जप प्रेरणा - कृष्ण का पवित्र नाम कृष्ण से अभिन्न है - Krishna's Holy Name is Non-different from Krishna - 21 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
कृष्ण का पवित्र नाम कृष्ण से अभिन्न है Krishna's Holy Name is Non-different from Krishna जप प्रेरणा – 21 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu इस दुनिया में यह देखा गया है कि सुंदर नामों वाले लोगों में और उनके गुणों में कोई संबंध नहीं है, जैसे कि कोई व्यक्ति लक्ष्मीपति है लेकिन वह एक भिखारी है। अतः मायावादी लोग सभी गतिविधियों को पीड़ादायक मानते हुए मौन अवस्था में जाना चाहते हैं। क्योंकि वे कहते हैं कि इस दुनिया में गतिविधियाँ पीड़ा क्योंकि जीवों के साथ आदान प्रदान, और भौतिक प्रकृति के साथ संपर्क से पीड़ा होती है। तो सबसे अच्छी बात क्या है? सभी गतिविधि बंद करो, और वैरागी हो जाओ और मौन में रहो और बौद्ध कहते हैं कि अकेले मौन पर्याप्त नहीं है वैरागी हो जाना पर्याप्त नहीं है क्योंकि तुम अभी भी सचेत हो। फिर से, आप गतिविधि कर सकते हैं। अच्छा होगा कि शुन्यवाद द्वारा आध्यात्मिक आत्महत्या करके अपने अस्तित्व को समाप्त कर लें। तो, श्रील प्रभुपाद ने अपने तात्पर्यों में इन प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया और समझाया कि स्वस्थ नाम, स्वस्थ रूप, कृष...