जप प्रेरणा - आचार्यों का अनुसरण करते हुए सही भाव में जप करें - Chant with Right Consciousness Following in Footsteps of Acharyas - 9 Jun 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
आचार्यों का अनुसरण करते हुए सही भाव में जप करें
Chant with Right Consciousness Following in Footsteps of Acharyas

जप प्रेरणा – 9 Jun 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
पवित्र नाम जपने के लिए व्यक्ति को सही दृष्टिकोण सीखना चाहिए। ऐसे भी लोग हैं जो कहते हैं, परिणाम की चिंता मत करो, तुम सिर्फ जप करते रहो, यहां तक कि असावधानी से भी। तुम वापस भगवद्धाम जाओगे। और फिर श्लोक बताते है जैसे
साङ्केत्यं पारिहास्यं वा स्तोभं हेलनमेव वा ।
वैकुण्ठनामग्रहणमशेषाघहरं विदु: ॥ श्री. भा. ६.२.१४ ॥
ऐसे कई श्लोक हैं जो कहते हैं कि यदि कोई लापरवाही से नाम जपता है तो भी उसके लाभ मिलते हैं, यह सच है। पर व्यक्ति को पता होना चाहिए कि इस प्रकार के श्लोक वास्तव में नए लोगों के लिए उल्लिखित हैं और जो गलती से अपने जीवन में पवित्र नाम से टकराते हैं। किन्तु यदि कोई साधना भक्त बनने की इच्छा रखता है, तो उसे एक गंभीर जपकर्ता, चौकस जपकर्ता बनना होगा, जो उसके ह्रदय को शुद्ध करने के लिए गंभीर प्रयास कर रहा है। और कोई भी इस प्रकार के शास्त्र वाक्यों का उद्धरण नहीं दे सकता है और कह सकता है कि आपको जप की गुणवत्ता के विषय में चिंतित नहीं होना है।
कुछ अन्य लोग हैं जो घोषणा करते हैं जैसे कि उन्होंने पवित्र नामों का जप करने की तकनीक का पता लगा लिया है, बहुत ही शक्तिशाली रूप से वे बस बैठते हैं और तीसरी आंख पर ध्यान केंद्रित करते हैं और इस प्रकार से सांस लेते हैं और ऐसा करते हैं, तो आप प्रभुपाद के स्वप्न देखना आरम्भ कर देंगे, आप असीम आनंद महसूस करने लगेंगे और आपकी सारी ईर्ष्या दूर हो जाएगी और सब कुछ सुंदर हो जाएगा। वास्तव में यह पवित्र नाम के निकट जाने में एक और गलती है। भगवान ने कई बार ये तत्व सिद्ध किया है, जैसे की जब दासीपुत्र नारद ने पवित्र नाम का जप किया तो भगवान उन्हें क्षण भर के लिए दिखाई दिए। और दूसरी बार जब उन्होंने वही तकनीक को अपनाने का प्रयास किया, तो भगवान् ने स्वयं को प्रकट नहीं किया, वहाँ श्रील प्रभुपाद लिखते हैं, "पवित्र नाम पर अधिकार करने के लिए उपयोग की जाने वाली कोई भी प्रक्रिया और तकनीक और उपकरण एक निरर्थक प्रयास होगा क्योंकि जप एक यांत्रिक प्रक्रिया नहीं है जैसे हट योग या कुछ और। यह एक यांत्रिक प्रक्रिया नहीं है। यह एक गतिशील प्रक्रिया है, जिसमें भगवान और भक्त के बीच संबंध स्थापित करना होता है। ”
इसलिए, ऐसे बहुत सारे लोग हैं जो तकनीकों के विषय में बात करते हैं और वे स्वयं भी इस आंदोलन में नहीं हैं। वे एक या दो साल तक रहे और वे बाद में चले गए। तो, इसलिए, व्यक्ति को यह दावा नहीं करना चाहिए कि उसने एक तकनीक अपनाकर पवित्र नाम का जप किया है। और न ही किसी को इस विचार का प्रस्ताव करना चाहिए, कि क्योंकि जप कठिन है, हमें इसके विषय में चिंतित मत करो हम केवल बिना ध्यान के भी जप करते हैं क्योंकि शास्त्र इसे स्वीकार करते हैं, दोनों गलत हैं। बल्कि शास्त्रों में सिखाई गई सही चेतना को अपनाना चाहिए।
