Skip to main content

जप प्रेरणा - भौतिक इच्छाओं से अपने मन को दूषित न करें - Don’t Muddle Your Mind with Material Desires - १२ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

भौतिक इच्छाओं से अपने मन को दूषित न करें

Don’t Muddle Your Mind with Material Desires

जप प्रेरणा - १२ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

हरे कृष्ण,

हमारा मन एक बहुत ही शांत झील की तरह है, जिसमें शुद्ध निर्मल जल है। जल इतना साफ है कि पानी के तल पर पड़े कंकड़ भी देखे जा सकते हैं। इसी तरह मन इतना शांत, निर्मल और एकाग्र हो सकता है और ऐसे शांत मन में, व्यक्ति आध्यात्मिक जीवन की सुंदरता और मिठास का पुनः आनंद ले सकता है।

किंतु यदि कोई व्यक्ति मन को कामुक और भौतिक इच्छाओं के दूषित करता है या अगर कोई जीवन में तुच्छ बातों पर गंभीर विषयों के समान लड़ाई झगड़े पड़ता है। तब यह निर्मल सरोवर गन्दा हो जाता है और दूषित हो जाता है और कीचड़ के पानी वाले कुंड की तरह हो जाता है और गन्दे पानी के कुंड में आप नीचे कुछ भी नहीं देख सकते हैं, यह अशुद्ध हो जाता है।

इसलिए, आप देखेंगे, जब यमदूत अपने स्वामी, यम, यमराज से मिले थे। वे बहुत क्रोधित मूड में थे। वे वास्तव में विष्णुदूतों से नाराज़ थे कि इन लोगों ने हमारी नाक काट दी और हमें भगा दिया है, इसलिए वे उन्हें यमराज के सामने लाकर बदला लेना चाहते थे, और उन्हें दंड दिलवाना चाहते थे। साथ ही, वे अपने स्वामी, यमराज से भी बहुत दुखी थे, जिनके अधिकार का कोई मूल्य नहीं था क्योंकि उनका अपमान किसी ऐसे व्यक्ति द्वारा किया जाता था जो यमराज के अधिकार की चिंता नहीं करते थे। इसलिए उन्होंने अपने स्वामी से अपमानजनक तरीके से बात की, उनके पद का भी अपमान किया। और यही कारण है कि यमदूतों ने विष्णुदुतों द्वारा दिए गए पवित्र नाम की महिमा पर उपदेश का लाभ नहीं उठाया।

विष्णुदूतों ने लगभग 12 श्लोकोण में पवित्र नाम का महिमामंडन किया। दो पक्षों ने इसे सुना, एक यमदूतों ने सुना और अजामिल ने भी इसे सुना, किंतु अजामिल को बहुत लाभ हुआ क्योंकि उसने असहाय मनोदशा में सुना था जबकि यमदूत, उनका अहंकार, उनके मन को झूठे अहंकार के नाग ने काट लिया था जिसके कारण उनका अहंकार विकृत हो गया था। इस कारण उनकी पूरी विचार प्रक्रिया प्रतिशोध लेने के लिए और अपने आप को सही सिद्ध करने के लिए चल रही थी। इसलिए वे पवित्र नाम की महिमा को नहीं सुन पाए जबकि अजामिल लाभान्वित हुआ और वापस भगवद्धाम चला गया।

उसी तरह जब यमदूत यमराज के पास आए थे जब उन्होंने विष्णुदुतों के विषय में शिकायत करते हुए कहा था कि आप इन लोगों के विषय में क्या सोचते हैं? यह पापी अजामिल, नारायण इति जैसा उन्होंने कहा, एक शब्द। केवल उस कारण वे यमपाश को काटकर हमें भगा सके। इसलिए जब वे इस तरह बोले तो यमराज ने ये एक शब्द नारायण सुना और वे मुस्कुराये, प्रसन्नता से। यमराज की चेतना की स्थिति देखें। यद्यपि वे अपने स्वामी से अपमानजनक प्रकार से बोले, लेकिन स्वामी को अहंकार की समस्या नहीं थी। उन्होंने बुरा नहीं माना। वे केवल इस एक आध्यात्मिक शब्द नारायण का चिंतन कर रहे थे जो उन्होंने बोला था क्योंकि वे आध्यात्मिक रूप से उन्मुख थे।

यमराज का मन किसी भी प्रकार से दूषित नहीं था। उनके मन में न तो कामुक, भावनात्मक भौतिक इच्छा थी और न ही वे तुच्छ विवादों पर लड़ रहे थे। वे परमपिता परमात्मा के चरण कमलों में पूरी तरह लीन थे उन्हें याद करते हुए। इस कारण, जैसे ही उस एक शब्द ने उनके कानों में प्रवेश किया, तुरंत, यह एक आग की तरह भड़क गया, जैसे आपने पेट्रोल में आग की एक छोटी सी चिंगारी लगाई हो। तुरंत यह बहुत तेजी से बढ़ता है।

तो शुद्ध भक्त की चेतना उस पेट्रोल की तरह है जो बस आग की एक चिंगारी की प्रतीक्षा कर रहा है तुरंत बढ़ने के लिए। और वे इस बात से परेशान नहीं थे कि किसी ने उनका सम्मान किया या उनका अपमान किया कि किसी ने उनके अधिकार को मान्यता दी या उनके अधिकार को नहीं समझा। वे केवल प्रभु के विषय में चिंतन कर रहे था। दूसरी ओर यमदूत अपने ही झूठे अहंकार और अपनी स्थिति से आच्छादित थे, वे सुन नहीं सकते थे।

तो यह हम सभी के लिए एक अच्छा पाठ है। यह हमारे आध्यात्मिक हित में है कि हम अपने मन की झील को शांत रखें, और शांत और स्पष्ट और भौतिक इच्छाओं के कीचड़ या अपने मिथ्या अहंकार से इसे दूषित न करें। तब पवित्र नाम सुना जाएगा। पवित्र नाम हमें आध्यात्मिक रूप से उत्तेजित करेगा और हमें जागृत करेगा और पवित्र नाम हमें कृष्ण के साथ संबंधों का मधुर अनुभव देगा।

हरिनाम प्रभु की जय!

=================================================
हरे कृष्ण,

इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
https://chat.whatsapp.com/KuFWEVyKSM3JwaFamsze56 
(हरैर नामैव केवलम्10 - HNK)

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...