Skip to main content

जप प्रेरणा - पापों का त्याग करें - Giveup Sinning - ३० मार्च २० - Hindi Transaltion of Japa Talk by HG Radheshyam Prabhu

जप प्रेरणा - पापों का त्याग करें - Giveup Sinning - ३० मार्च २० - Hindi Transaltion of Japa Talk by HG Radheshyam Prabhu

हरे कृष्ण।

इस दुनिया में, लाखों जीवात्माएं पैदा होती हैं; वे कुछ समय तक जीवित रहते हैं और फिर मर जाते हैं। जैसे पतंगे या मक्खियाँ, जो आग में गिरकर भुन जाती हैं। इसी तरह, पापी जीवात्माएं पापा कृत्यों में लिप्त रहती हैं और अपने ही कुकृत्यों की प्रतिक्रियाओं से बुरी तरह पीड़ित हैं। उनमें से कुछ अज्ञानी जीव हैं। अपनी मूर्खता के कारण, वे बार-बार एक ही प्रकार के पापों में लिप्त हो जाते हैं और अज्ञानी जानवरों की तरह पीड़ित होते हैं। अन्य लोग ज्ञानी हैं, लेकिन रजोगुण और तमोगुण के निचले गुणों के कारण ज्ञान रखने के बाद भी, वे बार-बार पाप में लिप्त होते हैं और फिर से भयानक परिणामों को आकर्षित करते हैं।

आप शास्त्रों में देखेंगे कि यह उल्लेख किया गया है कि यदि कोई पवित्र कार्य कर रहा है, तो वह पापी गतिविधियों का प्रतिकार नहीं कर सकता है। उदाहरण के लिए, कहते हैं कि किसी ने एक अमीर आदमी से 20 लाख रुपये चुरा लिए हैं और वह कहता है कि मैं 10 लाख का आनंद स्वयं नहीं ले रहा, मैं इसे गरीब लोगों को दूंगा। यह स्वीकार्य नहीं है। उसे 20 लाख की चोरी करने के लिए अलग से पीड़ित होना पड़ता है और जो भी दान वह दे रहा है वह चोरी के पैसे से है, इसलिए यह बहुत अच्छा नहीं है। दूसरी ओर, किसी व्यक्ति ने किसी व्यक्ति से 20 लाख चुरा लिए और उसने कहा क्योंकि मैंने अपने जीवन में किसी बहुत महत्वपूर्ण उद्देश्य के लिए यह पैसा चुराया है, मैं अगले 20 वर्षों तक आपके अधीन काम करने के लिए सज्ज हूं जिससे कि इस राशि का भुगतान हो सके। आपसे चोरी हुई, फिर उसे माफ किया जाएगा। तो आप अंतर देख सकते हैं।

पवित्र नाम के विरुद्ध सातवाँ अपराध कहता है कि यदि कोई पवित्र नाम का जप कर रहा है और सोचता है कि क्योंकि मैं पवित्र नाम का जप कर रहा हूँ, तो मैं कुछ पाप भी कर सकता हूँ, जो पवित्र नाम के शक्तिशाली प्रभावों की तुलना में बहुत ही महत्वहीन हैं। तो वह एक नक्सली की तरह है। आप पैसे चुराते हैं, और फिर आप इसे कुछ गरीब लोगों को दान में दे रहे हैं। यह स्वीकार्य नहीं है। दूसरी ओर, किसी ने अतीत में पहले से पाप किया है, पर अब आगे आयुर पाप करने के  बजाय, वह सर्वोच्च भगवान के समक्ष समर्पण करे, मेरा शरीर, मेरा मन, मेरे शब्दों, मेरे भगवान, मैं तुम्हें सब कुछ दे रहा हूँ। मैंने बहुत पाप किए हैं। मेरे पास दो विकल्प हैं, या तो प्रतिक्रियाओं के आने की प्रतीक्षा करूं और अनेकों जन्मों तक लंबे समय तक उनसे पीड़ित रहूँ। या मैं हाथ उठाकर कहता हूं कि मैं अब दिवालिया हो गया हूं। मेरे पास आपको देने के लिए कुछ भी नहीं है मैं स्वयं को आपके लिए समर्पित कर रहा हूं, आप मुझे अपनी सेवा में उपयोग करें, मेरा शरीर मेरा मन मेरे शब्द सब आपके हैं - यह सर्व धर्म परित्यज्य है। और एक बार जब कोई व्यक्ति कृष्ण को अपना शरीर मन शब्द समर्पित करता है, तो शरीर मन और शब्दों के दुरुपयोग करने का कोई प्रश्न ही नहीं रहता है। तब भगवान् ऐसे भक्त का भार उठाने के लिए तैयार हैं, अहम् त्वाम सर्व पापेभ्यो मोक्ष्यास्यामी मा शुचः। ठीक है। आपके पास 20 लाख रुपये का कर्ज है, लेकिन आप केवल पांच लाख रुपये की सेवा दे पा रहे हैं। कोई बात नहीं क्योंकि आपने मेरे लिए सब कुछ छोड़ दिया है। मैं आपके 20 लाख के खाते को निरस्त करने लिए सज्ज हूं, कृष्ण ऐसा कर सकते हैं।

