जप प्रेरणा - उदारधी बनो न कि पशुबुद्धि - Be an Udaradhi and Not a Pashubuddhi - 16 May 20 – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
उदारधी बनो न कि पशुबुद्धि
Be an Udaradhi and Not a Pashubuddhi
जप प्रेरणा – 16 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
- नारद द्वारा प्रह्लाद को दी गई रुपरेखा उदारधी का परिप्रेक्ष्य देती है, जो एक बहुत व्यापक बुद्धिमत्ता है जिसमें व्यक्ति स्पष्ट रूप से भगवान को केंद्र और सभी को भगवान की संतान होना देखता है, और उनके बीच कोई भी प्रतिस्पर्धा नहीं है। और वे गुणवत्ता में एक हैं और वे सभी एक परिवार हैं। और हर कोई अपनी क्षमता के अनुसार सबसे अच्छी सेवा कर सकता है, बिना किसी की उपलब्धियों पर गर्व अनुभव किए और दूसरों के विषय में हीन भावना अनुभव न करते हुए उनके उभयनिष्ठ पिता के लिए अन्यों की सेवाओं की प्रशंसा कर सकता है। तो इस प्रकार की रुपरेखा नारद ने दी थी, जो वास्तव में आध्यात्मिक दुनिया की रुपरेखा है।
- और इसलिए, प्रह्लाद ने पिता से कहा, सबसे अच्छा ज्ञान जो किसी के पास हो सकता है वह है भगवान को जीवन के केंद्र में रखकर उन्हें नव विधा भक्ति द्वारा सेवा प्रदान करके और इस प्रकार हर कोई सदैव के लिए प्रसन्न रह सकता है।
- एक भौतिक दृष्टिकोण से, आध्यात्मिक जीवन पूर्णतः व्यर्थ प्रतीत होता है। कोई हरे कृष्ण का जप कर रहा है, कोई कीर्तन में नाच रहा है, कोई आध्यात्मिक पुस्तकों का अध्ययन कर रहा है, कोई व्यक्ति भगवद्धाम जाने के लिए अगले जन्म के लिए सज्ज हो रहा है और ये सारी बातें निरर्थक और किसी प्रकार से अच्छी नहीं लगती हैं, उसके लिए जिसकी एक दूसरी रुपरेखा है जिसे पशुबुद्धि कहा जाता है। तो एक उदारधी है और दूसरा पशुबुद्धि है।
- इसलिए, हमें नारद द्वारा दी गई रुपरेखा का पालन करने की आवश्यकता है, न कि आधुनिक समय के शिक्षाविदों द्वारा दी गई रुपरेखा की, जो कि भौतिक विज्ञान की शिक्षा देने वाले शंड अमर्क के पिता हैं, जिनके पास कोई आध्यात्मिक ज्ञान नहीं है, जो सिखाते हैं कि यह दुनिया श्रेष्ठता और एकाधिकार के लिए गलाकाट प्रतिस्पर्धा का एक स्थान है। और दुनिया को मित्रों और शत्रुओं के रूप में विभाजित करने और शत्रुओं को काटने और इस प्रकार की राजनीतिक कूटनीति।
- इसलिए, जो कोई भी भक्ति स्वीकार करता है, अगर वे गुरु परम्परा में नारद द्वारा बताए गए मार्ग को चुनने में अत्यधिक सचेत और बुद्धिमान नहीं हैं, और वे इस पशुबुद्धि द्वारा प्रभावित हो जाते हैं, तो उन्हें पवित्र नाम को पुकारने के लिए मन की शांति नहीं मिलेगी। वे सदैव चिंताओं से ग्रस्त रहेंगे।
हरिनाम प्रभु की जय !!!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment