Skip to main content

जप प्रेरणा - भौतिक रूप से अलग और आध्यात्मिक रूप से संलग्न हो जाते हैं - Become Materially Detached and Spiritually Attached - 20 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


भौतिक रूप से अलग और आध्यात्मिक रूप से संलग्न हो जाते हैंBecome Materially Detached and Spiritually Attached



*जप प्रेरणा - 20 अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam


हरे कृष्ण।

भगवद गीता में कृष्ण हमें वैराग्य विकसित करने और वास्तव में प्रसन्न होने के तीन बहुत व्यावहारिक तरीके देते हैं। सभी जीवों के साथ व्यवहार करते समय, व्यक्ति को उन्हें आश्रय देना चाहिए और उन्हें उतना ही समर्थन देना चाहिए जितना कि वे स्वयं की देखभाल करना चाहते हैं और अपने आप को प्रसन्न रखना चाहते हैं, जिसे सर्वभूतात्मभूतात्मा कहा जाता है। तो, कोई जीवों के प्रति इतना दयालु कैसे हो सकता है, और उन्हें आश्रय दे सकता है और उनका समर्थन कर सकता है जितना कि किसी को अपनी प्रसन्नता और स्वयं की स्थिरता से अधिक उनकी चिंता करते हुए? ऐसा करने में सक्षम होने के लिए, व्यक्ति को निश्चित रूप से मन, इंद्रियों और बुद्धि को नियंत्रित करना होगा। इसके बिना जीवों से उस प्रकार व्यवहार कर पाना संभव नहीं होगा।

इसलिए, आध्यात्मिक ज्ञान द्वारा बुद्धि को कैसे ढृढ़ किया जाए, इंद्रियों को कैसे शांत किया जाए, कैसे मन को शुद्ध किया जाए, इस पर भगवद गीता में बहुत चर्चा है। तो ऐसा करने से व्यक्ति आश्रय दे सकेगा और सहायता कर सकेगा। उदाहरण के लिए, युधिष्ठिर महाराज अश्वत्थामा और जयद्रथ और ऐसे लोगों के प्रति क्षमाशील थे, वे धृतराष्ट्र जैसे पापी लोगों को भी आश्रय और समर्थन दे सकते थे। दूसरी ओर, युधिष्ठिर महाराज के विपरीत, दुर्योधन किसी भी जीव को शरण नहीं दे रहा था और उनका नहीं समर्थन कर रहा था, बल्कि वह यथासंभव शोषण कर रहा था।

दूसरी बात, जैसे कृष्ण कहते हैं, मनुष्य को ज्ञान भी विकसित करना चाहिए, शरीर और आत्मा के बीच का अंतर जानना चाहिए। क्योंकि जितना हम स्वयं को शरीर के साथ पहचानते हैं, हम इस दुनिया में अत्यंत दयनीय हो जाते हैं, हम अनुचित पहचान के कारण टुकड़ों में विभाजित हो जाते हैं, जो शोक, मोह, भय का कारण बनता है और हमें अज्ञान में जकड़े रखता है, लेकिन आत्मा से शरीर के अंतर के ज्ञान को विकसित करके, हम स्पष्ट रूप से समझते हैं कि हम शुद्ध आत्मा हैं, वर्तमान में एक विदेशी स्थान पर रह रहे हैं। और हम उत्तरदायित्वों के बनावटी बोध से बंधे जा रहे हैं जिसे स्व-निर्मित कर्तव्य कहा जाता है। इसलिए, मैं इस सब से अलग हूं व्यक्ति ये देख सकता है।

तीसरा, कृष्ण अर्जुन को अपनी गतिविधियों के सभी फल कृष्ण को अर्पित करना सिखा रहे हैं। फलों को  क्यों अर्पित किया जाना चाहिए? जब आप किसी फैक्ट्री के लिए काम कर रहे होते हैं, तो, जैसे ही आप कंपनी में प्रवेश करते हैं, आपको पहचान टैग लेना होता है, जो कार्ड के साथ आपकी गर्दन पर लटका होता है, जो दिखाता है कि आप वास्तव में एक कंपनी में जा रहे हैं और कुछ काम करने के लिए कंपनी में आपकी पहचान है। इसी तरह, हमारे गले में लटका हुआ एक जप माला का बैग भी है। इसलिए, हम कृष्ण की कंपनी के लिए काम कर रहे हैं।

तो, एक व्यक्ति जो कंपनी में जाता है, वह कंपनी के भीतर की सभी बातों को जानता है, अर्थात् बसों और इमारतों और कंप्यूटरों और मशीनों और स्टेशनरी, बैंक खता और सब कुछ। मैं बस में जा रहा हूं, मुझे कंपनी के हितों के लिए काम करना है और बॉस को प्रसन्न करना है, तभी मेरा प्रमोशन, या वेतन वृद्धि या जो कुछ भी है, उसकी संभावना है।

ठीक इसी तरह से हम इस भौतिक दुनिया में आए हैं, कृष्ण कहते हैं, मैंने भौतिक जगत बनाया है। सब

