हिंदी अनुवाद - श्री जगदानंद पंडित द्वारा नाम भजन के लिए एक नियमावली - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य से अंश।
जप प्रेरणा - २९ जनवरी २० - परम पूज्य शचीनन्दन स्वामी महाराज
की पुस्तक नाम रहस्य से अंश।
श्री जगदानंद पंडित द्वारा नाम भजन के लिए एक नियमावली
जब
सर्वोच्च भगवान चैतन्य महाप्रभु के रूप में प्रकट हुए, तो वे अपने साथ जन्म और मृत्यु की व्याधि को ठीक करने के वाले अपने
पवित्र नामों की शक्तिशाली औषधि लाये और बद्ध आत्माओं के ह्रदय में भगवान के प्रेम
को जगाया। वह अपने साथ अपने स्वयं के नित्य सिद्ध साथियों को भी लाये, उनमें से एक श्रीला जगदानंद पंडित ने एक उत्कृष्ट उपचार के साथ
हमें बताया है कि कैसे पवित्र नाम का जप इस प्रकार किया जा सकता है कि जल्दी से
नाम प्रेम, पवित्र नाम के लिए प्रेम प्रदान हो सके। नाम प्रेम कृष्ण प्रेम
के समान है।
यहाँ श्रील जगदानंद पंडित के उनके प्रैम विवर्त के सातवें अध्याय के
शक्तिशाली निर्देश दिए गए हैं। जैसे जैसे आप इन दिशानिर्देशों को ध्यानपूर्वक पढेंगे, आपको इस पुस्तक के भाग दो में वर्णित सभी कुंजियों का पता चल
जाएगा। इन निर्देशों में से कुछ को आपके ह्रदय में जड़ लेने के लिए समय की
आवश्यकता हो सकती है, जबकि अन्य ऐसे
हो सकते हैं जो आपको तुरंत आगे बढ़ाने में सहायक होंगे। मैं इसलिए अनुरोध करता हूं, कि आप उन्हें बार-बार पढ़ें। जैसे जैसे आपका अभ्यास गहरा होगा, आप उनमें सिद्ध मार्गदर्शन का एक अक्षय निधि पाएंगे।
यदि करिबे
कृष्ण-नाम, साधू संग करा
भुक्ति-मुक्ति-सिद्धि-वांछा
दुरे परिहार
- यदि आप वास्तव में कृष्ण नाम का उच्चारण शुद्ध रूप से करना
चाहते हैं, तो श्री
कृष्ण के शुद्ध भक्तों के संग की खोज करें। इंद्रिय भोग, मुक्ति, दिव्य
शक्तियों और अन्य भौतिक इच्छाओं के लिए सभी अवांछित लालसा को अस्वीकार करें।
‘दश-अपराध’ त्यज मान-अपमान
अनाश्यक्तये विषय भुंज आर लह कृष्ण-नाम
- 10 नाम अपराधों से बचें और मान-अपमान के द्वंद्ध से ऊपर उठें, भौतिक जगत
में जीवन का उपयोग कृष्ण की सेवा के लिए किया जाना चाहिए, सांसारिक
वस्तुओं के लिए लगाव के बिना श्रीकृष्ण की सेवा कीजिए, और कृष्ण
नाम को निरंतर जपिए।
हरिनाम प्रभु की जय।
=================================================
हरे कृष्ण,
उपरोक्त परम पूज्य सचिनंदन स्वामी महाराज की पुस्तक नाम रहस्य के अंश का हिंदी में अनुवाद है। इस पुस्तक के विषय में और अधिक जानकारी के लिए कृपया ये लिंक पर जाइये
=================================================
Hindi Japa Prerana, HH Sachinandan Swami, Nama Rahasya, Nama Rahasya Book, sachinandan swami maharaj, जप चर्चा, हरे कृष्ण जप, हिंदी जप प्रेरणा
Comments
Post a Comment