जप प्रेरणा - कृतज्ञ ह्रदय से जप करें - Chant with an Grateful Heart - ७ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
कृतज्ञ ह्रदय से जप करें - Chant With a Grateful Heart
जप प्रेरणा - ७ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
जब आप इस भौतिक जगत में चारों ओर देखते हैं, तो आप देखेंगे, भगवान् ने जगत में सभी व्यवस्थाएं व्यावहारिक रूप से स्थापित की हैं। उदाहरण के लिए, जीवन की सभी ८४ लाख प्रजातियां सभी संबंधित कपड़े या शरीर, जो दुर्गा द्वारा आपूर्ति की गई भौतिक पदार्थ और ब्रह्मा द्वारा बनाये गये सांचे के अनुसार, प्रदान किये जातें हैं।
और जब किसी ब्रह्मांड के भीतर प्रलय होता है, प्रलय के बाद सभी जीव गर्भोद्कशायी विष्णु की नाभि में विश्राम करते हैं। जब सभी ब्रह्मांड समाप्त हो जाते हैं तो वे महाविष्णु की नाभि में समा जाते हैं। और ब्रह्मांड के भीतर, मनु और सत्य, त्रेता, द्वापर, कली ये चक्र भगवान विष्णु, महाविष्णु और फिर उनके अन्य विस्तारों द्वारा स्थापित किए गए हैं। इसी प्रकार, महाविष्णु के पास सभी ब्रह्मांडों को श्रजन करने का कार्य है और ब्रह्मा के पास द्वितीय सृजन करने का कार्य है।
इस तरह, जीव की संतुष्टि के लिए लाखों भौतिक ब्रह्मांडों को चलाने की पूरी व्यवस्था कृष्ण की ऊर्जाओं द्वारा संभव होती है। और इसलिए, कृष्ण कहते हैं कि वे उदासीन हैं, उदासीनवत, वे कहते हैं, भगवद गीता में कि वे एक अर्थ में पूरी तरह से उदासीन हैं, उन्हें इस दुनिया से ज्यादा कुछ लेना देना नहीं है।
तो भी, वे कहते हैं कि वे निश्चित रूप से सभी जीवों के लिए अनुपलब्ध नहीं है, कैसे? वे कहते हैं कि मैं पूरे ब्रह्मांड में निवास करता हूं -
मया ततमिदं सर्वं जगदव्यक्तमूर्तिना
अव्यक्तमूर्तिना का अर्थ है कि मैं सामान्य रूप से अव्यक्त हूं, किंतु फिर भी मेरे पास मूर्तिना, एक रूप है, जिसका अर्थ है कि अव्यक्त रूप को उजागर किया जा सकता है, यदि कोई जीव निष्कपट है, तो मुझे देखा जा सकता है।
तो कृष्ण ने अपने आप को परमात्मा नामक आंशिक विस्तार के रूप में भी विस्तारित किया है, जो सभी जीवों के ह्रदय में है। और परमात्मा सभी प्रतिभाओं का एक स्रोत है जैसे कि बुद्धी या बलं बलवतां चाहं, बुद्धिर्बुद्धिमतामस्मि के साथ-साथ सभी प्रकार की शोभा, जो कृष्ण भगवद्गीता में बोलते हैं, सभी इस जगत में परमात्मा से उत्पन्न होते हैं।
तो इस तरह से, जीव, अपनी स्वयं की स्वार्थी योजनाओं और इच्छाओं के साथ अपनी इच्छाओं की पूर्ति के लिए देवताओं को पूज रही हैं, और स्वयं को आत्मनिर्भर और संतुष्ट मानते हुए, वे भौतिक या स्वर्गीय लोकों में अपने कार्यकाल को अनेकों ब्रह्मांडों में भोगते रहतें हैं, और यह लाखों जीवनों तक चलता जाता है। किंतु यथा तथा यदि कोई भाग्यशाली जीव कृष्ण की ओर सम्मुख होता है, यहां तक कि गजेन्द्र जैसी सहायता की आवश्यकता के लिए या ध्रुव जैसी किसी भौतिक संपदा की अकांक्षा के लिए या वैकुंठ के पास भटक रहे चतुश्कुमार जैसे जिज्ञासु के लिए।
तो, इस प्रकार जो कोई भी प्रारंभिक कदम उठाते हुए उनसे संपर्क करता है, भगवान कृष्ण को जीव में इतनी रुचि हो जाती है कि वह उन्हें भेंट करने के लिए असंख्य छूट देतें हैं। वे कहते हैं
स्त्रियो वैश्यास्तथा शूद्रास्तेऽपि यान्ति परां गतिम्
वे इस जगत में कोई भी, कोई भी व्यक्ति, कोई भी पतित जीव हो, बिना किसी भी योग्यता के। इसी प्रकार, वे कहते हैं कि, और आपको मुझे कुछ भी नहीं देना है
पत्रं पुष्पं फलं तोयं यो मे भक्त्या प्रयच्छति
