Skip to main content

Posts

Showing posts from April, 2020

जप प्रेरणा - शांतिपूर्ण और प्रार्थनापूर्ण भाव से जप करने का उपाय - Way to Chant in Peaceful and Prayerful Mood - 29 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

शांतिपूर्ण और प्रार्थनापूर्ण भाव से जप करने का उपाय  Way to Chant in Peaceful and Prayerful Mood जप प्रेरणा – 29 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। कल हमने इस बात पर चर्चा की थी, कि जो लोग देवोपासक हैं, उन्हें कम बुद्धिमान कहा जाता है, क्योंकि वे अस्थायी फलों के लिए द्वितीय प्राणियों से संपर्क कर रहे हैं। और जो लोग अवैयक्तिक हैं, वे बुद्धिहीन ही कहलाते हैं क्योंकि वे पूर्ण सत्य के निकट जाकर वे अपने स्वयं के अनुमान और ध्यान द्वारा अपने स्वयं के शास्त्र अध्ययन द्वारा निरपेक्ष सत्य का पता लगाना चाहते हैं। इसलिए, उन्हें प्राप्त होने वाला उच्चतम अनुभव अवैयक्तिक प्रकाश है, जो वास्तव में कृष्ण के चरण नख की आभा मात्र है, इतना ही उन्हें देखने को मिलता है। वे उस अनुभव से परे नहीं जा सकते। अब भक्तों के रूप में हमारी पद्धति को एक वार विधि कहा जाता है। प्रभुपाद ने इसे उपदेशामृत में कहा, एक वार विधि का अर्थ है कि आप गुरु परम्परा में आने वाले शुद्ध वैष्णव को ढूंढते हैं और आप उनका आश्रय लेते हैं और तब यह एक लिफ्ट के समान है, जो आपको भगव...

जप प्रेरणा - द्वंद्व हमें कृष्ण से दूर रखते हैं - Dualities Keep us Away from Krishna - 27 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

द्वंद्व हमें कृष्ण से दूर रखते हैं Dualities Keep us Away from Krishna जप प्रेरणा - 27 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। जब हम पवित्र नाम का जप करते हैं, तो कृष्ण की उपस्थिति को समझना हमारे लिए कठिन क्यों होता  है? पहली समस्या यह है कि जीव भौतिक परिचय की चेतना से घिरा है, जिसका अर्थ है जैसे ये श्लोक कहता है यस्यात्मबुद्धि: कुणपे त्रिधातुके स्वधी: कलत्रादिषु भौम इज्यधी: । यत्तीर्थबुद्धि: सलिले न कर्हिचि- ज्जनेष्वभिज्ञेषु स एव गोखर: ॥ श्री. भा. १०.८४.१३ ॥ अपने आप को मांस और हड्डियों से बने शरीर के साथ परिचित होना, केवल अपने सम्बन्धियों और मित्रों के साथ परिचित होना, और जाति और समुदाय से परिचय रखना और स्वयं के जन्म स्थान के साथ परिचय रखना, और पवित्र स्थानों की यात्रा केवल एक दर्शनीय स्थल, या एक अनुष्ठान के रूप में करना, इन सभी बातों को शारीरिक चेतना माना जाता है। और व्यक्ति को गाय या गधा कहा जाता है। इस प्रकार के भौतिक परिचय आम तौर पर एक जीव के चलते हैं जब तक कि द्वंद्व अस्तित्व में है। तो द्वंद्वों का अर्थ है शीत उ...

जप प्रेरणा - Great Faith is the Price - महान श्रद्धा ही मूल्य है - 25 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

Great Faith is the Price महान श्रद्धा ही मूल्य है  जप प्रेरणा - 25 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण, भगवद गीता में भगवान कृष्ण ने सबसे गहरा, बहुत गहरा ज्ञान प्रस्तुत किया है कि वे इस भौतिक जगत में सब कुछ और हर किसी का कारण हैं, उन्होंने लाखों ब्रह्मांडों का श्रुजन किया है। और जैसा कि वेदों का कहना है कि अनोर अनियन महतो महियान, भगवान कृष्ण व्यावहारिक रूप से हर वस्तु में हैं। वे प्रत्येक परमाणु में अपने एक विशेष विस्तार परमात्मा के रूप में उपस्थित हैं। वे सभी प्राणियों के ह्रदय में परमात्मा के रूप में उपस्थित है। और महाविष्णु और विष्णु के अन्य विस्तारों के माध्यम से ब्रह्मांड बनाने, उन्हें बनाए रखने, उन्हें नष्ट करने और उन्हें फिर से बनाये। उन्होंने वैदिक ज्ञान और गुरु परम्परा को सौंपने के लिए ब्रह्मा जैसे निश्चित व्यक्तियों की व्यवस्था की है। उन्होंने जीवों की भौतिक रूप से दूषित इच्छाओं, जिनका वे आनंद लेना चाहते हैं, को प्रदान करने के लिए अपने तीन गुणों के साथ माया की व्यवस्था की है। और उन्होंने जीवों की उन भौतिक इच्छाओं की ...