भूमिरापोऽनलो वायु: खं मनो बुद्धिरेव च ।
अहङ्कार इतीयं मे ॥ भ. गी. ७.४ ॥

मे का अर्थ है, यह सब मेरा है वे कहते हैं।

तो इस कृष्ण की कंपनी में आने के बाद, हमें उनकी प्रसन्नता के लिए कार्य करना है और उनकी प्रसन्नता के लिए काम कर रहे हैं तो हम उनके खाते में काम कर रहे हैं और हम इस कंपनी में अपने खाते में काम नहीं कर रहे हैं। यदि कोई 500 पेज की किताब का प्रिंटआउट निकलता है, कंपनी के कंप्यूटर में, बॉस उसे पकड़ लेगा, आप अपने उद्देश्यों के लिए कंपनी कंप्यूटर का उपयोग कर रहे हैं।

इसी तरह, हम भी इस दुनिया में आ गए हैं यदि आप कृष्ण के लिए काम करते हैं, तो हम कर्म बंधन से अछूते कमल के पत्ते पर पानी की बूंद की तरह बने रहते हैं, हम अलग रह सकते हैं जो एक लाभ है, कृष्ण के लिए काम करने का। एक और फायदा ये है कि स्वामी का स्वभाव बहुत उदात्त, शुद्ध और आध्यात्मिक है और सर्वोच्च प्रेम और करुणा है। कृष्ण को फल देकर और कृष्ण के साथ जुड़कर हम भी धीरे-धीरे भगवान् के गुण विकसित करते हैं। उनके लिए भक्ति करने से एक और बड़ा फायदा होता है। इस तरह, प्रभु के साथ व्यवहार करना और अन्य जीवित संस्थाओं के साथ व्यवहार करना, हमारे मन इंद्रियों और बुद्धि को नियंत्रित करना और हमारे स्वयं के भौतिक शरीर के साथ काम करना, और यह यह समझना की यह हमारी अपनी आत्मा से भिन्न है।

इस तरह, एक व्यक्ति धीरे-धीरे इस भौतिक दुनिया में तीन गुण, सत्य, रजस, तमस से उत्पन्न होने वाले भौतिक संक्रमण से स्वयं को मुक्त कर सकता है, और इस तरह स्वयं को इससे अलग रख कर, इसके साथ ही जब कोई भक्ति योग में पवित्र नाम का जप करता है, तब कोई भी भगवद्धाम वापस लौटने की योजना बना सकता है। और इसलिए भगवद गीता में, बार-बार सकाम गतिविधि के विषय में चर्चा है, सकाम गतिविधि का अर्थ है कि मेरे लिए क्या है? मैं मुझे मेरा। इस प्रकार की मानसिकता भयावह मानसिकता है जो वास्तव में हमें भौतिक स्तर पर नीचे गाढ़े रखती है।

इसके विपरीत मानसिकता है कि मैं कृष्ण की सेवा कैसे कर सकता हूं? मैं कृष्ण को कैसे प्रसन्न कर सकता हूं? मैं अपने ह्रदय को कैसे शुद्ध कर सकता हूं? कैसे मैं स्वयं को भौतिक स्थिति से अलग कर सकता हूं? कृत्रिम रूप से वन की ओर भाग कर नहीं अपितु भौतिक संसार के बीच में यहीं रहते हुए भगवान कृष्ण के द्वारा भगवद्गीता बताई गई विधियों को कैसे अभ्यास किया जाए। हमारे कर्तव्य का उत्तरदायित्व के साथ निर्वाह करते हुए किंतु साथ ही, फलों से विरक्त हो जाएं और कृष्ण को सभी फल अर्पित करें, शीत उष्ण, सुख दुःख, मन अपमान, जय पराजय, लाभ अलाभ जैसे द्वंधों के बीच रहते हुए। इसलिए उनके बीच में रहें यह जानते हुए कि यह शरीर और दुनिया के बाहर की आदान प्रदान मात्र एक अंतर्क्रिया है और मैं इससे अलग हूं। व्यक्ति बन सकता है
 
योगयुक्तो विशुद्धात्मा विजितात्मा जितेन्द्रिय: ।
सर्वभूतात्मभूतात्मा कुर्वन्नपि न लिप्यते ॥ भ. गी ५.७ ॥

वह भौतिक रूप से कार्य नहीं करता है और उलझता नहीं है, बल्कि वह स्वयं को भौतिक रूप से अलग रखता है और भगवान् से जुड़ता है और प्रगति करता है।

तो पवित्र नाम का जप हमारे ह्रदय को शुद्ध करेगा और भगवान द्वारा गीता में वर्णित इन बातों को देखने के लिए सही दृष्टि देगा, ताकि जब हम उन्हें देखें तो न केवल हम उन्हें देख सकें, बल्कि उन पर अमल करने की एक इच्छा विकसित कर सकें। उन्हें हमारे जीवन में लागू करें और भौतिक रूप से विरक्त और आध्यात्मिक रूप से आसक्त हो जाएं।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...