सब वस्तुओं में से सबसे आसान वो मुझे अर्पित कर सकतें हैं, और मैं उनका जन्म नहीं देखूंगा, मैं उनका पांडित्य नहीं देखूंगा, और मैं उनमें कोई अन्य योग्यता नहीं देखूंगा। इतना ही नहीं मैं उनके पास जो कुछ भी है उसे संरक्षित करता हूं और जो कुछ भी कमी है मैं उन्हें प्रदान करता हूं। और कभी-कभी भले ही वे आध्यात्मिक जीवन के मार्ग में ठोकर खाते हैं और फिसल कर नीचे गिर जाते हैं
अपि चेत्सुदुराचारो भजते मामनन्यभाक्
मैं वास्तव में उनकी सहायता करूँगा और उन्हें आध्यात्मिक जीवन में उस स्थिति में वापस लाने में मदद करूँगा।
इस तरह कृष्ण एक के बाद एक श्लोक बोलते हैं, शुद्ध भक्ति के मार्ग की महिमा जहाँ उन्होंने भक्ति के मार्ग पर चलने वालों के लिए अपनी प्रशंसा व्यक्त की है।
जैसे आप कल्पना कीजिये एक स्कूल के मालिक की, जब वो वह स्कूल में आता है, तो स्कूल में एक प्रिंसिपल होता है और स्कूल में बहुत सारे बच्चे होते हैं और उन सभी के साथ उसके आधिकारिक संबंध होते हैं। लेकिन उसी स्कूल में पढ़ने वाले उनके अपने बेटे के साथ, उनका एक बहुत ही निजी सम्बन्ध है। इसी प्रकार, भक्ति का मार्ग अपनाने वाले हैं।
नाम्नाम अकारि बहुधा निज-सर्व-शक्तिश, तत्रार्पिता नियमितः स्मरने न कालः
उन्होंने अपने पवित्र नाम की शरण लेने पर अनेकों उपयुक्तताएं दी हैं और वे इन सभी पवित्र नामों में अपनी आध्यात्मिक शक्ति की असीमित मात्रा में निवेश करते हैं, और उन्होंने सभी जीवों के लिए भौतिक जगत में पवित्र नामों को सुलभ रूप से उपलब्ध कराया है। केवल जीव को थोड़ी इच्छा, इच्छा की चिंगारी के साथ चरण कमलों की ओर सम्मुख होना है। एक बार जब ऐसा हो जाता है, तो भक्ति को स्वीकार करने के लिए और भगवान के पास वापस लौटने के लिए जीव के लिए प्रचुर सुविधाएं हैं।
इसलिए, कृष्ण के इन सभी वादों को करने का उद्देश्य जीवों को ये प्रकट करना है कि कैसे उन्होंने स्वयं को उन लोगों के लिए सुलभ बना दिया है जो उनमें रुचि रखते हैं। सम्पूर्ण लौकिक सृष्टि जीव की सहायता करने, जीव को प्रेरित करने और जीव को वापस भगवद्धाम में लौटने के लिए प्रेरित करने की दिशा में सक्षम है, क्योंकि हम लोगों की दूषित गतिविधियों को इस दुनिया में भी पूरी तरह से हतोत्साहित किया जाता है, यदि हम यहां अटक जाना चाहते हैं।
इसलिए, सृजन और विघटन, सृजन और विघटन को रखा जाता है। पहले भौतिक शरीर का निर्माण विघटन, कलियुग के अंत में सृष्टि का विघटन, ब्रह्मा के दिन के अंत में सृजन विघटन, ब्रह्मा के जीवन के अंत में सृजन विघटन, ये सभी कई कल्प, महाकल्प और प्रलय महाप्रलय, ये सब बातें जीव को यह जानकारी देने के लिए है कि यह आपकी जगह नहीं है, यह लगातार भूत्वा भूत्वा प्रलीयते, अशांत स्थान, अस्थायी स्थान, उत्तेजित स्थान है।
तो पवित्र नाम का जप जब हम करते हैं तो हमें कृष्ण भावना की इस प्रक्रिया में, सुविधा, सुगमता, सहजता, अनुमोदन, जो कृष्ण ने हम सभी को दिया है, हमें भूलना नहीं चाहिए। हम सभी ने थोड़ा प्रयास किया और फिर हम उस छोटे से प्रयास के लिए इतना बड़ा उपहार पा रहे हैं, हमारे वर्तमान आध्यात्मिक जीवन में, और यदि आप थोड़ा और प्रयास करते हैं, तो यह उसी तरह से होगा, जैसे कि हमें हमारे आध्यात्मिक जीवन में कई और उपहार मिलें। तो इस समझ के साथ व्यक्ति को पवित्र नाम का जप करना चाहिए क्योंकि एक कृतज्ञता पूर्ण हृदय के बिना, पवित्र नाम को उत्कट रूप से पुकारना अत्यधिक कठिन है।
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment