Skip to main content

जप प्रेरणा – गुरु की कृपा से भगवदप्राप्ति – Attain God by Guru’s Mercy - २६ मार्च २० – श्रीमान राधेश्याम प्रभु द्वारा जप प्रवचन

गुरु की कृपा से भगवदप्राप्ति

जप प्रेरणा – गुरु की कृपा से भगवदप्राप्ति – Attain God by Guru’s Mercy - २६ मार्च २० – श्रीमान राधेश्याम प्रभु द्वारा जप प्रवचन

भयं द्वितीयाभिनिवेशत: स्या-दीशादपेतस्य विपर्ययोऽस्मृति: ।
तन्माययातो बुध आभजेत्तं भक्त्यैकयेशं गुरुदेवतात्मा ॥ श्री. भा. ११.२.३७ ॥

श्रीमद्भागवतम् के इस श्लोक में एक बहुत बड़ा रहस्य उजागर हुआ है। जब एक जीव कृष्ण से विमुख होता है तो उसे दो बीमारियों से पीड़ित होता है, विस्मृति और अनुचित परिचय। विस्मृति किसकी? कृष्ण की विस्मृति। और किसका अनुचित परिचय? उनके शरीर और उनके शरीर से जुडी वस्तुओं के साथ अनुचित परिचय।

जब आप कृष्ण की ओर सन्मुख होते हैं तो कृष्ण की प्रिय राधारानी, उनके प्रिय माता-पिता यशोदा नंद, उनके प्रिय मित्र श्रीदामा, सुदामा, मधुमंगल, उनकी प्रिय नदी, पवित्र यमुना नदी, उनकी प्रिय गाय और बछड़े, उनके प्रिय वृंदावन वासी, कृष्ण की प्रिय बांसुरी हमारे लिए सब कुछ महत्वपूर्ण हो जाता है जब हम उनकी ओर सन्मुख होते हैं।

लेकिन जब हम उनसे विमुख जाते हैं और उन्हें भूल जाते हैं, तो मैं और मेरा सबसे महत्वपूर्ण हो जाता है। मैं कैसा दिखता हूँ? क्या मैं गोरा या काला हूँ? मैं सुन्दर हूँ या नहीं? मेरी ड्रेस के बारे में क्या? मेरा क्या? मेरे माता-पिता, मेरे परिवार के सदस्य, मेरी संपत्ति, मेरी नौकरी, मेरी प्रसिद्धि, मेरी प्रतिष्ठा और मेरी इन्द्रिय तृप्ति। तो इस तरह ये चीजें हमारे लिए सबसे महत्वपूर्ण हो जाती हैं।

और जब हम कृष्ण की ओर सम्मुख होते हैं, तो हमारा उचित परिचय होता है। ओह, कृष्ण मेरे मित्र हैं। कृष्ण मेरी मां हैं। वह मेरे पिता हैं। वे मेरे सब कुछ हैं। वह मेरे गुरु हैं। और मैं उनकी सेवा करके बहुत प्रसन्न हूं। मुझे उनके हाथों में एक यन्त्र होने की अत्यधिक प्रसन्नता है।

किंतु जब हम कृष्ण से विमुख हो जाते हैं, तो अनुचित परिचय आ जाता है, मैं स्वामी हूं और हर कोई मेरी सेवा करेगा और मैं आनंद लूंगा। इसका व्यावहारिक उदाहरण ध्रुव है। जब पहले ध्रुव कृष्ण से विमुख थे, तो उन्होंने सोचा, मेरा अहंकार, मुझे एक राज्य मिलेगा। मैं जगत पर राज करूंगा। मैं अपने परदादा ब्रह्मा और उनके ब्रह्मलोक से भी आगे निकल जाऊंगा। तब ध्रुव "मैं" भावना में थे। मैं और मुझे, मैं मुझे मेरा भावना। किंतु नारद मुनि ने मंत्र के माध्यम से, उन्हें भगवान विष्णु की ओर मोड़ दिया। और तुरंत ही उनकी वह इच्छा भंग हो गई। वो बोले

काचं विचिन्वन्न अपि दिव्य रत्नम स्वामिन कृतार्थोस्मी वरं न याचे 

उन्होंने तुरंत एक महान राज्य का आनंद लेने का विचार त्याग दिया। वे वास्तव में, अपना अहंकार भी त्याग दिया और विष्णु के चरणों में गिर पड़े। ओह, आप मेरे स्वामी हो, आप मेरे स्वामी हो, मैं बस आपकी प्रेमपूर्ण सेवा करने का इच्छुक हूं। तो, फिर ये उनका उचित परिचय है और उचित दृष्टिकोण भी है।

