Skip to main content

Posts

Whatsapp Group Join Link (Please join only ONE HNK Group)

  हरे कृष्ण , इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ) ,  साझा करने के लिए समूह। समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें: https://chat.whatsapp.com/G0RN19kiW964RMew48Itq9    (ग्रुप नाम:  हरैर नामैव केवलम् 6 - HNK ) (यदि आप पहले से किसी भी " हरैर नामैव केवलम् -  HNK"  समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
Recent posts

जप प्रेरणा - कृष्ण का पवित्र नाम कृष्ण से अभिन्न है - Krishna's Holy Name is Non-different from Krishna - 21 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण का पवित्र नाम कृष्ण से अभिन्न  है Krishna's Holy Name is Non-different from Krishna जप प्रेरणा – 21 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu इस दुनिया में यह देखा गया है कि सुंदर नामों वाले लोगों में और उनके गुणों में कोई संबंध नहीं है, जैसे कि कोई व्यक्ति लक्ष्मीपति है लेकिन वह एक भिखारी है। अतः मायावादी लोग सभी गतिविधियों को पीड़ादायक मानते हुए मौन अवस्था में जाना चाहते हैं। क्योंकि वे कहते हैं कि इस दुनिया में गतिविधियाँ पीड़ा क्योंकि जीवों के साथ आदान प्रदान, और भौतिक प्रकृति के साथ संपर्क से पीड़ा होती है। तो सबसे अच्छी बात क्या है? सभी गतिविधि बंद करो, और वैरागी हो जाओ और मौन में रहो और बौद्ध कहते हैं कि अकेले मौन पर्याप्त नहीं है वैरागी हो जाना पर्याप्त नहीं है क्योंकि तुम अभी भी सचेत हो। फिर से, आप गतिविधि कर सकते हैं। अच्छा होगा कि शुन्यवाद द्वारा आध्यात्मिक आत्महत्या करके अपने अस्तित्व को समाप्त कर लें। तो, श्रील प्रभुपाद ने अपने तात्पर्यों में इन प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया और समझाया कि स्वस्थ नाम, स्वस्थ रूप, कृष...

जप प्रेरणा - चित्त की निचली प्रकृति को ध्यानपूर्वक जप करने का उपदेश दें। - Preach to the Lower Nature of the Mind to Chant Attentively- 19 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

चित्त की निचली प्रकृति को ध्यानपूर्वक जप करने का उपदेश दें। Preach to the Lower Nature of the Mind to Chant Attentively. जप प्रेरणा – 19 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। मन के दो भाग जिनकी हम कल बात कर रहे थे एक संघर्षरत साधक भाग है और एक कृष्ण प्रतिनिधि है, गुरु परम्परा का प्रतिनिधि भाग है। आप देखेंगे कि मन के संघर्षरत साधक भाग सदैव सोचता है कि मैंने पर्याप्त किया है पवित्र नाम प्रतिक्रिया नहीं दे रहा है। मुझे कोई आदान प्रदान नहीं मिल रहा है, ओह यह बहुत कठिन है। यह असंभव है। मैंने इसे देख लिया है। इस प्रकार की चीख मन के उस भाग से आती है। किन्तु कृष्ण का प्रतिनिधि भाग सदैव पवित्र नाम से प्राप्त असंख्य लाभों की सराहना करने में सक्षम होगा। आप देखेंगे, पवित्र नाम से दी गई शक्ति के बिना आप अच्छे चरित्र को बनाए रखने में सक्षम नहीं होते, और शुद्ध जीवनशैली जो हम अब जी रहे हैं, नहीं जी पाते। पवित्र नाम का जप किए बिना हमने कभी भी इतना आध्यात्मिक ज्ञान प्राप्त नहीं किया होता  दुनिया को सही दृष्टि से देखने की स्पष्टता नहीं प्राप्त कर...

