जप प्रेरणा - दिव्य बनने के लिए ध्यानपूर्वक जप करें - Chant Attentively to Become Divine - 16 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
दिव्य बनने के लिए ध्यानपूर्वक जप करेंChant Attentively to Become Divine
जप प्रेरणा - १६ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
हरे कृष्ण।जब परीक्षित महाराज ने शुकदेव गोस्वामी से सामान्य रूप से लोगों के कर्तव्य और एक मरते हुए व्यक्ति के कर्तव्य के विषय में सवाल पूछा। शुरुआत में सुकदेव गोस्वामी ने बताया कि वे कौन से लोग हैं जिनका संग नहीं करना चाहिए। उन्होंने कहा
निद्रया ह्रियते नक्तं व्यवायेन च वा वय:।
दिवा चार्थेहया राजन् कुटुम्बभरणेन वा ॥ श्री. भा. २.१.३ ॥
श्रोतव्यादीनि राजेन्द्र नृणां सन्ति सहस्रश:।
अपश्यतामात्मतत्त्वं गृहेषु गृहमेधिनाम् ॥ श्री. भा. २.१.२ ॥
देहापत्यकलत्रादिष्वात्मसैन्येष्वसत्स्वपि।
तेषां प्रमत्तो निधनं पश्यन्नपि न पश्यति ॥ श्री. भा. २.१.४ ॥
इन तीन श्लोकों में वे उस बद्ध आत्मा का वर्णन करते है जो एक अनियमित जीवन जी रही है, हालांकि एक इंसान है, फिर भी एक दो पैरों वाले पशु की तरह कोई नियम पालन नहीं करते हुए जीवन जी रही है। और फिर वे कहते है, कि वास्तव में स्वयं को पशुवत प्रकार की जीवन शैली से, मानव जीवन की ओर, मानव जीवन से दैवीय जीवन तक ऊँचा उठाना चाहिए। इसलिए, एक पशुवत प्रकार के जीवन से जाने के लिए, जैसा कि यहां बताया गया है, जिसका अर्थ है कि सभी प्रकार की भौतिक विषयों पर बात करना, और कठिन संघर्ष करना और पैसा कमाना, ताकि व्यक्ति दिन और रात जीवन में संतुष्टि का आनंद ले सके, और मित्रों, सम्बन्धियों, समाज, लोगों, और भगवान के संदर्भ के बिना, इनके भीतर कुछ सम्बन्ध खोजने का प्रयास कर रहा है। यह सब पशु जीवन के अवयव हैं।
पशु जीवन से मानव जीवन तक अपने आप को ऊंचा उठाने के लिए व्यक्ति को वेद शास्त्रों के नियमों के आधार पर नियमन पालन करना चाहिए, फिर वह यज्ञ करने के लिए सहमत होता है चाहे वह यज्ञोपवीत धारण यज्ञ हो या विवाह यज्ञ, सभी विभिन्न प्रकार के संस्कार, संस्काराद भवेद द्विज, कहते हैं। तो फिर धर्मशास्त्र में दिए गए भगवान् के निर्देशों का उल्लंघन किए बिना, धर्म नियमों के आधार पर धर्म, अर्थ, काम को स्वीकार करता है। इसलिए, जब कोई मनुष्य बन जाता है, तो उसे प्रसन्नता होती है, प्रसन्नता की भावना, ज्ञान की भावना, स्थिरता की भावना, दृढ़ता, और उसका जीवन पशु जीवन से बहुत अलग प्रसन्नता का अनुभव करता है।
जैसे जैसे कोई ह्रदय को शुद्ध करता है वो मुक्ति को उद्देश्य बनाता है। और फिर जैसे-जैसे वह अभ्यास करता रहेगा, भक्ति में भगवान् से जुड़ने का दिव्य जीवन आएगा,
तस्माद्भारत सर्वात्मा भगवानीश्वरो हरि: ।
श्रोतव्य: कीर्तितव्यश्च स्मर्तव्यश्चेच्छताभयम् ॥ श्री. भा. २.१.५ ॥
