Skip to main content

जप प्रेरणा – रूचि के साथ जप - दो उदाहरण - २० फरवरी २० (द लिविंग नेम, The Living Name)

जप प्रेरणा – १९ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक   से अंश।

रूचि के साथ जप - दो उदाहरण।

अर्जुन को निद्रा का विजेता, गुडाकेश कहा जाता है, क्योंकि अपनी नींद में भी वह कृष्ण, कृष्ण, कृष्ण का जप करता है। उनके मन में और उनकी जिव्हा पर सदैव पवित्र नाम है। और यह तब होता है जब कृष्ण, शुद्ध कृष्ण भावना का आशीर्वाद देते हैं। यह भौतिक अस्तित्व और अनंत जीवन के आरम्भ का प्रतीक है, जो आनंद और ज्ञान से भरा है।

मैंने अपने आध्यात्मिक गुरु श्रील प्रभुपाद के साथ कुछ ऐसा ही देखा जब वह 1974 में जर्मनी आए थे। मुझे यह जानने की इच्छा थी कि वे अपने निजी समय में क्या करते हैं। बंद दरवाजों के पीछे उन्होंने कैसे काम किया? एक दिन, जब मुझे पता था कि वह एक छोटी झपकी ले रहे हैं, मैंने पुराने महल की दीवार पर चढ़ा, जहाँ हम सभी ठहरे थे और बालकनी पर चढ़ गया। श्रील प्रभुपाद के क्वार्टर की खिड़की आधी खुली थी, और वह अपने बिस्तर पर लेटे हुए थे, उनका चेहरा मेरी दिशा में ऊपर की ओर था। उसकी आंखें बंद थी। वे स्पष्ट रूप से सो रहे थे, लेकिन उनके होंठ हिल रहे थे। जब मैंने उन्हें हरे कृष्ण हरे कृष्ण का धीरे-धीरे जप करते सुना, तो मेरी स्वांस रुक गईं। मुझे अपने कानों और आंखों पर विश्वास नहीं हो रहा था। वह अपनी नींद में भी जप कर रहे थे! बिना स्वांस रोमांच में, मैंने कुछ समय के लिए सुनता रहा, फिर अचानक उनकी एक आंख खुल गई और मेरी दिशा में बहुत उज्ज्वल, स्पष्ट दृष्टी के रूप में कहा, "आपका समय समाप्त हो गया है"। मैं जल्दी से प्रणाम किया और बौखला के वहां से चला गया। अगले दिन श्रील प्रभुपाद ने एक अतिथि से कहा, मैं आपको दर्शन शास्त्र सिखाने नहीं आया हूँ। मैं केवल आपसे जप करने का अनुरोध करने आया हूँ, आपकी चेतना को शुद्ध करने और आपकी आध्यात्मिक स्थिति का एहसास कराने के लिए आया हूँ। उन्होंने संकेत दिया कि कोई भी इस स्तर तक बहुत जल्दी आ सकता है।

शायद मेरे अपने जीवन में सबसे बड़ी खोज तब हुई जब मुझे ज्ञात हुआ कि पूर्ण सत्य कोई वस्तु नहीं है, बल्कि वह एक विषय है, एक व्यक्ति है। इस खोज से सब कुछ बदल गया। वे असीमित सोचते हैं, महसूस करतें हैं और इच्छा करतें हैं, और वे जो कुछ भी इच्छा करतें हैं वह तुरंत ही उनकी कई ऊर्जाओं में से एक द्वारा बिना किसी कठिनाई के कर दिया जाता है। वे इस प्रकार पूर्णतः जीवंत हैं।

कृष्ण की विभिन्न ऊर्जाओं में से एक सर्वोच्च है, उनकी कृपा शक्ति। प्रेमवश कृष्ण इस दुनिया में उनके पवित्र नाम के रूप में आते हैं, स्वयं को बद्ध आत्माओं के लिए भी सुगम बनाते हुए। आइए हम प्रसन्नता से महान संतों और पवित्र वेदों का संग करें और पूरे आरती समारोह के साथ बार-बार उनका स्वागत करें। आइए हम नमन करें और उनके नाम का स्नेह पूर्वक सम्मान करते हुए उनके चरण कमलों की पूजा करें। आइए हम आशा करें कि वे हमारे प्रति अपने लगाव को प्रगाढ़ करते हुए प्रसन्न होंगे। कृष्ण से जुड़ते हुए, पवित्र नाम से एक व्यक्ति के रूप में संबंध बनाते हुए और हमारे जप को एक आवश्यक अभ्यास के रूप में पहचानने से पूर्ण अंतर पड़ेगा। आपका जप जीवंत होगा। इस प्रकार आप व्यक्ति स्वरूप से मिलेंगे, जीवित नाम से मिलेंगे।

हरिनाम प्रभु की जय!!!


