Skip to main content

जप प्रेरणा - गुरु और कृष्ण की प्रसन्नता के लिए निष्कपटता से जप करें - Chant Sincerely to Please Guru and Krishna - 15 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

गुरु और कृष्ण की प्रसन्नता के लिए निष्कपटता से जप करें

Chant Sincerely to Please Guru and Krishna


*जप प्रेरणा - १५ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu*

हरे कृष्ण।

जैसा कि मैं कल कह रहा था, सर्वोच्च भगवान् श्री कृष्ण ने गुरु परम्परा के माध्यम से अपने वर्चस्व और कृष्ण के विषय में ज्ञान सुलभ कराया है कि कृष्ण सब कुछ का कारण और सार हैं और सर्व श्रेष्ठ हैं, सभी विष्णुओं का स्रोत हैं, विश्वरूप का स्रोत हैं और उनके शुद्ध भक्त उनसे कैसे संबंधित हैं। और भौतिक जगत के इस उलटे पेड़ को कैसे काटना चाहिए और वापस भगवद्धाम में जाना चाहिए। ज्ञान की तलवार का उपयोग कैसे किया जाना चाहिए जो कृष्ण स्वयं हमें दे रहे हैं जिसके साथ आप भौतिक अस्तित्व के इस उलटे पेड़ को काट सकते हैं।

तो सारा ज्ञान उपलब्ध है। तो जीव को अनुचित प्रकार व्यवहार करने का कारण है भौतिक प्रकृति के तीन गुणों के साथ संपर्क। जब जीव को कृष्ण से अलग आनंद लेने की इच्छा विकसित होती है तो तीनों गुण उसे भोग के लिए वस्तुएं प्रदान करने लगते हैं। और भौतिक जगत में इन चमचमाती वस्तुओं का पीछा करते हुए जीव भूल जाता है और वह चार दोषों से भर जाता है और रजोगुण, तमोगुण जैसे निम्न गुणों में से एक से पीड़ित हो जाता है। और जीव एक रोगग्रस्त जीव बन जाता है। फिर जीव भुक्ति, मुक्ति, सिद्धि इन इच्छाओं के साथ रहने वाली बीमारियों के साथ भटकते, भटकते, भटकते, गोल-गोल, करोड़ों जन्मों के लिए भौतिक संसार में चक्कर लगाता है।

तो इस चक्कर से स्वयं को निकालने के लिए, इस भूत बाधित स्थिति से बाहर, पिशाच पाइले यत मत चिन्ह हय, यह कहा जाता है, जैसे भूत प्रेत से बाधित आदमी कुछ भी बोलता है और कुछ भी मूर्खतापूर्ण करता है। इसी प्रकार बद्ध आत्मा भी इस भौतिक संसार में मूर्खतापूर्ण तरीके से बोलती है और कार्य करती है, स्वयं को पीड़ित करती है और दूसरों को भी दुख पहुंचाती है। तो अपनी बद्ध अवस्था की इस भूतिया स्थिति से बाहर हम कैसे निकलें?

यहाँ सबसे महत्वपूर्ण बात है। केवल परमपिता परमात्मा चारों दोषों से मुक्त है। इसलिए, केवल वे उस ज्ञान को दे सकते हैं जो कि गुणों से प्रभावित नहीं है, शुद्ध ज्ञान, वास्तविक ज्ञान, अपरिवर्तनीय ज्ञान, शाश्वत ज्ञान, चिरस्थायी ज्ञान, जो सभी ज्ञानों का राजा हैं। तो हमें इसे आध्यात्मिक गुरु के माध्यम से गुरु परम्परा में सुनना होगा, और उनकी शिक्षाओं में, और उनके निर्देश और मार्गदर्शन में बहुत दृढ़ विश्वास विकसित करना होगा। और मन को एक तरफ रखना होगा, जो गुणों से पीड़ित है। गुणों से पीड़ित मन वैसा ही है जैसे मेरे पास ऐनक है। कल्पना कीजिए अगर यह चश्मा, मैं तेल को छूता हूं और फिर चश्मा छूता हूं, तो चश्मा गन्दा हो जाता है, तो वो चश्मा पहनकर आप बहुत स्पष्ट रूप से नहीं देख सकते हैं, जब तक कि चश्मा साफ न हो। इसी प्रकार, रजोगुण, तमोगुण, सतोगुण के संपर्क से हमारी दृष्टि विकृत हो गई है।

