जप प्रेरणा - एकादशी दिवस हमारे समर्पण की परीक्षा है - Ekadashi Day is a Test of Our Surrender - 2 Jun 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
एकादशी दिवस हमारे समर्पण की परीक्षा है
Ekadashi Day is a Test of Our Surrender
जप प्रेरणा – 2 Jun 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
हरे कृष्ण।
श्रील प्रभुपाद अपने एक व्याख्यान में कहते हैं कि जब भगवान कहते हैं, " सर्वधर्मान्परित्यज्य मामेकं शरणं व्रज", तो कुछ लोग कहते हैं, यह सर्वोच्च भगवान के प्रति पूर्ण समर्पण माँग कुछ अधिक ही उच्च है। वे कहते हैं, वे पहले स्वयं को प्रकट क्यों नहीं करते हैं, और फिर हम उनके प्रति समर्पण करेंगे, प्रभुपाद कहते हैं कि आप पहले समर्पण करो, फिर वे स्वयं को आपके सामने प्रकट करेंगे।
फिर ये रस्साकसी कैसे समाप्त होगी, ऐसे बहुत से लोग हैं जो कृष्ण के समय में जी रहे थे जैसे दुर्योधन, दुशासन, शकुनि, कर्ण, जिन्होंने अपनी आँखों से कृष्ण को देखा था, किन्तु उन्होंने समर्पण नहीं किया। और केवल कृष्ण को ही नहीं देखा, उन्होंने उनका विश्वरूप भी देखा। उन्हें विभिन्न संत लोगों से कृष्ण की महानता के विषय में भी बताया और उपदेश दिए। और यह सब रहस्योद्घाटन जो कृष्ण ने उनके सामने दिखाया, उनमें से किसी ने भी उन्हें समर्पण करने के लिए प्रेरित नहीं किया। तो समस्या कृष्ण के साथ नहीं थी, समस्या उन आसुरी व्यक्तियों की प्रवृत्ति थी जो भौतिक दुनिया का आनंद लेने के लिए अपनी स्वतंत्रता बनाए रखेंगे।
इसलिए, आज की जैसा पांडव निर्जल एकादशी का दिवस वास्तव में हमारे समर्पण की परीक्षा के लिए एक दिवस है, यदि आप वास्तव में प्रमाणिक और गंभीर हैं, तो हम हर चीज को अलग रख सकते हैं और पवित्र नाम के जप को पूरे दिवस में बार-बार करने की प्रक्रिया के रूप में ले सकते हैं भगवान् का नाम पुकारें और उनके कमल चरणों में समर्पण करें और उनकी शरण और सेवा प्राप्त करने के लिए हमारी उत्सुकता व्यक्त करें।
अन्यथा, आप देखेंगे कि ऐसी कई महत्वपूर्ण बातें हो सकती हैं जिन्हें हम महत्वपूर्ण मान सकते हैं, जो हमारे मन को प्रभावित करते हैं और हमारे जीवन को हर दिवस व्यावहारिक रूप से प्रभावित करते हैं। किन्तु वास्तव में भगवान चैतन्य महाप्रभु और उनके अनुयायियों द्वारा सिखाए गए समर्पण का मार्ग यह कहता है कि किसी के समर्पण का सबसे महत्वपूर्ण स्वरूप पवित्र नाम का जप है।
जब भी प्रभुपाद कृष्ण के विषय में सोचने की बात करते हैं, तो वे इसे पवित्र नाम के जप का पर्याय बताते हैं क्योंकि जब आप उस पवित्र नाम का जप करते हैं जो मन में व्याप्त होता है और तब यह स्मरण होता है क्योंकि इस युग के लिए जप कठिन तपस्या है। क्योंकि जप मन को शुद्ध करता है, जप इंद्रियों को शांत करता है, जप सुप्त आत्मा को जागृत करता है, जप कृष्ण के साथ हमारे संबंधों को पुनर्जीवित करता है। जप वास्तव में हमें इस दुनिया में रहते हुए भी, सभी विषयों से पूरी तरह से मुक्त होने का अनुभव दे सकता है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि जप हमारे प्रभु के साथ संबंधों को पुनर्जीवित करता है और हमें एक शाश्वत स्तर पर रखता है, जहां व्यक्ति कृष्ण के साथ प्रेमपूर्ण संबंध विकसित कर सकता है और सेवा में संलग्न हो सकता है।