जप प्रेरणा - Chant Submissively to Counteract Frustration - निराशा हटाने के लिए विनम्रतापूर्वक जप करें - 24 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

Chant Submissively to Counteract Frustration  निराशा हटाने के लिए विनम्रतापूर्वक जप करें जप प्रेरणा - 24 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण, कई लोगों द्वारा सबसे अधिक पूछे जाने वाले प्रश्नों में से एक, विशेष रूप से आधुनिक समय में, ये है कि क्या ऐसी कोई संभावना है कि भगवान मेरे अस्तित्व को पूरी तरह से समाप्त कर कर दें? मैं भौतिक जगत में कोई भूमिका नहीं निभाना चाहता, न ही मैं आध्यात्मिक जगत में कोई भूमिका निभाना चाहता हूं। भगवान को मुझे पूरी तरह से अकेला छोड़ देना चाहिए और मेरे अस्तित्व को समाप्त कर देना चाहिए, ताकि मुझे कोई चिंता न हो। यह बहुत ही सामान्य बात है। कई युवा यह सवाल पूछते हैं। इस प्रश्न का मुख्य कारण यह है, कि यह क्यों उत्पन्न होता है, यदि आप देखते हैं कि इस प्रश्न के पीछे जो दृष्टिकोण है, भौतिक जगत शुद्धिकरण का एक स्थान है। जैसे आप स्कूल या कॉलेज जाते हैं, केवल पूरे दिन खेलने के लिए नहीं, बल्कि आपको पढ़ाई करनी है। इसी तरह, भौतिक जगत केवल जीवों की इन्द्रियतृप्ति के लिए व्यवस्थित जगह नहीं है, अपितु यह उनके ह्रदय ...

जप प्रेरणा - मन - सबसे बड़ा मित्र या शत्रु? - Mind - Best Friend or Worst Enemy? - 22 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

मन - सबसे बड़ा मित्र या शत्रु? Mind - Best Friend or Worst Enemy? जप प्रेरणा - 22 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam* हरे कृष्ण, हमने प्रायः सुना है कि मन सबसे अच्छा मित्र या सबसे बड़ा शत्रु हो सकता है। लेकिन मन सबसे अच्छा मित्र कैसे बनता है? या मन सबसे बड़ा शत्रु कैसे हो जाता है? यह हमें जानना होगा, यदि आप यह नहीं जानते हैं, तो हम मन को मित्र या शत्रु बनाने के विषय में बोल सकते हैं, किन्तु हम शायद यह नहीं जानते हैं कि मन को सबसे अच्छा मित्र बनने के लिए कैसे प्रशिक्षित किया जाए। भगवद गीता में, भगवान कृष्ण कहते हैं, जब मन परमात्मा से आज्ञा लेता है तो मन आपका सबसे अच्छा मित्र बन जाता है। जब मन इंद्रियों से आज्ञा लेता है, तब मन सबसे बड़ा शत्रु बन जाता है। उदाहरण के लिए, इस जगत में लोगों के लिए, उन्हें इंद्रियों से आज्ञा लेने का स्वभाव है। उनका मन सदैव कामुक माँगों करता है, इंद्रियाँ कहती हैं कि ओह मुझे सोना चाहिए, मुझे चाँदी चाहिए, मुझे वस्तुएँ चाहिए, मुझे यह चाहिए, मुझे वो चाहिए, वे सदैव प्रसन्न रहने के लिए भौतिक वस्तुओं को जमा करने के लिए अधिक स...

जप प्रेरणा - सही दृष्टिकोण - भोजनालय नहीं औषधालय - Right Viewpoint – Hospital not Hotel - 21 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

