जप प्रेरणा - किस बात पर महत्त्व दें? - Where to Place the Emphasis? - 13 May 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
किस बात पर महत्त्व दें?
Where to Place the Emphasis?
जप प्रेरणा – 13 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
- आप प्रह्लाद के जीवन में देखेंगे कि उन्होंने कभी भी इन तीनों में से किसी भी भौतिक वस्तुओं का संचय करने या बहुत प्रसिद्ध होने को महत्त्व नहीं दिया, ताकि आपका नाम इतिहास में सुनहरे अक्षरों में लिखा जा सके और न ही वे किसी भी अन्य गुणों से आकर्षित हुए।
- यहां तक कि यदि कोई जन्म से ब्राह्मण है, और वह 12 गुणों का प्रदर्शन करता है, जो सनत सुजाता पुस्तक में एक ब्राह्मण के असाधारण गुणों के रूप में उल्लिखित हैं, तो वे सब गुण भी व्यर्थ हैं यदि वो ब्राह्मण परम भगवान को अपना सर्वेसर्वा मानने के उचित निष्कर्ष पर नहीं आया है।
- दूसरी ओर, भले ही कोई एक असुर परिवार में जन्मा हो, किन्तु वह सर्वोच्च भगवान का भक्त है, भले ही वह एक चांडाल परिवार या म्लेच्छ परिवार में भी जन्मा हो। यदि वह अपने ऊपर परम भगवान के स्वामित्व को स्वीकार करता है, और उनके प्रति आकर्षण अनुभव करता है और उनकी सेवा करता है और उनके साथ अपने जीवन को संरेखित करता है ऐसे व्यक्ति अपने परिवार के सभी सदस्यों का उद्धार कर सकते हैं, इसलिए वे श्रेष्ठ हैं।
- व्यक्ति को प्रहलाद से सीखना चाहिए कि किस बात को महत्त्व देना है। पवित्र नाम के उच्चारण और परम भगवान के प्रति समर्पण, जो उस नाम से भिन्न नहीं हैं, को ही महत्त्व देना चाहिए।
हरिनाम प्रभु की जय!!!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment