जप प्रेरणा - जपकर्ताओं के स्तर - Grades of Chanters - ३ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
जपकर्ताओं के स्तर - Grades of Chanters
जप प्रेरणा - ३ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
एनेछी औषधि माया नासिबारो लागी 'हरि-नाम महा-मंत्र लाओ तुमी मांगी'यहाँ आप देखेंगे कि भक्तिविनोद ठाकुर गाते हैं कि सर्व रोग निवारनी, भौतिक दुनिया की सभी समस्याओं के लिए परम रामबाण, पवित्र नाम है। एनेछी औषधि माया वह कहते हैं कि 'हरि-नाम महा-मंत्र लाओ तुमी मांगी' वे कह रहे हैं, आपको वास्तव में आध्यात्मिक गुरु से पवित्र नाम की भीख माँगनी चाहिए और इसे स्वीकार करना चाहिए।
इसलिए यद्यपि वैष्णव लोग सड़कों पर जाते हैं, हरि नाम गाते हैं और पवित्र नाम को स्वतंत्र रूप से वितरित करते हैं। जब उस जीव की बात आती है जो आध्यात्मिक जीवन का प्रतिबद्ध अभ्यास करना चाहता है, तो उसे आध्यात्मिक गुरु के पास जाना होगा और पवित्र नाम के उपहार के लिए भीख माँगनी होगी और उसे प्राप्त करना होगा। केवल तब उसे उपहार दिया जाता है यद्यपि, इसे स्वतंत्र रूप से वितरित किया जाता है पर पवित्र नाम के लिए एक रूचि प्राप्त करने के लिए।
ऐसा क्यों है? क्योंकि आप देखेंगे कि आध्यात्मिक प्रयास में, सभी जीव विभिन्न चरणों से जाते हैं। प्रारंभिक चरण में, एक दिखावा है। तो, व्यक्ति आध्यात्मिक जीवन करने का दिखावा कर सकता है, फिर एक हल्का प्रयास होता है, फिर एक गंभीर प्रयास होता है, फिर व्यक्ति को शुद्ध किया जाता है, फिर उसे मुक्त किया जाता है। इस तरह, आध्यात्मिक साधकों के क्रम होतें हैं।
तो, जब कोई दिखावे के लिए जप करता है, जिसका अर्थ है कि जप ध्यानपूर्वक नहीं है और जप इतने सारे सांसारिक चिंताओं और सांसारिक विचारों के भौतिक कंपन से भरा है। इसलिए नाम बहुत ही अनियमित रूप से सामने आता है, जैसा कि भक्तिविनोद ठाकुर कहते हैं, नामाक्षर बहु हय नाम नहीं हय। यद्यपि पवित्र नाम का उच्चारण हो रहा है, यह भगवान् के प्रति आकर्षण या भगवान् के प्रति लगाव या लीन हो कर नहीं हो रहा है। यह बहुत सतही रूप से बोला जा रहा है।
इसलिए, वहां से प्रारंभ करते हुए जब भरत महाराजा जप कर रहे थे, तब उन्होंने एक बेमन से प्रयास किया। और फिर बाद के जीवन में, उन्होंने हिरण के शरीर में एक गंभीर प्रयास किया। और जड भरत का शरीर शुद्ध हो गया और वे मुक्त हो गए और अब वे भौतिक स्तर पर नहीं रहते। व्यक्ति पूरी तरह से भगवान् में लीन हो गया है। ऐसा कब होता है?
हमारा मन, हमारा भौतिक मन और अशुद्ध इंद्रियाँ सदैव बाहर की ओर जाती हैं, और इन्द्रिय वस्तुओं से जुड़ती हैं और बढ़ते हुए दुख का अनुभव करती हैं। जबकि जब कोई पवित्र नाम को बड़ी निष्कपटता से और प्रार्थना के भाव में जपता है, तो चंचल मन और अशुद्ध इंद्रियां भौतिक पदार्थ और इंद्रिय वस्तुओं की और से हट जाते हैं और अपने आप को आंतरिक रूप से जप पर ध्यान केंद्रित करते हैं, पवित्र नाम को ध्यानपूर्वक सुनने और शुद्धिकरण अनुभव के लिए, और अंततः आनंद के सागर का अनुभव करने के लिए।
और यह प्रक्रिया योग है, जो बाहर जाते हुए मन और इंद्रियों को वापस लाने के लिए एक बहुत ही केंद्रित और विशिष्ट प्रयास करना और उन्हें पवित्र नाम के उच्चारण द्वारा सर्वोच्च पर ध्यान केंद्रित करना। तो चुनाव हमारा है, हम किस मंच पर स्वयं को रखना चाहते हैं और पवित्र नाम का जप करना चाहते हैं। यदि आप वास्तव में कृष्ण प्रेम के अंतिम परिणाम को प्राप्त करने के इच्छुक हैं, तो यह हमारे व्यक्तिगत हित में है कि हम हर दिन इस पवित्र नाम के जप को करें जो हम करते हैं, बेमन रूप से नहीं, बल्कि गंभीरता से।
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment