जप प्रेरणा – मंत्र के अर्थ पर ध्यान करना - Meditating on the Meaning of the Mantra - १३ मार्च २० (द लिविंग नेम, The Living Name)
मंत्र के अर्थ पर ध्यान करना।
जप प्रेरणा – १३ मार्च २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।
हरि भक्ति विलास में, श्रील सनातन गोस्वामी हमें मंत्रार्थ चिंतनम का अभ्यास करने के लिए प्रोत्साहित करते हैं, अर्थात हमें मंत्र के अर्थ पर ध्यान देना चाहिए। तभी मंत्र की पूरी शक्ति मुक्त की जाती है। यदि हम ध्यान नहीं देतें हैं और अर्थ के विषय में नहीं जानते हैं, तो हम ध्यानरहित रहते हैं। श्री चैतन्य चरितामृत, मध्य लीला 22.33 से एक श्लोक में, हम रहस्य सीखते हैं। “उचित आंतरिक उन्मुखीकरण मन में मंत्र के अर्थ को स्थापित करता है। कृपया मुझे अपनी सेवा में लगायें। ” इससे सम्बन्ध ज्ञान की स्थापना होती है और इस प्रकार हम समझते हैं कि हमारा कृष्ण के साथ एक सम्बन्ध है।पवित्र नाम जपने की पूरी अवधारणा भगवान् की उपस्थिति को आकर्षित करने के लिए है, उसका महिमा मंडन करके। हम उन्हें स्नेह के साथ बुलाते हैं, क्योंकि उनके पास सुंदरता, शक्ति, दया, ज्ञान के सभी सर्वोत्तम गुण हैं, और वे सर्वोत्तम प्रकार के लीलाएं करने के लिए अधिक रूप में सक्षम है और क्योंकि हमें वास्तव में उनकी आवश्यकता है।
सभी आचार्य, महान शिक्षक, जैसे कि जीव और रघुनाथ, गोपाल गुरु गोस्वामी और भक्ति विनोद ठाकुर ने हमें महा मंत्र के अर्थों की सूची दी है। श्रील प्रभुपाद ने उन सभी को एक प्रार्थना में सम्मिलित किया, "मेरी प्रिय राधा, मेरे प्रिय कृष्ण, कृपया मुझे अपनी सेवा में लगायें।"
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
HH Shachinandan Swami Maharaj, Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book, Aligning the heart, Meditating on the Meaning of the Mantra

Comments
Post a Comment