अतः, हालांकि यह सबसे महत्वपूर्ण गतिविधियों में से एक है, यह सबसे महत्वपूर्ण गतिविधि में से एक है पर जिसे उपेक्षित किया जाता है और तटस्थ रखा जाता है या पीछे रखा जाता है। इसलिए, जब वे कहते हैं "मामेकं शरणं व्रज ", हम ऐसा कैसे करते हैं? हमारे आचार्यों ने सिखाया है कि "मामेकं शरणं व्रज" करने का मार्ग वास्तव में पवित्र नाम का बार-बार जप करना है और स्वयं को अपराधमुक्त जप के स्तर तक लाना है।
और भक्ति विनोद ठाकुर ने अपने एक लेख में कहा है कि जब हम अधिक से अधिक जप करते हैं तो धीरे-धीरे हमारे हृदय में हमारे अनर्थों के विषय में पता चलता है। हमारे मिथ्या अहंकार, हमारी संदेह, अवांछित वस्तुओं जो ह्रदय में सबसे ऊपर की सतह पर आने के लिए भरी होती हैं, जब रहस्योद्घाटन होता है, तो कृष्ण के प्रकट होने के स्थान पर हमारे स्वयं के अनर्थ प्रकट होते हैं। कम से कम वे हमें विनम्र बना सकते हैं, यह समझने के लिए कि एक लंबा मार्ग तय करना है और बहुत कुछ साफ करना है और अगर निरंतर जप किया जाता है, तो अनर्थों को हटा दिया जाता है और कृष्ण स्वयं को प्रकट करते हैं, अंततः।
अतः, कृष्ण कहते हैं कि पहले तुम मेरे सामने समर्पण कर दो, फिर मैं "अहं त्वां सर्वपापेभ्यो मोक्षयिष्यामि मा शुच:" करूंगा। और फिर वे कहते हैं, "न च तस्मान्मनुष्येषु कश्चिन्मे प्रियकृत्तम:", ये सब कहते हैं।
अतः, सामान्य रूप से एकादशी के दिवस और विशिष्ट रूप से पांडव निर्जल एकादशी के दिवस वास्तव में माधव तीथि हैं, और वे भक्ति जननी हैं, वे जागृति, अधिक भक्ति, अधिक प्रेम, अधिक समर्पण, अधिक प्रतिबद्धता, प्रभु के प्रति अधिक लगाव के लिए सक्षम हैं। और यह बहुत ही उत्कृष्ठ अवसर है। और, व्यक्ति को एक संकल्प लेना होगा और मन को आश्वस्त करना होगा कि आपके पास करने के लिए और कुछ नहीं है। आज के लिए आपको व्यस्त करने के लिए कुछ और नहीं है, बस पूरे दिवस बैठकर जप करने के अतिरिक्त। खाने के विषय में भूल जाओ, सोने के विषय में भूल जाओ, इन्द्रिय संतुष्टि के विषय में भूल जाओ, और सिर्फ उस पवित्र नाम को पुकारो भले ही आपको पसंद हो या नहीं। प्रभु के चरण कमलों में आप यहीं हैं, आपको कहीं नहीं जाना है। आप सदैव अपनी अशुद्धता के कारण इधर-उधर भागते रहे हैं, और इधर-उधर करते हैं, ऐसा करते हैं, दूसरों के लिए संकट खड़े करते हैं। अब ये दिवस है। हमारे हाथ और पैर अब बंधे हुए हैं। मनका बैग लें और जप करें।
हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण हरे हरे हरे राम राम राम राम हरे हरे।
हरिनाम प्रभु की जय !!!!
==================================================
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:

Comments
Post a Comment