जप प्रेरणा - शुद्ध वैष्णव भक्त की सेवा करके अज्ञान को दूर करें - Eradicate Ignorance by Serving a Pure Vaishnava Devotee - Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
शुद्ध वैष्णव भक्त की सेवा करके अज्ञान को दूर करें - Eradicate Ignorance by Serving a Pure Vaishnava Devotee जप प्रेरणा - ३१ मार्च २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu जब शुकदेव गोस्वामी सभी नारकीय लोकों के विषय में बोल रहे थे, तो परीक्षित जैसे महान वैष्णव ने सभी पीड़ित आत्माओं पर अत्यधिक करुणा अनुभव की और उनसे पूछा कि इस संसार में रहने वाली आत्माएं बार-बार पाप कर्म क्यों करती हैं? और तब उन्हें अनेकों जन्मों तक अपने कर्मों का नर्क में फल भोगना पड़ता है। वे सर्वोच्च भगवान कृष्ण के समक्ष समर्पण करके अपने सभी पाप कर्मों को नष्ट क्यों नहीं कर सकते? और उन्होंने यह भी कहा कि भले ही लोग यज्ञ दान तप और कई प्रार्थना करते हैं किंतु वे बार-बार पापी गतिविधियों में वापस गिर जाते हैं। तो उस समय, शुकदेव गोस्वामी ने अपने शिष्य का परीक्षण करने के लिए कर्म, ज्ञान, योग और वे सभी मार्ग प्रस्तुत किए। और उन्होंने कहा, अगर कोई यज्ञ, दान, तप करता है और सभी पाप कर्मों को नष्ट किया जा सकता है। किंतु अगर कोई विमर्शनम करता है, जिसका अर्थ है कि पाप के बारे में ज्ञान की प्राप्त...