Skip to main content

जप प्रेरणा - शुद्ध वैष्णव भक्त की सेवा करके अज्ञान को दूर करें - Eradicate Ignorance by Serving a Pure Vaishnava Devotee - Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

शुद्ध वैष्णव भक्त की सेवा करके अज्ञान को दूर करें - Eradicate Ignorance by Serving a Pure Vaishnava Devotee

जप प्रेरणा - ३१ मार्च २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

जब शुकदेव गोस्वामी सभी नारकीय लोकों के विषय में बोल रहे थे, तो परीक्षित जैसे महान वैष्णव ने सभी पीड़ित आत्माओं पर अत्यधिक करुणा अनुभव की और उनसे पूछा कि इस संसार में रहने वाली आत्माएं बार-बार पाप कर्म क्यों करती हैं? और तब उन्हें अनेकों जन्मों तक अपने कर्मों का नर्क में फल भोगना पड़ता है। वे सर्वोच्च भगवान कृष्ण के समक्ष समर्पण करके अपने सभी पाप कर्मों को नष्ट क्यों नहीं कर सकते? और उन्होंने यह भी कहा कि भले ही लोग यज्ञ दान तप और कई प्रार्थना करते हैं किंतु वे बार-बार पापी गतिविधियों में वापस गिर जाते हैं।

तो उस समय, शुकदेव गोस्वामी ने अपने शिष्य का परीक्षण करने के लिए कर्म, ज्ञान, योग और वे सभी मार्ग प्रस्तुत किए। और उन्होंने कहा, अगर कोई यज्ञ, दान, तप करता है और सभी पाप कर्मों को नष्ट किया जा सकता है। किंतु अगर कोई विमर्शनम करता है, जिसका अर्थ है कि पाप के बारे में ज्ञान की प्राप्ति, और पाप का परिणाम क्या है, और क्यों इस तरह के विमर्शनम से बचना चाहिए, शास्त्र का अध्ययन करने के बाद अनुमान लगाया जाता है। तब व्यक्ति प्रतिक्रियाओं को शून्य कर सकता है और वह पापी गतिविधियों में लिप्त होने से भी बच सकता है। किंतु पुरानी वासनाएं नहीं जायेंगीं, वे लगातार उसे पुनः कुछ समय कभी न कभी भविष्य में पापी गतिविधि में वापस गिरने के लिए प्रेरित करेंगी।

और फिर अंत में, उन्होंने भक्ति मार्ग, जो उत्कृष्ट पवित्र नाम के जप से सुशोभित है बताया, जो एक बहुत प्रसिद्ध श्लोक है।

केचित्केवलया भक्त्या वासुदेवपरायणा: ।
अघं धुन्वन्ति कार्त्स्‍न्येन नीहारमिव भास्कर: ॥ श्री. भा. ६.१.१५ ॥

पापी प्रतिक्रियाओं को, पापी बीजों को, पापों की व्यापकता और इन सभी की जड़ को मिटाने की तो बात ही क्या है, जो कि एक कोहरे के समान हैं। और ऐसे अज्ञान का कोहरा पवित्र नाम के जप से छिन्न-भिन्न हो जाता है, जो आकाश में उगते सूरज की तरह है।

अब, कोई व्यक्ति सोच सकता है कि ओह, यह इतना सरल है, बस पवित्र नाम का जप करें और फिर अपने सभी अज्ञान और पापी प्रवृत्ति और पापी बीज और पापी प्रतिक्रियाओं सभी को मिटा दें। नहीं, यह इतना आसान नहीं है। क्योंकि बाद में, शुकदेव गोस्वामी कहेंगे,

न तथा ह्यघवान् राजन्पूयेत तपआदिभि: ।
यथा कृष्णार्पितप्राणस्तत्पुरुषनिषेवया ॥ श्री. भा. ६.१.१६ ॥

वह कहते हैं कि न तथा ह्यघवान् राजन, अघवान का अर्थ है पापी, जिसने बहुत पाप किए हैं, पुयेत तपआदिभि:, तप, ब्रह्मचर्य, शमेन, दमेन, त्यागेन, सत्य, शौच इन सभी का प्रदर्शन करता है, भले ही वह यह सब करता हो। व्यक्ति पापी प्रतिक्रियाओं और पापी बीजों को भी नष्ट करने में सक्षम होता है, किंतु कोई भी प्रवृत्ति या वासना को दूर नहीं कर सकता है। और फिर वे कहते हैं, यथा कृष्णार्पितप्राण, यदि आप भगवान के एक भक्त को पाते हैं, जो पूरी तरह से, कृष्ण की सेवा करने के लिए पूरी तरह से समर्पित है, कृष्ण अर्पण प्राण, प्राण, उन्होंने अपना जीवन और आत्मा कृष्ण को दे दी है। ततपुरुषनिषेवया, व्यक्ति को उस भक्त की निष्कपटता से सेवा प्रदान करनी चाहिए। इसके द्वारा उनके अज्ञान को भी मिटाया जा सकता है, जो कि इन सब कुछ की जड़ है, वे कहते हैं, इसलिए, भले ही हम पवित्र नाम का जप कर सकते हैं, यदि पवित्र नाम का जप गुरु परम्परा में प्राप्त नहीं होता है और यदि यह हमें विनम्रतापूर्वक आत्मसमर्पण करने और महान वैष्णव की सेवा प्रदान करने के लिए नेतृत्व नहीं करता है, तो पवित्र नाम के भी हमें शुद्ध करने की कोई आशा नहीं है।

जैसे एक भक्त के पास उसके लॉकर में एक मधुर कादंबिनी किताब थी, उसने उसे वृंदावन से खरीदा और, शायद कुछ 10-20 पृष्ठ को पलटा, किंतु उसे कोई फर्क नहीं पड़ा, बाद में एक संन्यासी ने पूरी किताब पर एक संगोष्ठी दी, जब उन्होंने उन्हें सुना तो इसका उन पर बड़ा प्रभाव पड़ा। फिर उसने वापस जाकर किताब खोली। अब किताब ने उनके लिए कुछ और ही अर्थ रखा। तो उसी तरह, पवित्र नाम भी ऐसा ही है। हमारे पास पवित्र नाम हो सकता है पर हम इसे बहुत लापरवाही से जप करते हैं, क्योंकि हम अभी तक एक वैष्णव भक्त से सकारात्मक रूप से प्रभावित नहीं हुए हैं। लेकिन अगर कोई वैष्णव भक्त कृष्ण के प्रति समर्पण करता है, कृष्ण के प्रति उसका प्रेम, कृष्ण के प्रति समर्पण, कृष्ण के प्रति उसकी प्रतिबद्धता, कृष्ण के प्रति उसका समर्पण। यदि वह हमें प्रभावित करता है, तो हम पवित्र नाम को बहुत गंभीरता से लेंगे। और पवित्र नाम का जप उस चेतना के साथ शुद्धिकरण करता है, और इतना शुद्धिकरण करता है, कि इन सभी पापों और पापों की प्रतिक्रिया की भी जड़, जो अज्ञानता है, वह मिट जाती है। तो, इसलिए यदि आप वास्तव में ह्रदय को पूरी तरह से निर्मल करना चाहते हैं, तो पवित्र नाम का गुणवत्ता के साथ उच्चारण करने को अत्यधिक महत्व दिया जाता है।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...