=================================================
हरे कृष्ण,

उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक द लिविंग नेम के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये


===============================
इस्कॉन पुणे से जप प्रवचन/पुस्तक अंश के रूप में दैनिक जप प्रेरणा (अंग्रेज़ी और हिंदी भाषा में अनुलेख और अनुवाद के साथ), साझा करने के लिए समूह।

समूह से जुड़ने के लिये इस लिंक को अपने मोबाइल से खोलें:

(यदि आप पहले से किसी भी "हरैर नामैव केवलम् - HNK" समूह से जुडें हैं तो कृपया इस लिंक को क्लिक न करें)
=================================================
HH Shachinandan Swami Maharaj, Hindi Japa Prerana, His Holiness Sachinandan Swami, The Living Name, The Living Name Book,

Comments

Popular posts from this blog

जप प्रेरणा - कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं - Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can - 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

कृष्ण हमारी देखभाल हमसे भी अच्छी प्रकार से करते हैं  Krishna Takes Care of Us Better than We Ourselves Can जप प्रेरणा – 1 Jun 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - यदि कोई अनन्य भक्ति का अभ्यास करता है, तो वह अपनी स्वयं की योजनाओं से भी अधिक सुख-सुविधा और सेवा पा सकता जब भगवान कृष्ण उसकी देखभाल करते हैं। वास्तव में हम स्वयं का उतना ध्यान नहीं रख सकते हैं जितना कृष्ण हमारा अच्छी तरह से ध्यान रख सकते हैं। जैसे एक बच्चा अपने लिए उतनी अच्छी सेवा नहीं कर सकता, जितनी माँ और पिता उसके लिए कर सकते हैं क्योंकि वे उसके सच्चे कल्याण को जानते हैं। और बच्चा नटखट और उद्दंड हो सकता है। कुछ सुख पाने के नाम पर वह कुछ गन्दी चीज खरीद सकता है और खा सकता है और बीमार हो सकता है। उसी प्रकार हम बद्ध आत्मा होने के कारण ये नहीं जानते कि हमारे लिए क्या अच्छा है लेकिन कृष्ण जानते हैं कि हमारे लिए सबसे उत्तम क्या है। - और एक बार जब आप इस विषय में आश्वस्त हो जाते हैं, तो आप अपना समय कृष्ण की सेवा में लगा सकते हैं, आप अपनी ऊर्जा और धन कृष्ण सेवा में व्यय कर सकते हैं, आप ...

जप प्रेरणा – पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है - १७ फरवरी २०

जप प्रेरणा – १७ फरवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश। पवित्र नाम सभी व्याधियों को ठीक करता है। (श्रील गौर गोविंद स्वामी महाराज का एक लेख) यदि कोई अपने कान खोलता है और गौरांग महाप्रभु की मधुर लीला को प्रवेश करने की अनुमति देता है, तो उसका हृदय सभी भौतिक संदूषणों से मुक्त हो जाएगा। हृदय शुद्ध हो जाएगा। आप हृदय को और कैसे शुद्ध कर सकते हैं? क्या कोई चिकित्सा वैज्ञानिक है जो जानता है कि ऐसा कैसे करना है? चिकित्सा वैज्ञानिक आपके आंत्र को साफ कर सकते हैं, लेकिन वह आपके ह्रदय को साफ नहीं कर सकते हैं। प्रार्थना में नरोत्तम दास ठाकुर पध्यती देते हैं - चैतन्य महाप्रभु की मधुर लीलाएँ सुनें - गौरान्गेर मधुरा-लीला, जार करने प्रवेसिला, ह्रदय निर्मला भेलो तार - तब हृदय निर्मल हो जाता है। निम्नलिखित श्लोकों में, हम सीखते हैं कि जप से न केवल हृदय रोग ठीक होता है, बल्कि शारीरिक रोग भी ठीक होते हैं अच्युतानंद गोविन्द नामोच्चारण भिशितः नश्यन्ति सकला रोगः सत्यम सत्यम वदामी अहम्  (ब्रहन-नारदीय पुराण से) मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि यह सच है। अच्युता, आनंद और...

जप प्रेरणा - श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान - Shraddha Means Interest, Faith and Respect - 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu

श्रद्धा का अर्थ है रुचि, विश्वास और सम्मान  Shraddha Means Interest, Faith and Respect जप प्रेरणा – 24 May 20 – Hindi Translation of Summary of Japa Talk by His Grace Radheshyam Prabhu - श्रील प्रभुपाद ने श्रद्धा शब्द का तीन अलग-अलग अर्थों में अनुवाद किया। उन्होंने कहा कि श्रद्धा का अर्थ है रुचि, श्रद्धा का अर्थ है विश्वास, श्रद्धा का अर्थ है सम्मान। - तो यदि किसी को पवित्र नाम पर श्रद्धा है, तो उसे जप में रुचि होगी, उसे पवित्र नामों की शक्ति के प्रति सम्मान होगा। - और यदि किसी को विश्वास या रुचि या सम्मान नहीं है, तो ऐसे लोग भी हैं जो पवित्र नामों की आलोचना करते हैं कि ये शक्तिहीन है, जो कि वास्तव में उनके अपने दोषों के कारण है। अतः वे पवित्र नाम में दोष ढूंढते हैं और चले जाते हैं और दूषित ही रहते हैं। - किन्तु जो पवित्र नाम में विश्वास और सम्मान रखते हैं, उन्हें पवित्र नाम में रुचि होगी, और वे पवित्र नाम को अपने हृदयों में प्रकट होने देंगे और उनके हृदयों में अशुद्धियों को शुद्ध करेंगे। हरिनाम प्रभु की जय !!! ================================================= हरे कृष्ण , इस्कॉन पुण...