उन्होंने कहा कि जो चाहते हैं कि सभी भय से पूरी तरह मुक्त हो जाएं, उन्हें कृष्ण के विषय में सुनना चाहिए, कृष्ण की महिमा का जप करना चाहिए। और उन्हें कृष्ण की महिमा को याद करना चाहिए, बहुत ही प्यारेपन के साथ और इस तरह से वे मृत्यु के भय से पूरी तरह से मुक्त हो जाते है और भविष्य के सभी शोक, मोह, भय, विलाप, भ्रम आदि सब कुछ इस प्रकार की श्रवण प्रक्रिया के द्वारा।
तो जब कोई इन गुणों को विकसित करता है जैसा कि यहाँ कहा गया है, भगवान के संबंध में श्रवण, जप और स्मरण करना तो उसका वास्तविक दिव्य जीवन आरम्भ होता है। यह न केवल भौतिक वेदनाओं से मुक्ति का जीवन है, बल्कि यह सर्वोच्च भगवान् के प्रति भक्ति और भक्ति की प्रतिबद्धता का सार्थक और उद्देश्यपूर्ण जीवन है, जिससे प्रत्येक जीव सदा संबंधित है।
और यह पवित्र नाम के जप से आरम्भ होता है। पवित्र नाम का जप और पवित्र प्रसिद्धि का जप। इन दो गतिविधियों को करने से, एक दिव्य जीवन का प्रारंभ होती है, इसलिए कलियुग की स्थिति को देखते हुए, श्रील प्रभुपाद, जहां कोई अन्य प्रक्रिया काम नहीं करती है
हरेर नाम हरेर नाम हरेर नामैव केवलम
कलौ नास्त्यैव नास्त्यैव नास्त्यैव गतिर अन्यथा
शास्त्रों ने कर्म, ज्ञान, योग, सभी प्रक्रियाओं को कलियुग के लिए अनुपयोगी बताते हुए अस्वीकार कर दिया है, जहां जीवन छोटा है, समय कीमती है, ये युग अत्यधिक पतित है, और जीव असहाय हैं। और पूरी दुनिया इन विभिन्न प्रकार के दुखों, और विभिन्न प्रकार की बाधाओं की महान अग्नि की स्थिति में है। इस स्थिति में, हमारी चेतना को असहाय रूप से कृष्ण के चरण कमलों की शरण लेने के लिए उठाना ही आत्मा के लिए एकमात्र आशा है।
इसलिए श्रील प्रभुपाद ने पवित्र नाम के इस जप को एक प्रहार वाली विधि के रूप में स्वयं को पशु जीवन से मानव जीवन तक, मानव जीवन से दिव्य जीवन तक पहुंचाने के लिए दिया है और इस प्रकार महान आनंद, पारलौकिक आनंद का अनुभव, जो पवित्र नाम के जप और भक्ति के अभ्यास से उत्पन्न होता है। तो, व्यक्ति को ध्यानपूर्वक जप करना चाहिए, और व्यक्ति को स्नेह के साथ सेवा करनी चाहिए, और सभी को बहुत उत्साह और प्रेम के साथ सभी भक्ति गतिविधियों को करना चाहिए, फिर अति शीघ्र, वो भगवान का ध्यान आकर्षित कर सकते हैं और जीवन को इस एक अल्प जीवन में ही कलयुग के युग में एक अल्प कोर्स की तरह परिपूर्ण कर सकते हैं।
तो, पवित्र नाम का जप देवत्व का प्रारंभ है। अन्यथा मुक्ति की आकांक्षा रखने वाले भी बार-बार नीचे गिरते हैं। ये सभी शास्त्रों में वर्णित सत्य होने के कारण व्यक्ति को पवित्र नाम के जप का पूर्ण लाभ लेने के लिए पवित्र नाम का जप पूर्ण श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता के साथ करना चाहिए।
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment