Skip to main content

जप प्रेरणा - जीव के लिए सबसे बड़ा अभिशाप - The Greatest Curse for Living Entity - 11 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


जीव के लिए सबसे बड़ा अभिशाप
The Greatest Curse for Living Entity

जप प्रेरणा – 11 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


हम बात कर रहे थे कि किस प्रकार से यांत्रिक जप या कुछ योगिक प्रक्रियाओं द्वारा पवित्र नाम पर अधिकार नहीं किया जा सकता है। और पवित्र नाम और  भगवान्, सूर्य के उदय के समान, केवल स्वेच्छा से अपनी कृपा से प्रकट होते है। सूर्य का उदय और अस्त होना किसी के हाथ में नहीं है। यह सूर्य का निर्णय है जब वो उगना चाहे। उसी प्रकार भगवान् का पवित्र नाम उनकी इच्छा के अनुसार स्वयं प्रकट होगा, और हम उन्हें यांत्रिक रूप से समझ नहीं पाएंगे। अब, भगवान हमारे ह्रदय में प्रकट होने के लिए, यह शास्त्रों के अध्ययन से भली प्रकार से जाना जाता है

नाहं वेदैर्न तपसा न दानेन न चेज्यया ।
शक्य एवंविधो द्रष्टुं दृष्टवानसि मां यथा ॥ भ. गी. ११.५३ ॥ 


भक्त्य‍ा त्वनन्यया शक्य (भ. गी. ११.५३)  तो इस प्रकार के कई कथन हमें मिलते हैं, भक्त्या माम अभिजानाती  (भ. गी. १८.५५)। और भगवान उद्धव को भी बताते हैं।

न साधयति मां योगो न साङ्ख्यं धर्म उद्धव ।
न स्वाध्यायस्तपस्त्यागो यथा भक्तिर्ममोर्जिता ॥ श्री. भा. ११.१४.२० ॥


वे कहते हैं कि, मेरा ह्रदय योग, सांख्य, धर्म, स्वध्याय, तप, त्याग जैसी प्रक्रियाओं से प्रेरित नहीं होता है। इन सभी बातों से मेरा ह्रदय न तो आकर्षित नहीं होता है, जितना कि यथा भक्तिर्ममोर्जिता, वे कहते हैं, जितना भक्ति मेरे ह्रदय को आकर्षित करती है। जैसे कि कृष्ण स्वयं उद्धव को बता रहे हैं।

अतः इन सभी श्लोकों का अध्ययन करने के बाद एक बात स्पष्ट हो जाती है कि एकमात्र अवयव जो भगवान् वास्तव में जीव से अपेक्षा कर रहे हैं वो है भक्ति, और अन्य सभी अवयव यदि वे हैं तो उन्हें भी भेंट कीया जा सकता हैं, और यदि वे नहीं हैं, तब भी कोई समस्या नहीं है यदि भक्ति है, तो वो ही पर्याप्त है। भक्ति सबसे महत्वपूर्ण अवयव है।

तत्व ये है कि कृष्ण के संबंध में कुछ किया जाना चाहिए। यदि मेरे पास भक्ति नहीं है, तो मुझे विलाप करना चाहिए कि मेरे पास भक्ति नहीं है। और यदि मेरे पास थोड़ी भक्ति है, तो मैं उस छोटी भक्ति को अर्पित कर सकता हूं। और यदि मेरे पास इन सभी वस्तुओं में से कोई हैं वेदैर, तपस, दान और ये सभी अवयव हैं तो आप इन सभी को कृष्ण की सेवा में अर्पित कर सकते हैं। किन्तु केवल एक सबसे बड़ा अभिशाप है जो तब होता है जब कोई पूरी तरह से स्वार्थी हो जाता है और कृष्ण से अलग हो जाता है, कृष्ण के प्रति असावधान हो जाता है, और मैं,  मुझे, मेरा  की अपनी ही दुनिया में रहता है, वेण के समान। उन्हें भक्ति पाने का कोई अवसर नहीं है।

अतः, असावधानी की इतनी निंदा क्यों की जाती है, यह मुख्य कारण है, क्योंकि युधिष्ठिर ने सवाल पूछा, “आप कहते हैं कि कंस इतना अत्याचारी था और उसका उद्धार हो गया, क्यों? और वेण भी उनके जैसा ही था किन्तु उसे भक्ति क्यों नहीं दी गई? क्योंकि उन्होंने कहा कि वेण किसी भी तरह से कृष्ण से नहीं जुड़ा। वह कृष्ण से बहुत दूर चला गया, वह मैं,  मुझे, मेरा की अपनी ही दुनिया में था। मैं स्वयं पूजित होना चाहता हूं। मैं सबसे बड़ा हूँ और ब्राह्मणों के यज्ञ को रोक देता हैं। इसलिए उसने कंस जैसे अत्याचार भी किए किन्तु कृष्ण से कोई संबंध नहीं है। 
इसलिए, यदि हम एक सब्जी के समान अपनी चेतना रखें, कृष्ण के साथ कोई संबंध रखे बिना तो वो जीव के लिए सबसे बड़ा अभिशाप है। क्योंकि तब जीव के लिए किसी भी प्रकार से कृष्ण से जुड़ने की कोई भी संभावना नहीं है।

अतः, यह बात पवित्र नाम के जप में बहुत स्पष्ट होनी चाहिए, भले ही आप पवित्र नाम का जप करने में असमर्थ हों यदि आपके पास इसे स्वीकार करने की विनम्रता है और हम भगवान् से हमें न त्यागने के लिए विनती करते हैं, जैसे हम कहते है

नरोत्तम-दास कोय, ना थेलिहो रांगा पाये,
तोमा बिना के आछे आमार


यदि यह मनोदशा है तो इसे भी भक्ति के रूप में ही गिना जाता है, तो यह कितना अद्भुत है कि भले ही मेरे पास भक्ति न हो, किन्तु मैं विलाप करता हूँ कि मेरे पास भक्ति नहीं है, भगवान हमें स्वीकार करने के लिए अति दयालु हैं। ताकि धीरे-धीरे हम भक्ति के उस दृष्टिकोण को विकसित कर सकें और उनके लिए एक प्रसन्न करने वाले व्यक्ति बन सकें। अभी हम प्रसन्न कर पाने में समर्थ नहीं हो सकते, किन्तु हम विलाप कर सकते हैं कि हम उन्हें प्रसन्न नहीं कर पा रहे हैं तो  भी हम उनकी शरण प्राप्त कर सकते हैं, और इसलिए इस मनोदशा को भगवान के समीप जाते हुए भूलना नहीं चाहिए, या तो भगवान् की पूजा करनी चाहिए या शास्त्रों का अध्ययन करना चाहिए या पवित्र नाम का जप करना चाहिए। क्योंकि भक्ति मार्ग बहुत सरल है, बहुत आसान है, किन्तु यदि इस मनोदशा को भुला दिया जाता है, तो हम उनसे अलग हो जाते हैं और अपने कार्यक्रम, इन्द्रिय संतुष्टि कार्यक्रम करते रहते हैं तब हम वास्तव में खो जाते हैं और हम बस स्थिर हो जाते हैं। और यदि हम ये ध्यान में रखते हैं तो हम धीरे धीरे भगवान के चरण कमलों की ओर सही दिशा में आगे बढ़ेंगे।

हरिनाम प्रभु की जय !!!

==========================================
Whatsapp Goup Join Link (हरैर नामैव केवलम् 3 - HNK) - 

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...