जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश।
पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख)
यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें -गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है।
निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं
अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्
(ब्रहन-नारदीय पुराण से)
मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और गोविंदा का नाम सुनकर व्यक्ति बलवान हो जाता है और सभी रोग ठीक हो जाते हैं।
ना साम्ब व्याधि-जम् दुक्खम हेयम् नान्य औषधिर अपि
हरी-नामौषधम पित्वा व्याधिस त्यज्यो न संशयः
(परासर-संहिता, हरि-भक्ति-विलास में उद्धृत 11.354)
हे शम्बा! अन्य दवाओं से रोग ठीक नहीं होते हैं, लेकिन हरे कृष्ण की इस महान दवा का उपयोग करके वे निश्चित रूप से हटा दिए जाते हैं।
अधयो व्यधयो यस्य स्मरणं नाम-कीर्तनात
तदैव विलयम यान्ति तं अनंतम नमामि अहम
(स्कंद पुराण से, हरि-भक्ति विलास 11.355 में उद्धृत)
मैं उन अनंत भगवान को अपना शाष्टांग प्रणाम अर्पित करता हूं, क्योंकि उन्हें याद करके और उनके नाम गाकर, सभी शारीरिक और मानसिक बीमारियों को जड़ से मिटा दिया जाता है।
महा व्याधि समछन्नो राजा-वधोपपतैतः
नारायणेती संकीर्त्य निरतंको भवेनरः
(वाणी पुराण से, हरि-भक्ति विलासा 11.356 में उद्धृत)
कोई व्यक्ति जो तीव्र और पुरानी बीमारियों से अत्यधिक पीड़ित है और शासकीय शक्तियों द्वारा उत्पीड़ित है, उसे श्री नारायण के नामों के जप मात्र से सभी भयों और चिंताओं से छुटकारा मिल जाता है।
ब्राह्मण इन निर्देशों को देते हैं और कई बीमारियों का उपचार करते हैं। उनके पास अमोघ औषधि है। एक डॉक्टर की दवा विफल हो सकती है, लेकिन यह दवा अमोघ है। यदि आपको पवित्र नाम पर दृढ़ विश्वास है, तो यह निश्चित रूप से काम करेगा। जिन लोगों में विश्वास की कमी है, उनके लिए ये काम नहीं करेगा, संशयात्मा विनश्यति - जो संदेह करते हैं, उनका नाश होता है (भ. गी. 4.40)।
हरिनाम प्रभु की जय!!!
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन
स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में
और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
इस्कॉन पुणे से जप
प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में
अनुलेख और अनुवाद के साथ),
साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस
लिंक को अपने मोबाइल से खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर
नामैव केवलम् - HNK"
समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
Hindi Japa Prerana, HH Sachinandan Swami, Nama Rahasya, Nama
Rahasya Book, sachinandan swami maharaj, जप चर्चा, हरे कृष्ण जप, हिंदी जप प्रेरणा
Comments
Post a Comment