तो, हमारे कर्म बंधन को समाप्त करने की विधि है, उनके चरण कमलों में समर्पण करके भगवान् की अधिक से अधिक गहन शरण लेना। वेदों में दो रास्तों का वर्णन किया गया है प्रवृत्ति मार्ग और निवृत्ति मार्ग। अक्सर लोग गलत तरीके से सोचते हैं कि प्रवृत्ति मार्ग आनंद का मार्ग है और निवृत्ति मार्ग मुक्ति का मार्ग है। वास्तव में यदि आप वेदों का बहुत ध्यानपूर्वक अध्ययन करते हैं, जैसा कि वे कहते हैं, प्रवृत्ति मार्ग का उद्देश्य भी मुक्ति ही है, लेकिन तुरंत नहीं, अंततः। जैसे कर्दम मुनि विवाहित जीवन में प्रवेश कर रहे हैं, लेकिन विवाहित जीवन में प्रवेश करते समय, उन्होंने देवहुति से कहा कि जैसे ही मैं तुम्हें पुत्र प्रदान करूंगा, मैं संन्यास ले लूंगा। इसका मतलब है कि वे बाहर निकलने की योजना के साथ विवाह में प्रवेश कर रहे हैं। तो वह है प्रवृत्ति मार्ग।

वास्तव में, प्रवृत्ति मार्ग का अर्थ है, एक व्यक्ति विवाहित जीवन को पत्नी और बच्चों को सँभालने के कर्तव्य के साथ स्वीकार करता है, कुछ पैसे कमाता है, और एक घर के साथ-साथ यज्ञ, दान, तप को शुद्धिकरण के लिए करता है, दान देता है, गृहस्थ आश्रम में तपस्या करता है और यज्ञ करता है परमपिता परमात्मा के आनंद के लिए। यह एक ऐसा कर है जो व्यक्ति को थोड़े से भोग के लिए चुकाना पड़ता है जो उसे प्राप्त होता है जिसे वेदों द्वारा अनुमोदित किया जाता है।

तो, उस स्वीकृत भोग के लिए गृहस्थ आश्रम में रहकर कर का भुगतान करना पड़ता है। तो यह वास्तव में शुद्धिकरण है। और ऐसे व्यक्ति की भोगी मानसिकता पर समय के साथ भगवान् की कृपा के कारण अंकुश लगाया जाता है। और अंत में, वह मुक्त होने की इच्छा करता है। और वह उस ही लक्ष्य पर आता है, जो कि निवृत्ति मार्ग के व्यक्ति का है। निवृत्ति मार्ग पर व्यक्ति का मतलब है कि वह पहले से ही सीधे मुक्ति को लक्ष्य बना रहा है।

इसलिए, वेद कभी भी इन्द्रिय तृप्ति को प्रोत्साहन नहीं देते। बल्कि, वे केवल एक जीव के अस्तित्व के लिए आवश्यक न्यूनतम संतुष्टि की अनुमति देते हैं। और ज्ञानी व्यक्ति को कभी भी इन्द्रिय तृप्ति में नहीं लगना चाहिए। अज्ञानी मूर्ख आग में प्रवेश करने वाले पतंगों की तरह हैं, लेकिन जिन्हें ज्ञान है, वे जितना अधिक पापी गतिविधियों में लिप्त होते हैं, उतना ही अधिक दुख पातें हैं। और यदि किसी ने पवित्र नाम के जप के माध्यम से भगवान का आश्रय लिया है, और पापपूर्ण कार्य करना बनाये रखता है, यह कहकर कि मैं यह कर सकता हूं क्योंकि मैंने इतने वर्षों तक जप किया है, यह छोटा पाप ज्यादा मायने नहीं रखेगा, तो यह आ रहा है सातवें अपराध में। नामनो बलाद यश ही पाप बुद्धी। तब ऐसा व्यक्ति बुरी तरह से पीड़ित होगा, यह एक सबसे बुरे प्रकार का पाप है, जिसके बारे में कहा जाता है कि यह कृष्ण को धोखा देने के समान है। किसी ने जो सहजता से आप पर भरोसा किया है, आप उन्हें धोखा देते हैं, यह ऐसा है। इसलिए, पवित्र नाम का जप एक भक्त द्वारा सही मनोदशा और कृष्ण के साथ सही सहयोग द्वारा किया जाता है। और वह स्वयं को आगे बढ़ा रहा है और हम अपने आप को आगे बढ़ाते हैं ये संयोजन अच्छा काम करेगा। और इसलिए अपराध रहित तरीके से किया गया जप हर जगह शास्त्रों में बताए अनुसार सबसे तीव्र परिणाम देता है।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...