Skip to main content

जप प्रेरणा - कृष्ण कथा जप के लिए हृदय को कोमल बनाती है - Krishna Katha Softens the Heart for Chanting - ९ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण कथा जप के लिए हृदय को कोमल बनाती है

Krishna Katha Softens the Heart for Chanting


जप प्रेरणा - ९ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu


हरे कृष्ण,

भगवद् गीता में, अर्जुन कृष्ण का महिमा मंडन करते हुए कहते हैं, पितासि लोकस्य चराचरस्य, मेरे प्रिय कृष्ण, आप सभी जीवों के पिता हैं। और आप सभी जीवों के आध्यात्मिक गुरु भी हैं इस प्रकार अर्जुन उनकी महिमा गाते हैं। लेकिन नौवें अध्याय में स्वयं कृष्ण कहते हैं,

पिताहमस्य जगतो माता धाता पितामह: ।
वेद्यं पवित्रम् ॐकार ऋक् साम यजुरेव च ॥ भ. गी. ९.१७ ॥

गतिर्भर्ता प्रभु: साक्षी निवास: शरणं सुहृत् ॥ भ. गी. ९.१८ ॥

वे यह कह रहे हैं कि, मैं पिताहमस्य जगतो माता धाता पितामह: वे कह रहे हैं कि मैं तुम्हारी माँ हूं, मैं तुम्हारा पिता हूँ, मैं तुम्हारा परदादा हूँ। इस तरह भगवान कृष्ण यह भी कहते हैं कि वह गति है, अंतिम गंतव्य है और वह भर्ता है, वे हमारे संरक्षक है। और वे सभी जीवों के स्वामी हैं। इसलिए भगवद् गीता में, आप अर्जुन के महिमामंडन या कृष्ण के भाषण में अर्जुन, जीव और भगवान के बीच का संबंध पाएंगे।

जब कोई आध्यात्मिक जीवन में आता है, जब यह सम्बन्ध बहुत दृढ़ता से स्थापित होता है, तो व्यक्ति यांत्रिक स्तर पर नहीं रहेगा। जैसे आप देखते हैं, जब हम किसी सम्बन्ध के बारे में बात करते हैं, तो हमें समझना होगा कि कृष्ण क्या हैं? उनकी पसंद क्या हैं? उन्हें क्या पसंद नहीं है? उनके पसंदीदा कौन हैं? वह जीवों से क्या करने की उम्मीद करता है? अगर हम ऐसा करते हैं, तो वे अति प्रसन्न होंगे, जो उनके ह्रदय को मोह लेगा, जो उन्हें आकर्षित करेगा।

इसलिए, ये सभी बातें हमारे लिए बहुत बड़ा रहस्य नहीं हैं, विशेषतः हमारे जैसे लोगों के लिए, जो शुद्ध भक्तों के संपर्क में हैं, जैसे कि श्रील प्रभुपाद और गुरु परम्परा के सदस्य। एक सामान्य व्यक्ति के लिए ये बातें अज्ञात हो सकती हैं, लेकिन क्योंकि हम गुरु परम्परा में आ रहे हैं, हमारे पास श्रील प्रभुपाद और प्रभुपाद के शिष्यों के अभ्यास हैं। इसलिए इन बातों को हमें स्पष्ट रूप से जानना चाहिए। तो एक बार जब हम ये जान लेते हैं, तो यह जानने के बाद यदि कोई उत्साहित नहीं है, कृष्ण के साथ संबंध के विषय में। व्यक्ति इसके विषय में उत्साहित नहीं है, तो यह सुस्ती, सम्बन्ध को जागृत करने में सुस्ती के कारण हो सकता है।

