Skip to main content

जप प्रेरणा - Great Faith is the Price - महान श्रद्धा ही मूल्य है - 25 April 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


Great Faith is the Price
महान श्रद्धा ही मूल्य है 

जप प्रेरणा - 25 अप्रैल 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

हरे कृष्ण,

भगवद गीता में भगवान कृष्ण ने सबसे गहरा, बहुत गहरा ज्ञान प्रस्तुत किया है कि वे इस भौतिक जगत में सब कुछ और हर किसी का कारण हैं, उन्होंने लाखों ब्रह्मांडों का श्रुजन किया है। और जैसा कि वेदों का कहना है कि अनोर अनियन महतो महियान, भगवान कृष्ण व्यावहारिक रूप से हर वस्तु में हैं। वे प्रत्येक परमाणु में अपने एक विशेष विस्तार परमात्मा के रूप में उपस्थित हैं। वे सभी प्राणियों के ह्रदय में परमात्मा के रूप में उपस्थित है। और महाविष्णु और विष्णु के अन्य विस्तारों के माध्यम से ब्रह्मांड बनाने, उन्हें बनाए रखने, उन्हें नष्ट करने और उन्हें फिर से बनाये। उन्होंने वैदिक ज्ञान और गुरु परम्परा को सौंपने के लिए ब्रह्मा जैसे निश्चित व्यक्तियों की व्यवस्था की है। उन्होंने जीवों की भौतिक रूप से दूषित इच्छाओं, जिनका वे आनंद लेना चाहते हैं, को प्रदान करने के लिए अपने तीन गुणों के साथ माया की व्यवस्था की है। और उन्होंने जीवों की उन भौतिक इच्छाओं की पूर्ति के लिए अनेकों देवताओं को प्रदान किया है।

यह सब बातें करने के बाद, भगवद् गीता में कृष्ण ने को घोषित किया है उनके भक्त जो समझते हैं कि अंततः कृष्ण ही सब कुछ हैं। फिर भी वे इन सभी से अलग हैं, और सदा अपने लोक में रहते हैं। ये समझकर भक्त कृष्ण की शरण लेते हैं। और जो लोग उनका आश्रय लेने के लिए श्रद्धा का विकास करते हैं, वे उसके पास लौट जाते हैं। और जो ब्रह्मन या असुरों का आश्रय लेते हैं और कृष्ण से कट जाते हैं, तब वे उन संबंधित प्राणियों के पास जाते हैं। तो, कृष्ण, बहुत स्पष्ट रूप से घोषणा करते हैं

अहं हि सर्वयज्ञानां भोक्ता च प्रभुरेव च ।
न तु मामभिजानन्ति तत्त्वेनातश्‍च्‍यवन्ति ते ॥ भ. गी. ९.२४ ॥

वे उन लोगों को बता रहा है जिनके पास मुझमें पूर्ण श्रद्धा नहीं है और यह नहीं जानते कि मैं वह परम व्यक्ति हूं, जिनके लिए सभी यज्ञ और तपस्याएं हैं, और सभी ऊर्जाओं को उन लोगों को निर्देशित किया जाना चाहिए, जिन्हें यह नहीं पता है, या जो यह जानते हैं, किन्तु इस पर विश्वास नहीं है, उनका पतन हो जाता है। वे कहते हैं तत्त्वेनातश्‍च्‍यवन्ति ते। इसलिए, जो लोग कृष्ण की वास्तविक स्थिति के विषय में नहीं जानते हैं, वे देवताओं या ब्रह्मन की उपासना करते हुते पतित हो जाते है। 

किन्तु जो उनकी स्थिति जानते हैं, उनके लिए कृष्ण द्वारा दिए गए कई लाभों की एक श्रृंखला है। जैसे, वे कहते हैं कि जिन लोगों ने मुझे सभी के स्रोत के रूप में स्वीकार किया है और इस जगत में उपस्थित हर वस्तु का सार मैं हूँ, मैं उन सभी लाखों ऐश्वर्यों का स्रोत हूं, जिन्हें आप भौतिक जगत में देखते हैं, और मैं सब कुछ से श्रेष्ठ हूँ। तो उनके लिए, कृष्ण कहते हैं कि उन्हें मुझे अत्यधिक सरल कुछ देना होगा, पत्रं पुष्पं फलं तोयं और योगक्षेमं वहाम्यहम्। मैं व्यक्तिगत रूप से उन भक्तों पर ध्यान देता हूं जो मेरी पूजा करते हैं। और भले ही वे बहुत योग्य न हों।

मां हि पार्थ व्यपाश्रित्य येऽपि स्यु: पापयोनय: ।
स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम् ॥ भ. गी. ९.३२ ॥

वे कहते हैं कि मैं वैदिक मंत्र, या संस्कृत में उच्च विद्वत्ता, किसी भी, किसी भी योग्य व्यक्ति की बड़ी योग्यता की योग्यता की मांग नहीं करता। उन्होंने कहा कि वे मुझे थोडा भोग चढ़ा सकते हैं। और वे कहते हैं कि मैं व्यक्तिगत रूप से उनके पास जो कुछ भी है उसे संरक्षित करता हूं और जो कुछ भी कमी है उसे मैं प्रदान करता हूं, और यहां तक कि भक्ति के मार्ग में यदि वे अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक् कहते हैं, तो वे कहते हैं कि मैं तब भी उन्हें साधु मानता हूं क्योंकि वे सही रास्ते पर हैं, शीघ्र ही वे पश्चाताप करेंगे और पश्चाताप अनुभव करेंगे और फिर से वे अपनी चेतना को शुद्ध करेंगे और मेरे पास वापस आएंगे। इस तरह वे बहुत स्थिर हो जाएंगे।

और अगर कोई कहता है कि कृष्ण मुझे आपमें श्रद्धा है, किन्तु फिर भी, मैं सकाम गतिविधि से जुड़ा हुआ हूं तो वे कहतें हैं कि ये कोई समस्या नहीं,

यत्करोषि यदश्न‍ासि यज्ज‍ुहोषि ददासि यत् ।
यत्तपस्यसि कौन्तेय तत्कुरुष्व मदर्पणम् ॥ भ. गी. ९.२७ ॥

वे कहते हैं कि आप जो भी करते हैं, आप जो भी खाते हैं, जो भी आप देते हैं, जो भी आप दान देते हैं वह आप मेरे लिए करो। अंततः, आप शुद्ध हो जाएंगे और मुझ पर 100% श्रद्धा विकसित करेंगे।

इस तरह से आप पाएंगे कि कृष्ण ने उन लोगों के लिए विभिन्न ढीलें दी हैं जो उनकी पूजा को प्राथमिक मानने के लिए तैयार हैं। उन्हें पूरे ह्रदय से ध्यान देतें हैं। किन्तु साथ ही, व्यक्ति को यह जानना चाहिए कि भक्ति की महिमा पर इन श्लोकों का उल्लेख सीधे कृष्ण ने गीता में किया है। ये बातें उन लोगों के लिए कही गयी हैं जिनके पास श्रद्धा है, और जो कृष्ण को अपने जीवन में अत्यंत प्रमुख मानते हैं, न कि वे जो उन्हें पाने के लिए यदाकदा प्रयास करते हैं। ये वास्तव में उन लोगों के लिए हैं जो जीवन में इसे बहुत गंभीरता से ले रहे हैं।

इसलिए, आप देखेंगे कि भक्ति योग का मार्ग बहुत सरल है, क्योंकि यह किसी भी भौतिक योग्यता की मांग नहीं करता है। साथ ही, भक्ति योग का मार्ग सरल नहीं भी है विशेष रूप से तब यदि कोई इसे अनुष्ठानिक रूप से कर रहा हो, या कोई कृष्ण के बारे में अटकलें लगा रहा हो और कुछ संदेह करता हो या कृष्ण के विषय में कुछ संदेह बनाए रखता है, तो ऐसे व्यक्ति को कृष्ण की ओर प्रगति से रोक दिया जाता है उसकी विश्वास की कमी के कारण या आधिकारिक और यांत्रिक पूजा के कारण भक्ति के प्रदर्शन के साथ कृष्ण का ध्यान आकर्षित करने में सक्षम नहीं है।

तो इसलिए, पवित्र नाम का जप बहुत ही सरल प्रक्रिया है, तत्रार्पितः नियमिताह समरने न कालः। कोई समय नहीं है, जप करने के लिए कोई बड़ी योग्यता की आवश्यकता नहीं है, कोई भी जप कर सकता है, और कृष्ण को आकर्षित कर सकता है। ऐसा निश्चित रूप से है। साथ ही, इसके लिए जो मूल्य चुकाना होता है वह कृष्ण के शब्दों में, जो शास्त्रों द्वारा दिए गए हैं, में बहुत गहरी श्रद्धा है। और ऐसा व्यक्ति जिसके पास वह श्रद्धा है, वह जानता है कि कृष्ण ही सब कुछ हैं। वे विभिन्न मंदिरों में, विभिन्न पवित्र स्थानों में निवास करते हैं। और वे लाखों जीवों को अपनी ओर आकर्षित कर रहें हैं। और उन्हें पूरी आस्था के साथ आत्मसमर्पण करना होगा और हर एक दिन पवित्र नाम का उच्चारण करने के लिए हमें दिए गए इस अवसर को सबसे बड़ा उपहार समझना होगा। उस विश्वास के साथ व्यक्ति न केवल हृदय को शुद्ध करेगा और स्वयं उत्थान करेगा, अपितु वह वचन के अनुसार स्वयं कृष्ण के लोक में उनके पास वापस जाएगा।

हरिनाम प्रभु की जय !!!!!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...