जप प्रेरणा - कृष्ण का पवित्र नाम कृष्ण से अभिन्न है - Krishna's Holy Name is Non-different from Krishna - 21 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
कृष्ण का पवित्र नाम कृष्ण से अभिन्न हैKrishna's Holy Name is Non-different from Krishna

जप प्रेरणा – 21 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
इस दुनिया में यह देखा गया है कि सुंदर नामों वाले लोगों में और उनके गुणों में कोई संबंध नहीं है, जैसे कि कोई व्यक्ति लक्ष्मीपति है लेकिन वह एक भिखारी है।
अतः मायावादी लोग सभी गतिविधियों को पीड़ादायक मानते हुए मौन अवस्था में जाना चाहते हैं। क्योंकि वे कहते हैं कि इस दुनिया में गतिविधियाँ पीड़ा क्योंकि जीवों के साथ आदान प्रदान, और भौतिक प्रकृति के साथ संपर्क से पीड़ा होती है। तो सबसे अच्छी बात क्या है? सभी गतिविधि बंद करो, और वैरागी हो जाओ और मौन में रहो और बौद्ध कहते हैं कि अकेले मौन पर्याप्त नहीं है वैरागी हो जाना पर्याप्त नहीं है क्योंकि तुम अभी भी सचेत हो। फिर से, आप गतिविधि कर सकते हैं। अच्छा होगा कि शुन्यवाद द्वारा आध्यात्मिक आत्महत्या करके अपने अस्तित्व को समाप्त कर लें।
तो, श्रील प्रभुपाद ने अपने तात्पर्यों में इन प्रवृत्तियों का विश्लेषण किया और समझाया कि स्वस्थ नाम, स्वस्थ रूप, कृष्ण की स्वस्थ गतिविधियाँ हैं। और कृष्ण के नाम पवित्र नाम हैं, जो सदैव आनंददायक हैं। इस दुनिया के नामों के विपरीत जिनका व्यक्ति से कोई सम्बन्ध नहीं होता है। कृष्ण के नाम उससे अभिन्न हैं। इसी प्रकार उनकी गतिविधियाँ सभी आनंदित करने वाली गतिविधियाँ हैं। उनके गुण सभी आनंदित करने वाले गुण हैं।
अतः, इस प्रकार के नाम के गुणों और गतिविधियों से अस्वीकार करने वाले मायावादी और बुद्ध लोग सर्वोच्च भगवान् के संग और आश्रय से वंचित रहते हैं। और इसलिए, वे सदैव एक अस्थिर स्थिति में रहते हैं। जबकि भगवान के भक्त जो पवित्र नाम के जप के माध्यम से कृष्ण की शरण में स्वस्थ अवस्था में आते हैं, वे अनन्त स्थिति में रहते हैं, त्यक्त्वा देहं पुनर्जन्म नैति मामेति सोऽर्जुन।
अतः इसलिए, जो भक्त भगवान् के लीलाओं और क्रियाकलापों को पढ़ते हैं और भगवान् के गुणों को गिनते हैं और गुणों की प्रशंसा करते हैं और उसमें अपनी चेतना को पूरी तरह से लीन करते हैं, वे ही हैं जो पवित्र नामों का जप कर सकते हैं, अति आनंद के साथ। क्योंकि वे जानते हैं कि वे अनन्त व्यक्ति, चिरस्थायी व्यक्ति, वास्तव वस्तु, वास्तविक वस्तु को संबोधित कर रहे हैं। अन्य दृष्टिकोण असार हैं, जो पूरी तरह से निरर्थक हैं क्योंकि वे कभी भी बहुत संतुष्ट स्थिति में स्थिर नहीं हो सकते हैं।
इसलिए, जब श्रील प्रभुपाद ने देखा कि पश्चिम में बहुत अधिक मायावाद और शून्यवाद है, तुरंत, उन्होंने भक्ति रसामृत सिन्धु लिखने का निर्णय किया, जो इस्कॉन की एक बहुत ही प्रामाणिक पुस्तक है। श्रील प्रभुपाद कहते हैं कि भक्तों को भक्ति के विज्ञान का अध्ययन करना चाहिए और भक्ति के सभी अंगों में संलग्न होना चाहिए। और विग्रह की सेवा में इस प्रकार की लीनता के द्वारा, और पवित्र नाम, और प्रसाद सेवा और बाकी सब कुछ कर के भक्त विभिन्न आध्यात्मिक विविधता और भक्ति की मधुरता का स्वाद ले सकते हैं। और इस प्रकार से आध्यात्मिक जीवन समरूप और बहुत केंद्रित और ध्यानपूर्ण हो जाता है और जब पवित्र नाम की पवित्रता की समझ के साथ पवित्र नाम का आह्वान किया जाता है, तो पवित्र नामों की पवित्रता से पवित्र नाम की सराहना होगी।
हरिनाम प्रभु की जय !!!
==========================================
Whatsapp Goup Join Link (हरैर नामैव केवलम् 4 - HNK) -
Comments
Post a Comment