जप प्रेरणा - समझने योग्य 3 प्रमुख सिद्धांत - 3 Key Principles to Understand - १४ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
समझने योग्य 3 प्रमुख सिद्धांत
3 Key Principles to Understand
जप प्रेरणा - १४ अप्रैल २० – Hindi Translation of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu
हरे कृष्ण।
भगवद् गीता के छठे अध्याय के अंत में देखें कृष्ण कहते हैं
योगिनामपि सर्वेषां मद्गतेनान्तरात्मना ।
श्रद्धावान्भजते यो मां स मे युक्ततमो मत: ॥ भ. गी. ६.४७ ॥
सभी योगियों के बीच, कृष्ण कहते हैं कि योगी जो अपने ह्रदय के मूल में सदैव मुझे मद्गतेनान्तरात्मना। और फिर वह कहते हैं श्रद्धावान्भजते यो मां, मुझ पर महान पारलौकिक विश्वास के साथ, वह मेरी पूजा करता है वह सबसे शीर्ष योगी है। तो वहाँ से प्रारंभ करते हुए, 15 वें अध्याय, पुरुषोत्तम योग,
यो मामेवमसम्मूढो जानाति पुरुषोत्तमम् ।
स सर्वविद्भजति मां सर्वभावेन भारत ॥ भ. गी. १५.१९ ॥
तो, इन सभी अध्यायों के बीच, आप देखेंगे कि कृष्ण एक अद्वितीय विषय पर बात कर रहे हैं जो उसी तरह से आगे बढती है। वे कहतें है कि कैसे वह सब कुछ का सार है रसोऽहमप्सु कौन्तेय प्रभास्मि शशिसूर्ययो:, और वह सब। फिर वे सर्वोच्च को प्राप्त करने के विषय में बात करते हैं कि यद्यपि योगियों को अपने शरीर को उत्तरायण में और दिन के उजाले में छोड़ना पड़ता है पर मेरे भक्तों के लिए, कोई चिंता नहीं है, मैं व्यक्तिगत रूप से उनकी देखभाल करता हूं। उन्हें मेरे धाम में वापस ले जाता हूँ, वे कहते हैं।
नौवें अध्याय में वे भक्ति की महिमा बताते है कि पत्रं पुष्पं फलं तोयं, मैं एक छोटी से भेंट से भी संतुष्ट हूं। यहां तक कि यदि मेरा भक्त गलती करता है, तो मैं अपने भक्तों को बहुत आसानी से क्षमा कर सकता हूं। और मैं सभी के लिए समान हूं लेकिन मेरे भक्त मेरे लिए बहुत व्यक्तिगत और बहुत प्रिय हैं। और कितनी जल्दी मैं अपने भक्त को उसकी स्थिति में पुनः स्थापित कर दूंगा। और फिर जैसे ही वे 10 वें अध्याय में वे कहते हैं कि कृष्ण सभी वस्तुओं में सबसे अच्छे हैं, यही नहीं वे हर वस्तु का कारण है, वे हर वस्तु का सार है, वे हर वस्तु में सबसे अच्छे हैं। इसलिए उनके भक्त उनको समर्पण करते हैं।
और चतुश्लोकी भगवद गीता में, भगवान् उनके और उनके भक्तों के संबंधों के विषय में बात करते हैं, कि यह कितना अंतरंग है। फिर 11 वें अध्याय में, उन्होंने अर्जुन को स्पष्ट रूप से दिखाया कि सभी विश्र्वरूप दर्शन 400 इन सभी वस्तुओं के रूप में सामने आते हैं। तो, अंत में, कृष्ण हर किसी और सब कुछ का स्रोत हैं। इसलिए, भगवान के भक्त बिना किसी दुविधा के कृष्ण के द्विभुज सुंदर रूप को समर्पण करते हैं, उन्हें हर किसी और सब कुछ का स्रोत समझकर। और इसलिए, 12 वें अध्याय में, वे फिर से भक्ति के विषय में बात करते हैं, जिसके अंत में वह कहते हैं
ये तु धर्मामृतमिदं यथोक्तं पर्युपासते ।
श्रद्दधाना मत्परमा भक्तास्तेऽतीव मे प्रिया: ॥ भ. गी. १२.२० ॥
भक्त मुझे बहुत प्रिय है, जो भक्तास्ते हैं, वे कह रहे हैं कि वो एक भक्त है, जिसके पास ये सभी गुण हैं। 