जप प्रेरणा - हरे कृष्ण जप हृदय की शुद्धि के लिए एक प्रगतिशील प्रक्रिया है - Chanting Hare Krishna is a Progressive Process to Cleans the Heart - 18 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

हरे कृष्ण जप हृदय की शुद्धि के लिए एक प्रगतिशील प्रक्रिया है Chanting Hare Krishna is a Progressive Process to Cleans the Heart  जप प्रेरणा – 18 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। जब हम दुनिया के लोगों को पवित्रशास्त्र के संदेश का उपदेश देते हैं, तो वे स्वयं को अपनी सीमाओं के कारण लोगों को बोलने के लिए अयोग्य अनुभव कर सकते हैं। लेकिन शास्त्र कहता है कि चेतना के दो भाग हैं, एक भाग गुरु और कृष्ण का प्रतिनिधि है और दूसरा भाग एक संघर्षशील साधक है। तो गुरु और कृष्ण के प्रतिनिधि को स्वयं के भीतर संघर्षरत साधक के भाग को प्रचार करना चाहिए। और धीरे-धीरे संघर्षरत साधक एक स्थिर साधक बन जाएगा और अंततः कई वर्षों के अभ्यास के बाद शुद्ध प्रतिनिधि बन जाएगा। तो इसलिए हमारे आचार्य लिखतें हैं यहार प्रसादे भाई, ये भव तोरिया यई, इस तरह से, भजहु रे मन श्री नंद नंदन, ये सभी गीत वास्तव में उच्च आत्म द्वारा हमारे निचले आत्म को उपदेश दे रहे हैं। उच्चतर स्वयं निचले स्वयं को उपदेश दे रहा है कि वह पवित्र और उन्नत हो जाए और कृष्ण के चरण कमलों में स्थिर भक्त बन जाए। अत...

जप प्रेरणा - कृष्ण प्रेम को जगाने के लिए पवित्र नाम साधक के लिए सबसे बड़ा उपहार है - Holy Name is the Greatest Gift for Sadhak to Awaken Krishna Prem - 17 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण प्रेम को जगाने के लिए पवित्र नाम साधक के लिए सबसे बड़ा उपहार है Holy Name is the Greatest Gift for Sadhak to Awaken Krishna Prem  जप प्रेरणा – 15 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। श्रीमद्भागवतम् में यह उल्लेख है कि आध्यात्मिक गतिविधियों को लंबे समय तक करना होता है, और उनके द्वारा सर्वोच्च भगवान के लिए शुद्धि और जागृत भावनाओं का उत्पादन करना होता है। एक श्लोक है जो कहता है, श्रुतसम्भृतया चिरम्, कपिल अपने उपदेशों में कहते हैं श्रुतसम्भृतया चिरम्, का अर्थ है कि वैदिक साहित्य को लंबे समय तक सुनना चाहिए, वे कहते हैं। तो, क्या होता है जब कोई पवित्र नाम या पवित्र शास्त्र को लंबे समय तक सुनता है? लंबे समय तक सुनने से संस्कार पैदा होतें हैं। जैसे बच्चा लंबे समय तक मां के साथ रहता है, दिन में और रात में, बच्चा पूरे दिन मां के साथ रहता है। माँ द्वारा बच्चे को नहलाया और सजाया जाता है और कपड़े पहनाये जाते हैं। उनके बीच इस प्रकार के निरंतर संपर्क के कारण, भावनाएं विकसित होती हैं। इसी प्रकार, प्रभुपाद का कहना है कि भगवान के विग्रह रूप से लंबे समय...

जप प्रेरणा - भक्त के निरंतर और धैर्यपूर्ण प्रयासों की कृष्ण सराहना करते हैं - Krishna Appreciates Persistent, Constant and Patient Efforts of Devotee - 15 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

भक्त के निरंतर और धैर्यपूर्ण प्रयासों की कृष्ण सराहना करते हैं  Krishna Appreciates Persistent, Constant and Patient Efforts of Devotee  जप प्रेरणा – 15 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। कृष्ण के लिए गोपीयों का आकर्षण, शीघ्रता, उत्सुकता, उनके समर्पण को श्रीमद्भागवतम् में बहुत सराहा जाता है क्योंकि वे केवल कृष्ण के चरण कमलों तक चलने के लिए अन्य सभी भौतिक आश्रयों को छोड़ने के लिए सज्ज थे। उसी तरह आप कृष्ण चेतना में एक नए भक्त को पाएंगे, जो अपने रोते चिल्लाते पिता और भाइयों, बहनों से दूर भाग जाता है व्यावहारिक रूप से अपना जीवन कृष्ण को समर्पित करने के लिए महान उत्सुकता दिखता है। उनके पास एक प्रकार की महान शक्ति और आग है जिसके साथ लड़का अपने सभी रिश्तेदारों को पीछे छोड़ सकता है, और कृष्ण के चरण कमलों में बहुत विश्वास के साथ वह अपना जीवन समर्पण करने के लिए दौड़ता है। यह सभी भौतिक आश्रयों से भागकर और कृष्ण के चरण कमलों में आने वाली गोपियों के समान है। किन्तु फिर वन में, हालांकि कृष्ण बांसुरी बजाते थे और उनसे बात करते थे, अंततः उन्हें रास न...

जप प्रेरणा - ध्यान न देना अन्य सभी अपराधों की जननी है। - Inattentiveness is the Mother of All Other Offences - 14 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

ध्यान न देना अन्य सभी अपराधों की जननी है। Inattentiveness is the Mother of All Other Offences जप प्रेरणा – 14 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण, अनर्थों के कारण जप में तीन बाधाएं औदासीन्य, विक्षेप और जड्य आती हैं। पवित्र नाम के प्रति उदासीन होना और पवित्र नाम की उपेक्षा करना या रजोगुण द्वारा संचालित विभिन्न विचारों से विचलित होना, या जड्य का अर्थ है पवित्र नाम के जप में सो जाना। तो, ये तीनों ध्यान रहित जप के मुख्य कारण हैं। जिसका अर्थ है रजोगुण तमोगुण की हमारी निम्न प्रकृति से अपराध हो सकते हैं। कैसे? उदाहरण के लिए, यदि भक्त अच्छी तरह से सोया नहीं है और फिर उसका मस्तिष्क गर्म है। फिर वह नींद की संतुष्टि की कमी के कारण दूसरे भक्त को अपमानित कर सकता है। तो पाप कैसे अपराध कर सकते हैं आप देख सकते हैं। असावधानी तमोगुण में होती है या व्यक्ति प्रमाद से प्रेरित होती है, जिसके कारण वह आकस्मिक निर्णय लेता है, जिससे अपराध भी होता है, विशेषतः वैष्णवों के बीच में। इसलिए, आप निष्ठा के चरण तक देखेंगे तदा रजस्तमोभावा: कामलोभादयश्च ये ।  चेत एतैरनाविद्धं ...

जप प्रेरणा - मन की बकबक की उपेक्षा करने के पूछने योग्य तीन शब्दों का प्रश्न - The Three Word Question to be Asked to Ignore the Mantle Chatter - 13 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

मन की बकबक की उपेक्षा करने के पूछने योग्य तीन शब्दों का प्रश्न  The Three Word Question to be Asked to Ignore the Mantle Chatter जप प्रेरणा – 13 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu एक बहुत ही सरल तीन शब्दों का प्रश्न, यदि कोई समझदारी से पूछने में सक्षम है। वह छोटा सा प्रश्न एक बच्चा भी इस प्रश्न को याद रख सकता है। यदि कोई इसे याद करता है और प्रश्न पूछता है, तो इसके आधार पर व्यक्ति यह सोच सकता है कि किसके बारे में चिंतित होना चाहिए, किसके बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। जैसा कि मैंने आपसे कहा, जो लोग हमारे साथ एक तटस्थ संबंध में हैं, जो हमसे बहुत दूर हैं, यहाँ तक कि उनकी गतिविधियाँ भी हमें व्याकुल कर रही हैं। अतः, चाहे वे दूर हों, चाहे वे हमारे साथ बातचीत कर रहे हों, चाहे यह साथी हमारे दिमाग के अंदर हो। तो तीन शब्द का प्रश्न, सरल प्रश्न है, "क्या यह उपयोगी है?"। बस इतना ही पूछना है। क्या इस बारे में चिंता करना उपयोगी है? क्या यह कुछ फल देगा, क्या यह कुछ फल पैदा करेगा? यदि यह अभी कोई फल नहीं देने जा रहा है, तो अपने स्वयं के कार्य पर ध्यान दें। अ...