Skip to main content

जप प्रेरणा - एक आनंदमय जीवन के लिए सही रूपरेखा - The Right Blueprint for a Blissful Life - 15 May 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


एक आनंदमय जीवन के लिए सही रूपरेखा 
The Right Blueprint for a Blissful Life

जप प्रेरणा – 15 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


• इस दुनिया के सभी जीवों के लिए भगवान के कार्यक्रम के विषय में प्रह्लाद पूरी तरह से अवगत थे।

• सभी को भगवान् को सेवा प्रदान करनी चाहिए और सभी को अन्य सब की सेवाओं का सम्मान और प्रशंसा करनी चाहिए और किसी को स्वयं की सेवा पर गर्व नहीं करना चाहिए, और सभी जीवों को प्रत्येक अन्य जीव को भगवान् का सेवक मानना चाहिए ना कि दूसरों से श्रेष्ठता और ईर्ष्या की भावना रखते हुए शत्रुता और झगड़े को बढ़ाना चाहिए।

• और किसी की सेवा प्रदान करने की क्षमता छोटी है या बड़ी, जो व्यक्ति भगवान् की कुछ भी सेवा करने का इच्छुक है, उसके गुणों की प्रशंसा करनी चाहिए।

• प्रह्लाद की रूपरेखा थी, कि पूरी दुनिया सर्वोच्च भगवान के चरण कमलों पर केंद्रित है, हर कोई भगवान की सेवा करने का प्रयास करता है, भगवान् को संतुष्ट करता है और भगवान को प्रसन्न करता है।

• इसलिए केंद्र में कृष्ण को रखना हम सभी के लिए आनंदमय जीवन की रूपरेखा है। और यह रूपरेखा स्वयं कृष्ण से निकलती है। क्योंकि भगवान सभी जीवों में सर्वोच्च हैं उन्हें सभी जीवों का प्रमुख कहा जाता है।

• इसलिए *पवित्र नाम के जप के लिए भी, और यहाँ आध्यात्मिक जीवन के लिए हमारे अभ्यास के लिए भी ये बातें उस रूपरेखा पर निर्भर करती हैं जिसे हम अपने ह्रदय में धारण करते हैं।* यदि हम वैकुंठ रुपरेखा का पालन करते हैं, जो कि पवित्रशास्त्र में स्वयं भगवान द्वारा दी गई रूपरेखा है, जो दुनिया को वसुधैव कुटुम्बकम बनाती है। तो यह एक सही रूपरेखा है।

• किसी के पास यह रुपरेखा नहीं है, या जिस सीमा तक, कोई सामान्य रूप से उस आध्यात्मिक जीवन के स्तर से दूर चला गया है तो विशेष रूप से पवित्र नाम का जप अत्यंत कठिन और पीड़ादायक और एक श्रमसाध्य प्रक्रिया बन सकती है। और तब कोई इसे एक महान यातना या तपस्या की तरह मानेगा, क्योंकि वह भगवान द्वारा दी गई मूल रूपरेखा से दूर भटक गया है।

• इसलिए यह सदैव ही अच्छा होगा कि प्रह्लाद से इस मनोभाव को सीखें और उन पर ध्यान लगाने और उनमें स्वयं को लीन करने का प्रयास करें, और पूरे दिन हमारे जीवन को इस प्रकार जियें कि जब पवित्र नाम का जप करें तो इस प्रकार के मनोभाव के साथ कर सकें और तब हम आत्मा के शुद्धिकरण और पोषण का अनुभव कर सकते हैं, और इस प्रकार आध्यात्मिक जीवन में उन्नति कर सकते हैं।

हरिनाम प्रभु की जय !!!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================



Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...