Skip to main content

जप प्रेरणा - मन की बकबक की उपेक्षा करने के पूछने योग्य तीन शब्दों का प्रश्न - The Three Word Question to be Asked to Ignore the Mantle Chatter - 13 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


मन की बकबक की उपेक्षा करने के पूछने योग्य तीन शब्दों का प्रश्न 
The Three Word Question to be Asked to Ignore the Mantle Chatter


जप प्रेरणा – 13 Jun 20 – Hindi Translation Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


एक बहुत ही सरल तीन शब्दों का प्रश्न, यदि कोई समझदारी से पूछने में सक्षम है। वह छोटा सा प्रश्न एक बच्चा भी इस प्रश्न को याद रख सकता है। यदि कोई इसे याद करता है और प्रश्न पूछता है, तो इसके आधार पर व्यक्ति यह सोच सकता है कि किसके बारे में चिंतित होना चाहिए, किसके बारे में चिंतित नहीं होना चाहिए। जैसा कि मैंने आपसे कहा, जो लोग हमारे साथ एक तटस्थ संबंध में हैं, जो हमसे बहुत दूर हैं, यहाँ तक कि उनकी गतिविधियाँ भी हमें व्याकुल कर रही हैं। अतः, चाहे वे दूर हों, चाहे वे हमारे साथ बातचीत कर रहे हों, चाहे यह साथी हमारे दिमाग के अंदर हो। तो तीन शब्द का प्रश्न, सरल प्रश्न है, "क्या यह उपयोगी है?"। बस इतना ही पूछना है। क्या इस बारे में चिंता करना उपयोगी है? क्या यह कुछ फल देगा, क्या यह कुछ फल पैदा करेगा? यदि यह अभी कोई फल नहीं देने जा रहा है, तो अपने स्वयं के कार्य पर ध्यान दें। अपने स्वयं के कार्य का अर्थ है, अभी आपका कार्य केवल जप करना है। अनावश्यक रूप से अपने भीतर की दुनिया, अपने आसपास की दुनिया और हर चीज को सही कर देने का प्रयास न करें। आप ये सब सही नहीं कर सकते हैं क्योंकि ये ऐसी चीजें हैं जो भौतिक दुनिया के सेट पैटर्न हैं जो इसी प्रकार से चलेंगी, चाहे आप यहां हों या चाहे आप यहां नहीं हैं, यह केवल उसी तरह चलेगा।

इसलिए, कोई भी व्यक्ति अपने आस-पास होने वाली हर चीज के विषय में बहुत अधिक व्याकुल नहीं हो सकता है, क्योंकि हम भगवान नहीं हैं कि हम दुनिया में हर किसी और हर चीज को नियंत्रित कर सकते हैं। तो इस बात को ध्यान में रखते हुए आपको विवेक बुद्दि या बुद्धिमत्ता का उपयोग करते हुए उन चीजों को काट देना चाहिए जो उपयोगी नहीं हैं, जिन्हें हम कुछ भी नहीं कर पाएंगे, जिनके बारे में हम चिंतित हो सकते हैं, किन्तु जिन पर हमारा कोई प्रभाव नहीं है। और इस प्रकार से कोई भी व्यक्ति अपने मन को दुनिया से दूर कर सकता है, यहां तक कि दुनिया के साथ भी, जो हमारे आसपास है और लोग हमारे साथ बातचीत कर रहे हैं क्योंकि वे वही हैं जो वे हैं और आप वही हैं जो आप हैं। आप उन्हें नहीं बदल सकते और तब भी कोई स्वयं को अपने अशुद्ध मन से दूर कर सकता है, जो हमसे अलग है, सौभाग्य से। तो, कोई भी अपने मन से स्वयं को दूर कर सकता है, यह समझकर कि मन अभी अशुद्ध तत्वों से भरा है और वे बहुत सारी चिंताओं को जन्म दे रहे हैं। अतः मैं मन से अलग हूँ और कृष्ण का सेवक हूं, तो व्यक्ति स्वयं को उपदेश दे सकता है और स्वयं को अलग रख सकता है और पवित्र नाम का जप कर सकता है।

इसलिए, कृष्ण को सर्वोच्च नियंत्रक समझकर, कृष्ण को सर्वोच्च जागरूक, अभिज्ञ जो कुछ भी हो रहा है उसका ज्ञान होना और कृष्ण को सर्वोच्च व्यक्तित्व जो सभी अव्यवस्थाओं और विकारित धार्मिक सिद्धांतों को सही बना सकते है। यह समझते हुए कि भगवान नियंत्रण में है, सब कुछ उसके साक्षी में हो रहा है, फिर कोई शांति से स्थित हो सकता है और व्यक्ति का ध्यान पवित्र नाम पर केंद्रित कर सकता है, क्योंकि पवित्र नाम सर्व रोग निवारानी है। यह सभी छोटी और बड़ी समस्याओं और सबसे बड़ी समस्या के लिए रामबाण है, जो कि कृष्ण के विरुद्ध विद्रोह है और कृष्ण से दूर हो जाना है जो कि पवित्र नाम के जप से हल किया जा सकता है।

अतः, व्यक्ति को पवित्र नाम से ध्यान और एकाग्रता के साथ संपर्क करना चाहिए और सभी विचारों को दूर रखना चाहिए, कम से कम जप के समय तक। तो इस प्रकार कोई भी ध्यान केंद्रित करने में सक्षम होगा, यह समझकर कि मेरा नियंत्रण बहुत कम है, और सारा नियंत्रण कृष्ण के पास है, कृष्ण को कुछ करने दें। यदि मैं किसी चीज को नियंत्रित नहीं कर सकता हूं, तो मैं जप और प्रार्थना कर सकता हूं कि कृष्ण कुछ कार्रवाई कर सकें ताकि इसे सही प्रकार से ठीक किया जा सके कि व्यक्ति को पवित्र नाम के जप पर ध्यान केंद्रित करने के लिए विभिन्न परिस्थितियों से कुछ उदासीनता मिलती है।

हरिनाम प्रभु की जय !!!

==========================================
Whatsapp Goup Join Link (हरैर नामैव केवलम् 3 - HNK) - 

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...