हिंदी अनुवाद - श्री जगदानंद पंडित द्वारा नाम भजन के लिए एक नियमावली - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश।
जप प्रेरणा - २९ जनवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। श्री जगदानंद पंडित द्वारा नाम भजन के लिए एक नियमावली जब सर्वोच्च भगवान चैतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट हुए , तो वे अपने साथ जन्म और मृत्यु की व्याधि को ठीक करने के वाले अपने पवित्र नामों की शक्तिशाली औषधि लाये और बद्ध आत्माओं के ह्रदय में भगवान के प्रेम को जगाया। वह अपने साथ अपने स्वयं के नित्य सिद्ध साथियों को भी लाये , उनमें से एक श्रीला जगदानंद पंडित ने एक उत्कृष्ट उपचार के साथ हमें बताया है कि कैसे पवित्र नाम का जप इस प्रकार किया जा सकता है कि जल्दी से नाम प्रेम , पवित्र नाम के लिए प्रेम प्रदान हो सके। नाम प्रेम कृष्ण प्रेम के समान है। यहाँ श्रील जगदानंद पंडित के उनके प्रैम विवर्त के सातवें अध्याय के शक्तिशाली निर्देश दिए गए हैं। जैसे जैसे आप इन दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढेंगे , आपको इस पुस्तक के भाग दो में वर्णित सभी कुंजियों का पता चल जाएगा। इन निर्देशों में से कुछ को आपके ह्रदय में जड़ लेने के लिए समय की आवश्यकता हो सकती है , जबकि अन्य ऐसे हो सकते हैं जो आपको तुरंत आ...