तथा परमहंसानां मुनीनाममलात्मनाम् ।
भक्तियोगविधानार्थं कथं पश्येम हि स्त्रिय: ॥ श्री. भा. १.८.२० ॥
कुंती महारानी बता रही हैं कि, “मेरे प्यारे भगवान, मैं आपसे कैसे मांग सकती हूं कि जब मैं आपके पवित्र नाम का जप करूँ तो आप स्वयं को प्रकट करें। मेरी योग्यता क्या है? आप केवल महान आत्माओं के लिए प्रकट होते हैं जो शुद्ध हृदय वाले होते हैं, जो सदैव आपको स्मरण करके प्रेम में लीन रहते हैं और फिर आप स्वयं को प्रकट करते हैं। और मेरे पास आपको प्रकट करने की मांग करने का कोई अधिकार नहीं है। मैं केवल उन महान आत्माओं के चरण कमलों पर चलती हूं और जप की इस प्रक्रिया को सर्वश्रेष्ठ स्तर तक अभ्यास करती हूँ।
इसी प्रकार, प्रसिद्ध ब्रह्मा की प्रार्थना
तत्तेऽनुकम्पां सुसमीक्षमाणो
भुञ्जान एवात्मकृतं विपाकम् ।
हृद्वाग्वपुर्भिर्विदधन्नमस्ते
जीवेत यो मुक्तिपदे स दायभाक् ॥ श्री. भा. १०.१४.८ ॥
यह श्लोक कहता है, व्यक्ति को हर पल विचार करते हुए, अपने जीवन को व्यतीत करना चाहिए। और हमारे जीवन में जो भी दुख आते हैं, उन्हें हमें अपनी कार्मिक प्रतिक्रियाओं के फलस्वरूप स्वीकार करना चाहिए और अपने शरीर, मन और शब्दों के साथ, एक बार भगवान् की कृपा की प्रतीक्षा करते हैं। इसका मतलब है कि हर दिन सुबह उठते हैं, हर दिन प्रणाम करते हैं, हर दिन परिक्रमा करते हैं, हर दिन भक्तिपूर्ण गतिविधियां करते हैं। बस संतुष्ट और आनंदित हूं कि मुझे भगवान् की सेवा करने का अवसर मिला है और ऐसा व्यक्ति जो भगवान् से कुछ भी नहीं मांगता है, जो कुछ भी आशा नहीं करता है, वह केवल भक्ति करने के लिए सज्ज है, बाकी सब भगवान के ऊपर छोड़कर। ऐसा व्यक्ति भगवान् की दया प्राप्त करने के लिए एक वास्तविक उत्तराधिकारी बन जाता है।
और इसी प्रकार, भगवान चैतन्य ने स्वयं दुर्दैवं इद्रषम इहजनी नानुरागाह को सिखाया, हे मेरे भगवान् मेरे पास तुम्हारे लिए कोई अनुराग नहीं है। मुझे तुमसे कोई प्यार नहीं है। उन्होंने कहा कि मैं कितना दुर्भाग्यपूर्ण हूं जबकि आप सभी पवित्र नामों में इतनी शक्ति में प्रस्तुत कर रहे हैं।
नरोत्तम दास ठाकुर कह रहे हैं
हरि हरि! बिपले जनम गोनाइनु
मनुष्य-जनम पाइया, राधा-कृष्ण न भजिया,
जनिआ शुनीआ विष खाइनु
तुम जानते हो कि मैंने स्वेच्छा से जहर पी लिया है। तो, वह कहते हैं कि
गोलोकेर प्रेम-धन, हरि-नाम-संकीर्तन,
रति ना जनमिलो केने ताई
आपका पवित्र नाम गोलोक से इस भुलोक में आया है, फिर भी मैंने आपके लिए रति नहीं जगाई है, कितना दुर्भाग्यपूर्ण है।
इसलिए जब महान आचार्य प्रार्थना कर रहे हैं कि आपके पवित्र नाम के लिए मेरे पास कोई रति नहीं है, तो क्या कोई कह सकता है कि मैंने दो सप्ताह में एक ऐसी तकनीक का पता लगाया है जिसे आप तीसरी आंख पर केंद्रित करते हैं और आप आनंदित होंगे?