आप द्विविद गोरिल्ला को देखें, वह वास्तव में भगवान राम के एक महान पार्षद थे। आप पाएंगे कि एक तरफ़ हनुमान जी पूजा कर रहे हैं और दूसरी तरफ़ द्विविद भी खड़े हैं भारत में आज भी कुछ मंदिरों में ऐसे विग्रह हैं। लेकिन भगवान् के इतने निकट सहयोगी होने पर भी, वे एक समय भगवान से विमुख हो गए और एक द्विविद गोरिल्ला बन गए, जिनका बलराम जी ने वध किया क्योंकि वो भगवान से दूर हो गया था और गुरु से दूर हो गया था जो उन्हें भगवान से जोड़ सकते थे जो कि लक्ष्मण हैं।

उदाहरण के लिए, सुग्रीव, जब वे राम सम्मुख थे, वे बहुत विनम्र थे, राम के चरणों में गिर रहे थे और वह राम से बहुत सहायता ले रहे थे और अपनी पत्नी को वापस पाने के लिए, राज्य को पुनः प्राप्त करने के लिए। सभी विकल्पों को प्राप्त करने के बाद, वह गर्वित हो गया और राम से विमुख हो गया और तुरंत ही इन्द्रिय तृप्ति में लिप्त हो गया और राम और उन गुरु से विमुख हो गया जो उसे भगवान् से मिला सकते थे, वे थे आदि गुरु लक्ष्मण।

इसलिए, इस श्लोक में, यह कहा गया है कि गुरु की पूजा वैसे ही की जानी चाहिए जैसे देवताओं की पूजा की जाती है। इसलिए इस्कॉन में हमारे पास आचार्य, श्रीप्रभुपाद के विग्रह हैं। गुरु के विग्रह की पूजा उसी तरह की जानी चाहिए जैसे कृष्ण के विग्रह की पूजा पूर्ण हृदय और आत्मा से की जाती है क्योंकि गुरु वह है जो जीव को पुनः कृष्ण से मिलते हैं। हम कृष्ण से विमुख हो रहे हैं वे हमें कृष्ण से सम्मुख कर रहे हैं। और हम यहाँ अनुचित परिचय में डूबें हैं और वे हमें उचित परिचय देतें हैं।

सुग्रीव विमुख हो गया, इन्द्रिय तृप्ति में लीन हो गया, और लक्ष्मण ने उसे अपने धनुष की टंकार से जगाया और उसे राम से सम्मुख कर दिया और राम के प्रति कर्तव्यबद्ध हो गया, राम की सेवा स्वीकार कर ली और अपने स्वयं की इन्द्रिय तृप्ति को भूल गया। तो इस जगत में हम सभी सुग्रीव जैसे हैं भगवान से विमुख, अपनी ही इन्द्रिय तृप्ति में लीन, अपनी योजनाओं में व्यस्त, मैं मुझे मेरा। लेकिन हमारे आध्यात्मिक गुरु हमारे जीवन में आए हैं और उन्होंने महा मंत्र की औषधि दी है, जो वास्तव में अहम् और मम की व्याधि की दवा है। ताकि नियमित रूप से पवित्र नाम का जप करके हम  पुनः भगवान से सम्मुख हो जाए, हम पुनः उचित परिचय पाते हैं, और अधिक विस्मृति नहीं। जागरूकता बढ़ती है।

इसलिए, कल मैं कह रहा था कि जीव को यह जानने के लिए उत्साहित होना चाहिए कि मैं एक अनाथ था, एक अनाथ के रूप में इस दुनिया में भटक था। लेकिन मेरे गुरु ने मुझे इस महा मन्त्र के साथ कृष्ण के चरण कमलों में रखकर मुझे सनाथ बना दिया, जिसका जप करने से मेरी दृष्टि स्वच्छ हो जाएगी, मिथ्या अहंकार नष्ट हो जाएगा, और मैं कृष्ण को आमने सामने देख सकता हूँ और मुझे उनका शाश्वत सेवक बनने का अवसर प्राप्त हो सकता है। तो हमें आध्यात्मिक जगत से इस सुचना के विषय में बहुत उत्साहित और रोमांचित होना चाहिए, जो गुरु हमें पवित्र नाम के जप के साथ, सर्व रोग निवारनी, प्रदान करतें हैं।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...