Skip to main content

जप प्रेरणा - जितेन्द्रिय बनने के लिए जप करें - Chant to Become Jitendriya - 29 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


जितेन्द्रिय बनने के लिए जप करें - Chant to Become Jitendriya


जप प्रेरणा – 29 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


- गृहम अंध कूपं से कोई बाहर कैसे निकल सकता है? उसके लिए हमें अनुकुल्येन, और अनुशीलनम की आवश्यकता है। अनुशीलनम का अर्थ है कि हमारा मन और इंद्रियां अशुद्ध हैं और उन्हें कृष्ण चेतना में एक नियमित कार्यक्रम दिया जाना है ताकि उन्हें काया वाचा मनसा प्रवृत्ति में लगा सकें और उन्हें काया वाचा मनसा निवृत्ति से विरक्त कर सकें, ऐसा करने से व्यक्ति प्रगति कर रहा है।

- किन्तु साथ ही, व्यक्ति को अनुकुल्येन पता होना चाहिए, कैसे विभिन्न प्रकार से कृष्ण को प्रसन्न करें। ये दोनों आध्यात्मिक गुरु के कर्तव्य हैं कि वे इन दो बातों को करके शिष्य को प्रशिक्षित करें, बहुत सरलता से एक अजितेन्द्रिय और अशांतकाम बनने से बच सकते हैं क्योंकि शिष्य दूसरा मार्ग अपनाता है। वह भौतिक अर्थ भोग के पीछे न जा कर इस भौतिकवादी मार्ग को छोड़ देता है। और वह दूसरा मार्ग लेता है जहां इंद्रियां और मन सभी उत्तम प्रकार से संलग्न हैं, और भक्त कृष्ण के आनंद के विषय में निरंतर सोच रहे हैं। और वह भौतिक भोग के लिए अपने स्वार्थों को एक ओर रखता है।

- तो, हमारे जीवन में हमें पूरे दिन अपने मन और इंद्रियों की गतिविधियों के विषय में जांचना होगा। और हमें किसी भी काम को करने में अपने उद्देश्य की जाँच करनी है कि क्या वह कृष्ण की प्रसन्नता के लिए है। और वास्तव में यही है जो आध्यात्मिक गुरु से उपहार के रूप में प्राप्त करना है। हमें यह उपहार मिला है और हम शुद्ध हो रहे हैं, फिर हम उत्तम प्रकार से स्थित हैं।

- किन्तु किसी कारण यदि हम इस उपहार को प्राप्त करने में विफल रहते हैं, हमारी असावधानी या लापरवाही के कारण या हमारे पापों और अपराधों के कारण तो हम वाह्य रूप से आध्यात्मिक जीवन में स्थित हैं, किन्तु हमने इन दो उपहारों को नहीं पाया है, तो हम निश्चित रूप से माया का अनुसरण करेंगे, अजितेन्द्रिय और अशांतकाम बनकर, भौतिक आनंद के लिए विचलित होना हमें प्रभु की सेवा करने के अवसर से दूर ले जाएगा और फिर हम इस दुनिया में भौतिक कार्यक्रम बनाए रखेंगे, जो एक बहुत ही पीड़ादायक बात है।

- वास्तव में प्रतिदिन पवित्र नाम का जप एक याचना है। परमपिता परमात्मा का आह्वान है, कृपया मुझे अजितेन्द्रिय और अशांतकाम बनने के इस मलिन स्थिति से बाहर निकालें, मैं इस स्थिति से तंग आ चुका हूं। कृपया, मुझे अपने चरण कमलों की सेवा में संलग्न करें। और मुझे सचेत रूप से आपको प्रसन्न करने का प्रयास करने दें, और आपने मुझे जो भी संसाधन दिए हैं, मेरा मन और इन्द्रियां, मैं वो सब आपकी सेवा में अर्पित करता हूँ।

- निरंतर सही मनोदशा में जप और आह्वान करने से हमें अपने ह्रदय को शुद्ध करने का अवसर मिलता है, और धीरे-धीरे हम वास्तविकता के प्रति जागृत होते हैं। और तब हम गृहस्थ अंध कुपम की मलिन स्थिति से ऊपर उठ सकते हैं और हम कृष्ण की सेवा में संलग्न हो सकते हैं और अपनी मूल स्थिति में स्थित हो सकते हैं।

हरिनाम प्रभु की जय !!!

==================================================
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/G0RN19kiW964RMew48Itq9  
(ग्रुप नाम: हरैर नामैव केवलम् 6 - HNK)

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...