तो इसलिए, हमें पता होना चाहिए कि सही रूप में स्थित भक्त कौन है? जो व्यक्ति दिन-प्रतिदिन, महीने-दर-महीने, साल-दर-साल, बिना रुके पवित्र नाम का लगातार जप करने का निरंतर प्रयास कर रहा है, और उसका ध्यान स्वयं आनंद का अनुभव करने या स्वयं के लिए कुछ आनंद प्राप्त करने पर नहीं है, बल्कि उसका ध्यान समर्पण करने पर अधिक है, उसका हृदय शुद्ध करने पर अधिक है और वास्तव में भगवान से सेवाओं के लिए याचना कर रहा है, भगवान् से समर्पण करने के अवसर के लिए याचना कर रहा है अपनी उस स्थिति में पूरी तरह से संतुष्ट रहते हुए जिसमे भगवान ने भक्त को डाल दिया है, जैसे मैंने आपको तीन चार उदाहरण बताए हैं।
तो आप देख सकते हैं कि भक्त जानता है कि कृष्ण और भक्तों के बीच का संबंध बहुत गतिशील है। भगवान निर्णय करते हैं कि प्रकट होना है या नहीं होना है। एक दिन आप देखते हैं कि जप आकाश में पूर्णिमा के चाँद के समान आनंदित है, और दुसरे दिन जप एक काले बादल की तरह है, और चंद्रमा काले बादल के पीछे छिपा हुआ है, आप इसे देख भी नहीं सकते।
अतः, व्यक्ति को यह जानना चाहिए कि उसे भगवान को प्रकट करने की मांग नहीं करनी चाहिए, या किसी को कुछ तकनीक का पता लगाने का प्रयास भी नहीं करना चाहिए, बल्कि वास्तव में हर दिन अपने सर्वोत्तम प्रयासों से पवित्र नाम पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और करते रहना चाहिए इन महान आत्माओं के समान जैसा कि मैंने अभी आपको बताया है। जप करते रहे।
हृद्वाग्वपुर्भिर्विदधन्नमस्ते
जीवेत यो मुक्तिपदे स दायभाक्
तो, इस प्रसिद्ध कविता में ब्रह्मा जी सिखा रहे हैं। वही, आप पाएंगे सभी महान भक्तों में एक समान ही चेतना है।
अहं हरे तव पादैकमूल-
दासानुदासो भवितास्मि भूय: ।
मन: स्मरेतासुपतेर्गुणांस्ते
गृणीत वाक् कर्म करोतु काय: || श्री. भा. ५.११.२४ ||
(हे मेरे प्रभु, हे परमपिता परमात्मा, क्या मैं फिर से आपके उन अनन्त सेवकों का सेवक बन सकूंगा, जो केवल आपके चरण कमलों में आश्रय पाते हैं? हे मेरे जीवन के स्वामी, मैं फिर से उनका सेवक बन जाऊं, ताकि मेरा मन सदैव आपके दिव्य विशेषताओं के विषय में सोचें, मेरा शब्द सदैव उन विशेषताओं का महिमामंडन करे, और मेरा शरीर सदैव आपकी प्रेममयी सेवा में संलग्न रहे?)
समान चेतना, इसलिए जब मैं जब इस प्रकार के श्लोकों को पढ़ता हूँ तो मुझे पूरा विश्वास हो जाता कि हमें इन महान आत्माओं की चेतना को अपनाना होगा और उस चेतना की आकांक्षा करनी होगी, बजाय इसके कि किसी तकनीक या यांत्रिक प्रक्रिया के लिए मैं यह दावा कर सकूं कि मुझे तकनीक मिल गई है पवित्र नाम का जप करने की, क्योंकि पवित्र नाम स्वयं को स्वयं प्रकट करेगा, यह कृष्ण से भिन्न नहीं है। इसलिए हमें केवल अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करना चाहिए। क्योंकि, जब सही चेतना को अपनाया जाता है, तो कृष्ण स्वयं को प्रकट करने के लिए उत्सुक हो जाते हैं। इसलिए उत्तम है कि हम वैष्णव चेतना में सही प्रकार से प्रयास करें जो इन सभी महान आत्माओं ने सिखाया है।
हरिनाम प्रभु की जय!!!
==========================================
Whatsapp Goup Join Link (हरैर नामैव केवलम् 3 - HNK) -
Comments
Post a Comment