जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं
Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can
जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
- यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है।
- और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप अपने शरीर को उनके लिए नृत्य करने में उपयोग कर सकते हैं, आप उनके लिए अपने मुख का उपयोग गाने के लिए कर सकते हैं और आप पूरी प्रमाणिकता से उनकी सेवा में अपना सब कुछ निवेश कर सकते हैं, बहुत प्रसन्नता से, आनंद से, शांति से, और आप अति संतुष्ट होंगे।
- तो अंत में प्रह्लाद ने यह कहा, कि यदि यह दृढ़ विश्वास हमारे ह्रदय में जागृत नहीं हुआ है, तो हमारी भक्ति सेवा बेमन से होगी यह पुरे मन से नहीं किया जाएगा। और जब यह बेमन होता है तो इसका प्रभाव कम से कम होगा। यह बहुत शक्तिशाली नहीं हो सकता।
- कृष्ण के पवित्र नामों का जप प्रतिदिन परम भगवान् गोविंद को प्रसन्न करने के उद्देश्य से किया जाता है, उन्हें संतुष्ट करने से हमारे जीवन में जो भी अच्छा होता है वह सब प्राप्त हो जाता है।
हरिनाम प्रभु की जय !!!
==================================================
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:

Comments
Post a Comment