जब रुक्मिणी 15 साल से कम की कन्या थी, जब वे विदर्भ के कौंडिन्यपुर में, भीष्मक के दरबार में थी। वे नारद मुनि से सुना करती थीं, जो कृष्ण की महिमा भीष्मक राजा के दरबार में बताते थे। जबकि उन्होंने केवल एक या दो बार ही सुना होगा, लेकिन वे इससे मंत्रमुग्ध हो गई। वे कृष्ण के गुणों, उनकी लीलाओं, उनकी गतिविधियों के विषय में प्रतिदिन सुनना चाहती थी। तो बहुत आत्मविश्वास के साथ, उन्होंने कृष्ण को एक पत्र लिखा जिसमें पहला कथन था

श्रुत्वा गुणान् भुवनसुन्दर शृण्वतां ते
निर्विश्य कर्णविवरैर्हरतोऽङ्गतापम् ।
रूपं दृशां दृशिमतामखिलार्थलाभं
त्वय्यच्युताविशति चित्तमपत्रपं मे ॥ श्री. भा. १०.५२.३७ ॥

का त्वा मुकुन्द महती कुलशीलरूप-
विद्यावयोद्रविणधामभिरात्मतुल्यम् ।
धीरा पतिं कुलवती न वृणीत कन्या
काले नृसिंह नरलोकमनोऽभिरामम् ॥ श्री. भा. १०.५२.४३ ॥

उन्होंने कहा, आपके गुणों के बारे में सुनकर, मेरे भगवान, मेरा हृदय आपके प्रति आकर्षित हो गया है। और वे कहती हैं, अब, मैं आपको यह पत्र लिख रही हूं, आप मुझे अपनी पत्नी के रूप में अपनी शाश्वत दासी के रूप में स्वीकार करने के लिए मैं आपसे भीख माँग रही हूँ, उन्होंने कहा। और उन्होंने कहा, यहां तक कि शिव और ब्रह्मा जैसी महान व्यक्ति भी अपने ह्रदय में उपस्थित अज्ञानता को आपके चरणों की धुल लेकर मिटातें हैं। इसलिए यदि मैं आपके चरण कमलों की धूल पाने के योग्य नहीं हूं, तो मैं सैकड़ों जीवनकाल तक गंभीर तपस्या करते हुए प्राण त्यागने के लिए सज्ज हूँ, यदि आपकी भक्त बनने के लिए पुण्य अर्जित करने के लिए यही मेरे लिए आवश्यक दंड है।

तो इस तरह, कृष्ण और कृष्ण कथा, कृष्ण के गुणों, कृष्ण की गतिविधियों के विषय में सुनकर रुक्मणी का गहन आकर्षण जागृत हो गया।

आध्यात्मिक जीवन में एक भक्त को जो प्रयास करना होता है, वह है कृष्ण के विषय में दृढ़ता और धैर्य से सुनना, और शास्त्रों को सुनना, और शास्त्रों के संदेश पर चिंतन करना और इस सम्बन्ध को सींचना जैसे संबंधों की जड़ को सुढृढ़ करना है। जिससे पवित्र नाम का जप एक सार्थक प्रयास बन जाएगा और पवित्र नाम का जप एक अत्यधिक शक्तिशाली प्रयास बन जाएगा, जो हमें कृष्ण के चरण कमलों के अधिक से अधिक निकट ले जाएगा| ना कि एक कठिन प्रयास जो की केवल एक कर्तव्य की भावना से संपन्न हो, आध्यात्मिक गुरु को वचन देने के बाद, ऐसा कोई नहीं करेगा।

क्योंकि पवित्र नाम का जप बड़े उत्साह के साथ किया जाता है। यह हमारे ह्रदय को बहुत भाता है और कृष्ण को भी भाता है। और यह सम्बन्ध को पवित्र और ढृढ़ और अधिक निकट का और अधिक विश्वसनीय बनाता है। और इसलिए, कृष्ण कथा हमारे हृदयों को नरम करने और हमें प्रेरित करने के लिए है और उस सम्बन्ध को सुढृढ़ करने के लिए पवित्र नाम है।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...