जप प्रेरणा – २४ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम से अंश।
कितना समय लगता है?
How Long Does it Take?
- हरि भक्ति विलास में एक श्लोक में कहा गया है कि कई जन्मों के बाद, जो बहुत भाग्यशाली होता है वह हमेशा अचूक भगवान अच्युत के नाम का निरंतर जप करेगा। क्या वास्तव में इतना समय लगता है? हर बार नहीं। एक शुद्ध भक्त के आशीर्वाद और निर्देशों से वह भी प्राप्य हो सकता है जो सामान्यतः पहुंच से बाहर लगता है।- 1969 में हैम्बर्ग में, श्रील प्रभुपाद से दर्शकों में से एक युवक ने पूछा कि क्या किसी के लिए एक जीवन में पूर्ण कृष्ण भावना के स्तर पर आना संभव है? श्रील प्रभुपाद का उत्तर संक्षिप्त था। “यह एक क्षण में संभव है, यदि आप गंभीर हों।“
- ऐसा कोई फॉर्मूला नहीं है जो बताता है कि इतने सालों के बाद कोई कृष्ण भावना भावित हो जाएगा। लाखों जन्मों के बाद भी कोई कृष्ण भावना भावित नहीं हो, किंतु यदि आप इसे गंभीरता से लेते हैं, तो आप इस जीवन के भीतर ही कृष्ण भावना भावित हो सकते हैं।
- अगर कोई हरे कृष्ण हरे कृष्ण का जप करता है, तो उसका पूर्ण बनना निश्चित हो जाता है। इसमें तो कोई शक ही नहीं है। बस अगर आप इस हरे कृष्ण मंत्र का जप करते हैं, ओह, इसमें कोई संदेह नहीं है।
हरिनाम प्रभु की जय !!!
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।
समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल में खोलें:
(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
HH Shachinandan Swami Maharaj, Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book, How Long Does it Take?

Comments
Post a Comment