जप प्रेरणा – एक सम्बन्ध में एक साथ बंधे हुए - Bound together in a relationship. - ७ मार्च २० (द लिविंग नेम, The Living Name)
एक सम्बन्ध में एक साथ बंधे हुए (शेष भाग)।
जप प्रेरणा – ७ मार्च २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।
भौतिक जीवन की सबसे बड़ी समस्या यह है कि हम यह भूल जाते हैं कि हमारी अभी अस्थायी रूप से जो मान्यता है, हमारी उससे पूरी तरह से अलग पहचान है। माया के भ्रमजाल में फंसते ही हमारी असली पहचान ढक जाती है। जब हम स्वयं को खो देते हैं, तो सब कुछ खो जाता है।
किसी भी योग प्रणाली, विशेष रूप से भक्ति योग का उद्देश्य, विलग हो चुकी आत्मा को पुनः भगवान् से जोड़ना है। एक प्रसिद्ध सादृश्य में, इसकी उपमा है चिंगारी का पुनः आग में लौटना जहां वह फिर से चमक और नृत्य कर सकती है।
श्रील प्रभुपाद का वर्णन है कि हम भौतिक दुनिया में माया से कैसे बंधे हैं। वे कहते हैं, "यह एक तथ्य है कि प्रत्येक जीवात्मा सदा कृष्ण का सेवक है। यह तथ्य माया के प्रभाव के कारण भुला दिया जाता है, जो व्यक्ति को भौतिक सुख में विश्वास करने के लिए प्रेरित करता है। माया से भ्रमित होने के कारण, व्यक्ति सोचता है कि भौतिक सुख ही केवल वांछनीय वस्तु है। यह भौतिक चेतना बद्ध आत्मा की गर्दन के चारों ओर एक श्रृंखला की तरह है। जब तक वह उस मानसिकता से बाध्य है, वह माया के चंगुल से बाहर नहीं निकल सकती। तथापि, यदि कृष्ण की दया होती है, तो वह प्रमाणिक आध्यात्मिक गुरु के संपर्क में आता है और उनके आदेश का पालन करता है, और भगवान की सेवा में अन्य बद्ध आत्माओं को लगाता है और भगवान् की सेवा करता है, फिर वह मुक्ति पाता है और भगवान कृष्ण की शरण में आता है।" (चैतन्य चरितामृत मध्य लीला २२.२५ तात्पर्य से)।
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
HH Shachinandan Swami Maharaj, Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book, Aligning the heart, Bound together in a relationship.

Comments
Post a Comment