Skip to main content

जप प्रेरणा - पवित्र नाम सबसे शक्तिशाली शस्त्र है - Holy Name is the Mightiest Weapon - 23 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


पवित्र नाम सबसे शक्तिशाली शस्त्र है 
Holy Name is the Mightiest Weapon

जप प्रेरणा – 23 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


- अपनी भक्ति की सुंदर साधना के कारण प्रह्लाद महाराज ने अपने पिता के सामने ऐसी महान आध्यात्मिक शक्ति और पूर्ण स्वतंत्रता और निडरता का प्रदर्शन किया। उनके मित्र जो गुरुकुल में थे, वे उनसे प्रभावित हो गए।

- प्रहलाद के मित्रों में दो विशिष्ट योग्यताएं थीं गौरवेन, उन्होंने प्रहलाद का बहुत सम्मान किया। उनके उदात्त पारलौकिक गुणों को देखकर वे स्वाभाविक रूप से उनका अत्यधिक सम्मान करने लगे।

- उनका एक और गुण था कि वे अदुषित धियो थे, धीया का अर्थ होता है बुद्धिमत्ता, अदुषित धियो का अर्थ है कि वे अपने पाखंडी शिक्षक शंड अमर्क की शिक्षाओं से अधिक प्रदूषित नहीं थे। हालाँकि शिक्षण हो रहा था, किन्तु वे इससे प्रभावित नहीं थे उन्होंने उन शिक्षाओं को आत्मसात नहीं किया। उन्होंने सिर्फ हलके रूप में इसे सीखा और इसे छोड़ दिया। वे प्रह्लाद की भक्ति के अभ्यास से अधिक प्रभावित थे।

- तो ये दोनों योग्यताएं दया प्राप्त करने के लिए अत्यधिक महत्वपूर्ण योग्यताएं हैं।

- किन्तु यदि किसी को उन उपदेशकों के लिए कोई सम्मान नहीं है जो धर्मग्रंथों से भगवान का संदेश दे रहे हैं, तो अशुद्धि साफ होने की कोई संभावना नहीं है।

- यदि किसी का ह्रदय बहुत ही सहज और भोला और सरल है, और जो छोटे, बराबर वाले और बड़े सब से सीखने के लिए तत्पर है, जो भी कृष्ण की दया, कृष्ण की अनुभूतियों को धारण करते है, ऐसे लोग जो गुरु से आने वाले संदेश के विषय में जानने और सम्मान के लिए तत्पर हैं। जो भगवान् से परंपरा के माध्यम से आने वाली दया के साधन, भक्तों, का सन्देश सीखने और सम्मान देने को तत्पर हैं, तो ऐसे साधकों के आध्यात्मिक जीवन में आगे बढ़ने की अत्यधिक संभावना है।

- वास्तव में पवित्र नाम का जप इन सब को शुद्ध कर सकता है, यह दोनों अशुद्धियों को शुद्ध कर सकता है और हमें अदुषित धियो बना सकता है। यह हमें इस सीमा तक भी शुद्ध कर सकता है जैसे कि मृगारी जैसे अहंकारी और कठोर व्यक्ति भी संत नारद के लिए अत्यधिक सम्मान और आदर और प्रशंसा विकसित कर सकते हैं।

- इसलिए प्रभुपाद ने यह समझा कि केवल जप के द्वारा ही भौतिक अशुद्धियों को हटाया जा सकता है। अतः उन्होंने पवित्र नाम के जप पर अत्यधिक बल दिया, और जितनी अधिक अशुद्धि हो उतनी ही गंभीरता से जप करते हैं, और तब शुद्ध होने के पश्चात ही वे दया प्राप्त कर पायेंगे।

- अतः प्रभुपाद ने हरिनाम जप को अशुद्धियों को साफ करने के एकमात्र सबसे महान और सबसे शक्तिशाली शस्त्र के रूप में देखा जब वे पाश्च्यात्य जगत में गए।

हरिनाम प्रभु की जय !!!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
 (ग्रुप नाम: हरैर नामैव केवलम् 6 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...