Skip to main content

जप प्रेरणा - मन - सबसे बड़ा मित्र या शत्रु? - Mind - Best Friend or Worst Enemy? - 22 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


मन - सबसे बड़ा मित्र या शत्रु?Mind - Best Friend or Worst Enemy?

जप प्रेरणा - 22 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam*


हरे कृष्ण,

हमने प्रायः सुना है कि मन सबसे अच्छा मित्र या सबसे बड़ा शत्रु हो सकता है। लेकिन मन सबसे अच्छा मित्र कैसे बनता है? या मन सबसे बड़ा शत्रु कैसे हो जाता है? यह हमें जानना होगा, यदि आप यह नहीं जानते हैं, तो हम मन को मित्र या शत्रु बनाने के विषय में बोल सकते हैं, किन्तु हम शायद यह नहीं जानते हैं कि मन को सबसे अच्छा मित्र बनने के लिए कैसे प्रशिक्षित किया जाए।

भगवद गीता में, भगवान कृष्ण कहते हैं, जब मन परमात्मा से आज्ञा लेता है तो मन आपका सबसे अच्छा मित्र बन जाता है। जब मन इंद्रियों से आज्ञा लेता है, तब मन सबसे बड़ा शत्रु बन जाता है। उदाहरण के लिए, इस जगत में लोगों के लिए, उन्हें इंद्रियों से आज्ञा लेने का स्वभाव है। उनका मन सदैव कामुक माँगों करता है, इंद्रियाँ कहती हैं कि ओह मुझे सोना चाहिए, मुझे चाँदी चाहिए, मुझे वस्तुएँ चाहिए, मुझे यह चाहिए, मुझे वो चाहिए, वे सदैव प्रसन्न रहने के लिए भौतिक वस्तुओं को जमा करने के लिए अधिक से अधिक उत्सुक रहते हैं।

इसी तरह, जब इन्द्रियों को मुक्त छोड़ दिया जाता है, तो वे सदैव हर वस्तु को सर्वोत्तम चाहते हैं और वे किसी भी तरह की स्थिति से कभी संतुष्ट नहीं होते हैं, वे सदैव भौतिक स्थितियों को उत्तम बनाने का प्रयास करते हैं। इसलिए, भौतिक प्रगति की प्रकृति है कि इसका कोई अंत नहीं है। व्यक्ति बहुत लालची हो सकता है और वे कमरे के अंदर सबसे अच्छा वातावरण बनाने का प्रयास करते हैं, तापमान गर्म नहीं होना चाहिए, हमें एयर कंडीशनर की आवश्यकता होती है। हमें बड़ा घर चाहिए। हमें और अधिक बढ़िया खाद्य पदार्थों की आवश्यकता है, जिसका अर्थ है कि हमें अधिक महंगे कपड़े पहनने होंगे। इस तरह वे भौतिक जीवन को उत्तम बनाने का प्रयास करते हैं।

इसी प्रकार, उत्तेजित इंद्रियां स्वाभाविक रूप से मित्र और शत्रु के बीच भेदभाव करती हैं और वे प्रतिशोध लेना चाहती हैं। तो, जीभ शत्रु को हराने के लिए तीखे शब्द या व्यंग्य बोलना चाहेगी। इसी प्रकार, वे खाने के लिए बहुत लालची हो सकते हैं उसी प्रकार से हर एक इंद्री शोषण और आनंद के लिए अलग-अलग दिशाओं में चल रही हैं। तो, यदि मन ऐसी इंद्रियों का बहुत समर्पित दास है तो मन एक साधक के लिए शत्रु बन जाता है।

दूसरी ओर यदि मन परमात्मा से आज्ञा लेता है। परमात्मा से आज्ञा कैसे लें? वास्तव में परमात्मा सदैव बोल रहें हैं और हम उन्हें सुनने में असमर्थ हैं क्योंकि हम इंद्रियों से आज्ञा लेने के कारण से बहरे या अंधे हो जाते हैं, इसलिए जब हम इंद्रियों से आज्ञा लेना बंद कर देते हैं, या कम कर देते हैं, तो हम परमात्मा की आवाज सुनना प्रारंभ कर सकते हैं। लेकिन परमात्मा को सुनने में सक्षम नहीं होने की स्थिति में, आध्यात्मिक गुरु और सभी वैष्णवों के मुख से परमात्मा की आवाज आती है, जो वास्तव में एक ही शब्द ब्रह्म बोल रहे हैं, परम भगवान के मुख से आने वाली ध्वनि कंपन, यह श्रीमद्भागवतम् और भगवद गीता पर नियमित व्याख्यान सुनने के बाद गुरु परम्परा में नीचे आ रहा है, तब व्यक्ति को परमात्मा से श्रेष्ठ आज्ञा प्राप्त होती है।

तो इस प्रकार से, परमात्मा की आज्ञा लेने से और जब मन से उन मूल्यवान श्रेष्ठ आध्यात्मिक आज्ञाओं का पालन कराया जाता है और जो मन को शुद्ध करने के लिए एक मार्ग है, इसलिए शुद्ध मन वास्तव में किसी भी व्यक्ति के लिए सबसे अच्छा मित्र है उसका मन शुद्ध होने की प्रक्रिया में है, वही मन एक महान मित्र बन जाता है, कैसे? मन स्वयं पशुवत गतिविधियों में जाने से इंकार कर देगा। कालांतर में मन मना कर देगा।

शुद्ध मन सदैव स्वच्छ रहना चाहता है। यह सदैव ऊपर की ओर जुड़े रहने का इच्छुक है, नीचे की ओर जुड़ने का इच्छुक नहीं होता है, परमात्मा की आज्ञा से कनेक्ट होता है न कि इंद्रियों की आज्ञा से, विशेषतः जब व्यक्ति गोस्वामी बन जाता है। एक इन्द्रियों पर विजय प्राप्त करता है, जितेन्द्रिय, या विजित षड्गुण ये नाम वैष्णव परंपरा में प्रयुक्त होते हैं। कि हम इंद्रियों के अधिनायकत्व को जीत लें और हम इंद्रियों की कभी भी न सुनें। बल्कि हम इंद्रियों को मन के माध्यम से परमात्मा की आज्ञा का पालन करायें, ऋषिकेन ऋषिकेश सेवनम, इस प्रकार से एक बार जब हम अपने मन को मित्र बनाते हैं तो पवित्र नाम का जप बहुत ही स्वाभाविक और बहुत ही सहज प्रवाह के साथ और बहुत ही सुखद अनुभव होगा क्योंकि परमात्मा की आज्ञा मानने वाला मन शुद्ध हो जाता है और शुद्ध मन के लिए पवित्र नाम जपने का अनुभव अत्यंत आनंददायक होगा।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...