जप प्रेरणा - भक्तों को आध्यात्मिक और भौतिक दोनों रुपरेखाओं का ज्ञान है - Devotees Know Both Spiritual and Material Blueprints - 17 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
भक्तों को आध्यात्मिक और भौतिक दोनों रुपरेखाओं का ज्ञान है
Devotees Know Both Spiritual and Material Blueprints
जप प्रेरणा – 17 May 20 – Summary of Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
- प्रह्लाद ने बताया कि नवविधा भक्ति सर्वोत्तम ज्ञान है और जो लोग नवविधा भक्ति में रत हैं वे सबसे बुद्धिमान हैं। जब हिरण्यकश्यप ने सुना तो वह क्रोधित हो गया। उसने कहा, अरे यह क्या। मेरे बेटे को कुछ असार सिखाया गया है। असार का अर्थ है, जो मिथ्या है, या जो व्यर्थ है। इसलिए उसने भक्ति योग के अभ्यास को व्यर्थ और उद्देश्यहीन, या किसी भी प्रकार से अच्छा नहीं माना। और आप देखेंगे, यह अत्यधिक आसुरिक मानसिकता आधुनिक समय में लोगों में भी देखी जाती है, जब कुछ रिश्तेदारों ने देखा कि एक लड़के ने अपना सिर मुंडवा लिया है, वह एक ब्रह्मचारी है, बेचारा लड़का दुखी है, वे ऐसा सोचते हैं। उन्हें लगता है कि यह उद्देश्यहीन या व्यर्थ है। क्योंकि ऐसी मानसिकता वाले लोगों को, भौतिक दुनिया बहुत उद्देश्यपूर्ण और सारभूत प्रतीत होता है।
- लेकिन प्रहलाद जैसे लोग मूर्ख नहीं हैं। क्योंकि, प्रह्लाद को न केवल आध्यात्मिक जीवन की, बल्कि भौतिकवादी आसुरिक राक्षसों की रुपरेखा भी ज्ञात है। जो लोग भौतिक मानसिकता वाले हैं, भौतिकवादी आसुरिक मानसिकता के लोग हैं, उनकी मति कभी नहीं बदली जा सकती है, यहां तक कि अपने स्वयं के प्रयास से या दूसरों द्वारा अच्छी सलाह द्वारा, या किसी सम्मेलन, बैठकों और अन्य चीजों द्वारा, यह एक व्यर्थ प्रयास है क्योंकि वे ढृढ़ होते हैं, भौतिक जगत के लिए उनका मानचित्र यह है कि मैं इस भौतिक दुनिया का आनंद लेना चाहता हूं, वे प्रभु की सेवा नहीं करना चाहते। उनकी इन्द्रियाँ अनियंत्रित होने के कारण वे जन्म जन्मान्तर तक नरक के अंधेरे में प्रवेश करेंगे और दुःख भोंगेंगे। अभी वो आनंद ले रहे हैं, किन्तु अंततः वे पीड़ा भोंगेंगे।
- इसलिए, यदि आप पवित्र नाम का जप करना चाहते हैं, तो भगवान चैतन्य ने सही मानसिकता सिखाई है। मेरे प्रिय भगवान, मुझे धन, महिला या अनुयायी नहीं चाहिए, और ये सभी उलझाने वाले घटक हैं। मैं बस जन्म जन्मान्तर तक, मैं आपसे प्रेम करने और आपको संतुष्ट करने का इच्छुक हूँ। और मेरी कोई अन्य महत्वाकांक्षा नहीं है, यही मेरी एकमात्र महत्वाकांक्षा है। तो इस महत्वाकांक्षा को हमारे हृदयों के मूल में रखते हुए, हमें पवित्र नामों का जप करना चाहिए, और यह वास्तव में हमें इस दुनिया में भटकने के कारण हमारी भोगी मानसिकता से हमें शुद्ध करेगा। और हम उस मानसिकता को शुद्ध कर सकते हैं और सेवा भावना का विकास कर सकते हैं जो वास्तव में आत्मा का बहुत ही सच्चा स्वाभाविक स्वभाव है।
हरिनाम प्रभु की जय !!!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment