जप प्रेरणा – अध्याय एक: योजन - जप में शरीर, मन और हृदय को संरेखित करना - २५ फरवरी २० (द लिविंग नेम, The Living Name)
द लिविंग नेम - अध्याय एक: योजन - जप में शरीर, मन और हृदय को संरेखित करना।
जप प्रेरणा – २५ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।
Chapter one: Yojan, Aligning the Body, Mind and Heart in Chanting.
मूलभूत सत्य यह है कि यदि हमें रूचि है तो हम ठीक से और आसानी से जप कर सकते हैं। रूचि, तथापि, हृदय की शुद्धता पर निर्भर है। जो हृदय से शुद्ध है, वह प्रेमपूर्वक जप करता है, जबकि जिसका हृदय कई अन्य इच्छाओं और आसक्तियों से व्याप्त है, उसके लिए एकाग्रता के साथ जप करना कठिन होता है। यह सीधी से बात है। यह आंतरिक शुद्धता आध्यात्मिक अभ्यास का एक परिणाम है, जो सामान्यतः भक्तों के संग में लंबे समय तक किया जाता है।
क्या कोई विधि है जो इस प्रक्रिया को त्वरित बनाने में सहायता कर सकती है? हां, हमें जप करते समय पूर्ण रूप से उपस्थित रहना और पूर्णतः लीन होना सीखना होगा। यह शक्तिशाली और परिवर्तनकारी अभ्यास पवित्र नाम को अपने चमत्कार करने और तीव्रता से शुद्ध करने के लिए आमंत्रित करता है। लेकिन यदि हम अनुपस्थित हैं, जैसे कोई घर पर नहीं है, तो पवित्र नाम हमारे हृदयों पर काम नहीं कर सकता क्योंकि हमारा ह्रदय इसमें नहीं है।
हमें इस उपस्थिति की स्थिति में लाने की विधि को योजन कहा जाता है। संस्कृत में योजन का अर्थ है जुड़ना या योग करना। इस शब्द का मूल युज है, जो योग शब्द का भी मूल है। योजन के लिए सबसे उत्तम अंग्रेजी अनुवाद अलाइनिंग है। किंतु क्या जोड़ना है? उत्तर है शरीर, मन और हृदय।
हरिनाम प्रभु की जय !!!
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
HH Shachinandan Swami Maharaj, Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book, Yojan aligning the body mind and heart in chanting

Comments
Post a Comment