13 वें अध्याय में भी, मयि चानन्ययोगेन भक्तिरव्यभिचारिणी, ज्ञान प्राप्त करने की 20 प्रक्रियाओं के विषय में बात करते हुए, वे कहते हैं कि उनके बीच, सबसे महत्वपूर्ण बात भक्ति है। और वह इस बात के विषय में बात करते हैं कि क्या हमें इस प्रकार का भक्त बनने से रोकता है, स्वाभाविक रूप से तीनों गुणों के भगवान के सामने आत्मसमर्पण करना, वासना, क्रोध और लालच को पीछे छोड़ देना, जो जीव को कृष्ण से अलग होने के लिए प्रेरित करता है, जो या तो कृष्ण को अनदेखा करना है या कृष्ण का अपमान करना है। ना भजन्ती, अवजानन्ती, ये दोनों बुरे गुण तीनों गुणों के कारण आते हैं। और फिर वे पुरुषोत्तम योग में बताते हैं, कि कृष्ण सभी जीवित प्राणियों के सर्वोच्च अनुचर हैं, और उनकी एक सुंदर आध्यात्मिक दुनिया है, जो उनका स्वयं का निवास है, हर जीव उनका अंश है, और वे वहाँ रहने के लिए वापस जा सकते हैं अनंत काल तक, और उन्हें माया के प्रलोभन नहीं सुनने चाहिए। बल्कि उन्हें उन पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए, उसे बद्ध और मुक्त आत्माओं से परे सर्वोच्च समझते हुए।
इस तरह, आप 16 वें अध्याय में पाएंगे कि वे दैवी और आसुरी के विषय में बात करते है और वे कहते है, दैवी गुणों पर वे केवल दो तीन श्लोक देते हैं, लेकिन पूरे अध्याय को वह आसुरी प्रवृत्ति की व्याख्या करते हैं। अध्याय का निष्कर्ष है कि जो शास्त्र के साथ संरेखित होता है और कृष्ण के सामने समर्पण करता है वो पूर्णता को प्राप्त करता है। जो लोग शास्त्र की अवहेलना करते हैं और आसुरी कार्य करते हैं, वे नरक में जाते हैं।
इसलिए, इन सभी अध्यायों से, 3 बातें हमारे लिए बहुत स्पष्ट हो जाती हैं। एक है, कृष्ण सब कुछ का कारण, सार, श्रेष्ठ और समर्पण के योग्य हैं। दूसरे, कर्म योग, ज्ञान योग, अष्टांग योग, भक्ति योग और सब कुछ के बीच भक्ति, भक्ति योग भगवान को सबसे प्रिय है। इसलिए भक्ति योग का मार्ग अपनाना चाहिए। और तीसरा, सभी प्रकार के विक्षेप और विविधताएं और भ्रम शास्त्र की समझ की कमी और बाद में शास्त्र के अमल की कमी के कारण होते हैं। इसलिए, व्यक्ति को शास्त्र चक्षु से दुनिया को स्पष्टता के साथ देखना चाहिए और बहुत सावधानी से इसे अपने जीवन में इस तरह से पालन करना चाहिए कि भक्ति योग की प्रक्रिया के माध्यम से सर्वोच्च भगवान को प्रसन्न करने में सक्षम हो, जिसमें पवित्र नाम का जप सर्वोच्च है।
इसलिए, हर दिन हम जप कर रहे हैं, भले ही किसी को भगवान् के साथ कोई संबंध अनुभव न हो, भले ही वह रेगिस्तान की तरह शुष्क अनुभव करता हो, या पूरी तरह से रिक्त हो, फिर भी, एक बात से बहुत आश्वस्त हो सकता है कि मैं शास्त्र के माध्यम से भगवान के साथ संरेखित करने का प्रयास कर रहा हूं। भगवान कह रहे हैं, यह करो मैं कर रहा हूं भगवान कह रहे हैं, यह मत करो, मैं ऐसा नहीं कर रहा हूं। और भगवान के निर्देश गुरु परम्परा से आ रहे हैं और मैं उनके साथ चलने का प्रयास कर रहा हूं। इसलिए शास्त्रों का पालन करने के लिए यह एक बहुत अच्छी शुरुआत है, जो गुरु परम्परा के माध्यम से आ रही है और पवित्र नाम का निष्कपट जप करने का सबसे अच्छा संभव प्रयास करते हैं। और फिर जप अंत में धीरे-धीरे ह्रदय को साफ करेगा और हमें आगे ले जाएगा। इसलिए जितना अधिक हम शास्त्रों का अध्ययन करेंगे और भगवान् के हृदय को समझेंगे उतना ही अधिक हमारी श्रद्धा, उनके प्रति हमारा विश्वास, उनके प्रति हमारा समर्पण विकसित हो सकता है।
अन्यथा, यदि कोई भक्ति के विषय में और शास्त्रों के साथ संरेखण के विषय में भगवान के इन तीन सिद्धांतों को नहीं समझता है, तो कोई लंबे समय तक जप कर पाने में सक्षम नहीं हो पायेगा, और अंततः इसे छोड़ देगा। इसलिए उनकी किताबों पर प्रभुपाद का बहुत जोर है क्योंकि किताबों का उद्देश्य हमें महान अवशोषण और भक्ति और निष्कपटता के साथ जप करने के लिए प्रेरित करना है।
हरिनाम प्रभु की जय!
=================================================
हरे कृष्ण,
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================

Comments
Post a Comment