जप प्रेरणा – आपका उद्देश्य कृष्ण को संतुष्ट करना है - Your Business is to Satisfy Krishna - १६ मार्च २० (द लिविंग नेम, The Living Name)
आपका उद्देश्य कृष्ण को संतुष्ट करना है।
जप प्रेरणा – १६ मार्च २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।श्रील प्रभुपाद निर्देश देते हैं जो कि कीर्तन गाने के विषय में मार्गदर्शन करतें हैं "आपका उद्देश्य भीड़ को संतुष्ट करना नहीं है, आपका उद्देश्य कृष्ण को संतुष्ट करना है और फिर भीड़ स्वतः ही संतुष्ट हो जाएगी। हम भीड़ को प्रसन्न नहीं करने जा रहे हैं; हम उन्हें कृष्ण देने जा रहे हैं। इसलिए, आपको बहुत सावधान रहना चाहिए कि क्या आप कृष्ण को सही तरीके से वितरित कर रहे हैं, और फिर वे संतुष्ट होंगे। कृष्ण को संतुष्ट करना ही आपका एकमात्र उद्देश्य होना चाहिए। "
कीर्तन मुख्य रूप से संगीत की लय के बारे में नहीं है, मधुर ताल, करताल, आकर्षक वाणी या धुन बजाने के विषय में नहीं है। भगवान् वास्तव में हमारे संगीत के प्रति आकर्षित नहीं है। आध्यात्मिक दुनिया में उनके पास गोपियाँ हैं, जो हमारी क्षमताओं से बहुत दूर विशेषज्ञ संगीतकार हैं। वे 33,000 रागों द्वारा सेवित हैं। और कृष्ण स्वयं पूरे दिन एक ऐसे शैली में बांसुरी बजाते हैं, जो ह्रदय को परिवर्तित कर देता है यहां तक कि चट्टानों को भी पिघला देता है। वो असली संगीत है। उन्हें वास्तव में हमारे संगीत की आवश्यकता नहीं है। उन्हें केवल हमारे ह्रदय की आवश्यकता है।
कीर्तन एक रिश्ते के विषय में है, इस बात पर पर्याप्त बल नहीं दिया जा सकता है। यदि हम कृष्ण के साथ अपने संबंधों के विषय में नहीं जानते हैं, और ध्यान नहीं देना शुरू करते हैं कि हम अभी कहाँ हैं, उस संबंध में, हम लोक गायकों के समान गाएंगे और कभी भी मंत्र के रहस्यों में प्रवेश नहीं करेंगे। इस प्रकार कृष्ण हमारे कीर्तन में उपस्थित नहीं होंगे क्योंकि हम उनके साथ हमारे संबंधों में उपस्थित नहीं हैं।
वे मात्र सम्बन्ध ही देखते हैं। यदि हम इस बात की उपेक्षा करते हैं, तो हम कभी भी कीर्तन के जगत में प्रवेश नहीं करेंगे, किंतु सांसारिक संगीत के जगत में बने रहेंगे। पवित्र नाम के महान शिक्षक, श्री हरि दास ठाकुर भी ये समझाते हैं। "यदि संत वैष्णव की कृपा के माध्यम से एक व्यक्ति भगवान कृष्ण के साथ अपने सम्बन्ध को समझता है, और भगवान कृष्ण के पवित्र नाम का जप करता है, तो वह फिर से आध्यात्मिक प्रेम की एक अपार निधि प्राप्त करता है।"
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
HH Shachinandan Swami Maharaj, Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book, Aligning the heart, Your Business is to Satisfy Krishna

Comments
Post a Comment