सही दृष्टिकोण - भोजनालय नहीं औषधालय Right Viewpoint – Hospital not Hotel जप प्रेरणा - 21 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam हरे कृष्ण| भगवद गीता के पांचवें अध्याय में बताए गए 3 कर्ताओं के विषय का महत्वपूर्ण सत्य उस साधना भक्त के लिए बहुत बड़ा सहारा हो सकता है, जो बिना किसी मानसिक अशांति के पवित्र नाम का जप करने का इच्छुक है। यह मुख्य रूप से अज्ञानता के कारण है कि हम अपने जीवन के नियंत्रण की डोर को अपने हाथों में लेते हैं और लोगों को, परिस्थितियों को, और भौतिक ऊर्जा को नियंत्रित करने का प्रयास करते हैं, और इस प्रकार हमारे मन में अपने स्वनिर्मित कर्तव्यों के कारण हमारे मन अत्यधिक व्याप्त हो जाते हैं जिससे हम पवित्र नाम के जप पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जबकि भगवद गीता में उल्लेखित यह सच्चाई बहुत स्पष्ट रूप से बताती है कि जीव वास्तव में कर्ता नहीं है। वह केवल इतना कर सकता है कि वह एक बच्चे के समान अपनी इच्छा व्यक्त करे। पिता के समक्ष इच्छा व्यक्त करते हुए, कि मुझे पार्क में ले चलो। पिता बच्चे को पार्क में ले जा सकता है, बच्चा पार्क में खेल सकता है, ...

जप प्रेरणा - भौतिक रूप से अलग और आध्यात्मिक रूप से संलग्न हो जाते हैं - Become Materially Detached and Spiritually Attached - 20 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

भौतिक रूप से अलग और आध्यात्मिक रूप से संलग्न हो जाते हैं Become Materially Detached and Spiritually Attached *जप प्रेरणा - 20 अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam हरे कृष्ण। भगवद गीता में कृष्ण हमें वैराग्य विकसित करने और वास्तव में प्रसन्न होने के तीन बहुत व्यावहारिक तरीके देते हैं। सभी जीवों के साथ व्यवहार करते समय, व्यक्ति को उन्हें आश्रय देना चाहिए और उन्हें उतना ही समर्थन देना चाहिए जितना कि वे स्वयं की देखभाल करना चाहते हैं और अपने आप को प्रसन्न रखना चाहते हैं, जिसे सर्वभूतात्मभूतात्मा कहा जाता है। तो, कोई जीवों के प्रति इतना दयालु कैसे हो सकता है, और उन्हें आश्रय दे सकता है और उनका समर्थन कर सकता है जितना कि किसी को अपनी प्रसन्नता और स्वयं की स्थिरता से अधिक उनकी चिंता करते हुए? ऐसा करने में सक्षम होने के लिए, व्यक्ति को निश्चित रूप से मन, इंद्रियों और बुद्धि को नियंत्रित करना होगा। इसके बिना जीवों से उस प्रकार व्यवहार कर पाना संभव नहीं होगा। इसलिए, आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा बुद्धि को कैसे ढृढ़ किया जाए, इंद्रियों को कैसे शांत किया जाए, क...

जप प्रेरणा - पवित्र नाम कलियुग से रक्षा करता है - Holyname Protects from Kaliyuga - 19 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

पवित्र नाम कलियुग से रक्षा करता है Holyname Protects from Kaliyuga जप प्रेरणा - १९ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। श्रीमद्भागवतम् में इस युग की, जिसमें हम रह रहे हैं की प्रकृति के विषय में वर्णन विभिन्न स्थानों पर उपलब्ध है। आध्यात्मिक जीवन के मार्ग पर चलने वाला कोई भी व्यक्ति परीक्षित महाराज, युधिष्ठिर महाराज के समान दुनिया को देखने में सक्षम होना चाहिए, वे सभी अपने आप को एक कालातीत विमान या अनन्त विमान पर स्थापित करते हुए किस प्रकार वे दुनिया को देखते थे। ये दुनिया कैसे चल रही है। तो श्रीमद्भागवतम् में उल्लेख है कि कलियुग के इस युग में शक्ति ह्राषम होगा, शक्ति ह्राषम का अर्थ है, हर वस्तु की शक्ति कम हो जाएगी। उदाहरण के लिए, भूमि पहले की तरह इतनी पैदावार नहीं देगी, पहले के वर्षों में भूमि बहुत ही प्रचूर रूप से उत्पादन करती थी चाहे वह सब्जियां हों या फल या अनाज या दालें, वे बहुत कम उत्पादन करेंगे। इसलिए, लोग उर्वरक डालते है और अधिक पैदावार निकालने का प्रयास कर रहे हैं। इसी तरह, गाय उतना दूध नहीं देगी, जितना पहले देती थी। ...

जप प्रेरणा - केवल परम सौभाग्यशाली पवित्र नाम का आश्रय लेते हैं - Only the Most Fortunate Take Shelter of Holy Name - 17 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

केवल परम सौभाग्यशाली पवित्र नाम का आश्रय लेते हैं  Only the Most Fortunate Take Shelter of Holy Name जप प्रेरणा - १७ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu आपन्न: संसृतिं घोरां यन्नाम विवशो गृणन् || श्री. भा. १.१.१४ || नैमिषारण्य के ऋषि, वे विवशो के विषय में बात करते थे जिसका अर्थ है असहाय, असहायता, निर्भरता की स्थिति आपन्न: संसृतिं घोरां, संसृतिं का अर्थ है संसार, अस्तित्व, जो सभी जीवों के लिए जन्म और मृत्यु के चक्र से भरा है। और वे इसे घोरां कह रहे हैं, घोरां का अर्थ है बहुत भयंकर रूप से, और यन्नाम विवशो गृणन्, यदि कोई जीव इस भयानक भौतिक अस्तित्व को देख कर असहाय रूप से भगवान् का नाम पुकार रही है। तब वे कलियुग के लोगों की अयोग्यताएं भी बता रहे हैं मन्दा:, वे आध्यात्मिक जीवन के प्रति बहुत सुस्त हैं, सुमन्दमतयो, वे वास्तव में कह रहे हैं कि पथभ्रष्ट शिक्षा प्रणाली के कारण उनके पास एक पथभ्रष्ट बुद्धि है। और मन्दभाग्या का अर्थ है कि कलियुग माया के विभिन्न घातक प्रतिनिधियों के रूप में जैसे क्लब और परमिट रूम और बूचड़खानों और समाचार और सिनेमा ...

जप प्रेरणा - दिव्य बनने के लिए ध्यानपूर्वक जप करें - Chant Attentively to Become Divine - 16 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

दिव्य बनने के लिए ध्यानपूर्वक जप करें Chant Attentively to Become Divine जप प्रेरणा - १६ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu हरे कृष्ण। जब परीक्षित महाराज ने शुकदेव गोस्वामी से सामान्य रूप से लोगों के कर्तव्य और एक मरते हुए व्यक्ति के कर्तव्य के विषय में सवाल पूछा। शुरुआत में सुकदेव गोस्वामी ने बताया कि वे कौन से लोग हैं जिनका संग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा निद्रया ह्रियते नक्तं व्यवायेन च वा वय:। दिवा चार्थेहया राजन् कुटुम्बभरणेन वा ॥ श्री. भा. २.१.३ ॥ श्रोतव्यादीनि राजेन्द्र नृणां सन्ति सहस्रश:। अपश्यतामात्मतत्त्वं गृहेषु गृहमेधिनाम् ॥ श्री. भा. २.१.२ ॥ देहापत्यकलत्रादिष्वात्मसैन्येष्वसत्स्वपि। तेषां प्रमत्तो निधनं पश्यन्नपि न पश्यति ॥ श्री. भा. २.१.४ ॥ इन तीन श्लोकों में वे उस बद्ध आत्मा का वर्णन करते है जो एक अनियमित जीवन जी रही है, हालांकि एक इंसान है, फिर भी एक दो पैरों वाले पशु की तरह कोई नियम पालन नहीं करते हुए जीवन जी रही है। और फिर वे कहते है, कि वास्तव में स्वयं को पशुवत प्रकार की जीवन शैली से, मानव जीवन की ओर, मानव ...

जप प्रेरणा - गुरु और कृष्ण की प्रसन्नता के लिए निष्कपटता से जप करें - Chant Sincerely to Please Guru and Krishna - 15 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

गुरु और कृष्ण की प्रसन्नता के लिए निष्कपटता से जप करें Chant Sincerely to Please Guru and Krishna *जप प्रेरणा - १५ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu* हरे कृष्ण। जैसा कि मैं कल कह रहा था, सर्वोच्च भगवान् श्री कृष्ण ने गुरु परम्परा के माध्यम से अपने वर्चस्व और कृष्ण के विषय में ज्ञान सुलभ कराया है कि कृष्ण सब कुछ का कारण और सार हैं और सर्व श्रेष्ठ हैं, सभी विष्णुओं का स्रोत हैं, विश्वरूप का स्रोत हैं और उनके शुद्ध भक्त उनसे कैसे संबंधित हैं। और भौतिक जगत के इस उलटे पेड़ को कैसे काटना चाहिए और वापस भगवद्धाम में जाना चाहिए। ज्ञान की तलवार का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए जो कृष्ण स्वयं हमें दे रहे हैं जिसके साथ आप भौतिक अस्तित्व के इस उलटे पेड़ को काट सकते हैं। तो सारा ज्ञान उपलब्ध है। तो जीव को अनुचित प्रकार व्यवहार करने का कारण है भौतिक प्रकृति के तीन गुणों के साथ संपर्क। जब जीव को कृष्ण से अलग आनंद लेने की इच्छा विकसित होती है तो तीनों गुण उसे भोग के लिए वस्तुएं प्रदान करने लगते हैं। और भौतिक जगत में इन चमचमाती वस्तुओं का पीछा करते हुए ज...