Skip to main content

जप प्रेरणा – परिचय (शेष भाग) - १९ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।

जप प्रेरणा – १९ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।

परिचय (शेष भाग)

कमियों और पूर्णता के बीच अंतर को समाप्त करना हमारे लिए संभव है। यांत्रिक जप के चूहें के पहिए से बाहर निकलना संभव है और हमारे लिए यह संभव है कि हम आत्मसाक्षात्कार करें, पूरी तरह से कृष्ण चेतना में जीवंत हों।

एक चीज जो नाटकीय रूप से सब कुछ बदल देती है, प्रकाश को चालू करने वाला स्विच, रूचि और भक्ति के साथ पवित्र नाम का जप करना है। यह पुस्तक साधक को ऐसा करने और वास्तविक आध्यात्मिक जीवन प्राप्त करने में सहायता करने का एक विनम्र प्रयास है।

इस प्रकार, यह पुस्तक अनुभवात्मक होने के लिए है। अगर इसे लागू करने की इच्छा से पढ़ा जाए तो यह निस्संदेह नए अनुभवों को जन्म देगी। यहाँ प्रस्तुत की गई कालातीत प्रथाएँ आपके लिए काम करेंगी, जैसे उन्होंने अनगिनत व्यक्तियों के लिए किया है। इस पुस्तक का उपयोग आत्मनिरीक्षण करने के लिए, प्रश्न पूछने और एक नए दृष्टिकोण और अभ्यास को अपनाने के लिए एक उपकरण के रूप में करें। आप जहां भी हैं, आपको अगले चरण तक पहुंचने के लिए कुछ पीछे छोड़ना होगा और कुछ नया स्वीकार करने की आवश्यकता होगी।

मैं यह जोड़ना चाहूंगा कि यदि आप वास्तव में इन शिक्षाओं को ह्रदय से लेते हैं, तो आपके अभ्यास में सुधार के अतिरिक्त भी बहुत कुछ घटित होगा। कृष्ण के साथ आपका संपर्क पल-पल बढ़ता जाएगा। यह सब हमारे जप और कीर्तन में सचेत क्षणों से आरम्भ होता है। फिर बाकी दिनों में अधिक से अधिक, कृष्ण आपके जीवन में उपस्थित होते हैं और अमृत वर्षा होगी।

आदर्श यह है कि हम दिन भर महा मंत्र का जप करते रहे और गाते रहे, केवल इसलिए कि हम इसका इतना मान करते हैं। हम न तो रुकना चाहते हैं और न ही रुक सकते हैं। श्री चैतन्य महाप्रभु ने प्रसिद्धिपूर्वक कहा, जब आप खाते हैं, जब आप जागते हैं, जब आप सोते हैं, तो केवल हरे कृष्ण हरे कृष्ण का उच्चारण करते हैं। हम रूचि के साथ जप के माध्यम से कृष्ण में पूरी तरह से लीन हो जाना चाहते हैं। यह शुद्ध कृष्ण भावना है।

महाप्रभु ने परमपिता परमात्मा के प्रेम को प्राप्त करने के लिए, सर्वोच्च और सबसे अधिक व्यावहारिक साधन के रूप में जप की प्रशंसा की है। हमारा लक्ष्य तब पूरा होता है जब पवित्र नाम हमें माया के भ्रम से मुक्त आध्यात्मिक मंच पर ले जाता है।

हरिनाम प्रभु की जय

=================================================
हरे कृष्ण,

उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये


===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ)साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल से खोलें:

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book, HH Shachinandan Swami Maharaj, जप चर्चाहरे कृष्ण जपहिंदी जप प्रेरणा

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...