इसलिए भौतिक जगत के विषय में हमारे अपने दृष्टिकोण को गंभीरता से नहीं लेना है, किंतु उस दृष्टिकोण को गंभीरता से ग्रहण हुए जो कि कृष्ण हमें गुरु परम्परा के माध्यम पुरुस्कार दे रहे हैं, और उस पर श्रद्धा रखते हुए, तो व्यक्ति अपने आप को निचले स्तरों, विशेष रूप से निचले गुणों से दूर रखने में सक्षम होगा। और व्यक्ति सच्चाई को देख सकेगा कि यह बहुत स्पष्ट रूप से क्या है। भौतिक अस्तित्व क्या है और भौतिक अस्तित्व ने हमें कैसे छला है।

इसलिए, जब हम पवित्र नाम का जप कर रहे हैं, तो बहुत से लोग कहते हैं, ओह, मुझे जप में कोई रूचि नहीं मिल रही है, मुझे कोई आनंद नहीं लग रही है, ओह, मैं नहीं कर पा रहा हूँ, क्या मैं कृष्ण का रूप देख सकता हूँ? क्या मैं उनकी लीलाओं के विषय में चिंतन कर सकता हूँ? इस तरह पवित्र नाम जप के क्षेत्र में भी, जीव अपने मन से उत्पन्न होने वाले अधिक से अधिक मनगढ़ंत विचारों के साथ आते हैं। मुझे जप पसंद है, मुझे आज जप पसंद नहीं है, आज जप उबाऊ है, कल जप अच्छा था। तो सब कुछ सनकी दिमाग से उठता है, इसलिए, हमें पता होना चाहिए कि हम जप स्वयं प्रसन्नता अनुभव करने के लिए या कृष्ण की लीलाओं को देखने के लिए नहीं कर रहे हैं, हम वास्तव में स्वयं शुद्ध होने के लिए जप कर रहे हैं। शुद्ध हुए बिना, भुक्ति, मुक्ती, सिद्धि के रोग को दूर किए बिना कृष्ण को देखने का प्रश्न ही नहीं है तो कृष्ण की लीला में प्रवेश करने का सवाल ही कहां है?

इसलिए, इस भौतिक संसार में हमारी पतित स्थिति, प्रेत बाधित स्थिति को पहचानते हुए स्वयं को विनम्र अनुभव करना चाहिए, तीन गुणों से आच्छादित होने के कारण। और गुरु, श्रील प्रभुपाद, गुरु परम्परा वे एक चमकते हुए दीपक के समान हैं, ज्ञान का प्रकाश, पारलौकिक ज्ञान और वे सत्य को स्पष्टता के साथ प्रस्तुत कर रहे हैं। यदि कोई उन के प्रति समर्पण करता है, तो इस स्थिति से बाहर आने की आशा है।

इसलिए, हमें पवित्र नाम का जप करना है, विशेष रूप से आध्यात्मिक गुरु को प्रसन्न करने के लिए, हमारे ह्रदय को शुद्ध करने के लिए, अपने मन को ऊंचा उठाने के लिए, इस भूत बाधित स्थिति को छोड़ने के लिए, और शांति से कृष्ण की सेवा में लगे रहने के लिए प्रसन्नता पूर्वक। और हमें इससे ज्यादा कुछ नहीं चाहिए। यदि हम ये काम कर सकते हैं, तो भगवान प्रसन्न होते हैं, आचार्य प्रसन्न होते हैं, बस। जो भी आना है, जो भी हम आशा कर रहे हैं वो अंततः अपने दम पर आ जाएगा, उसके लिए हमारी लालसा के बिना भी। इस तरह, पवित्र नाम का जप असीमित आनंद, और असीमित ज्ञान और असीमित सौभाग्य का भी द्वार खोलता है।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...